कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद बोलें, पीएम पर किसी दैवीय शक्ति का आशीर्वाद, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है, ”मैं पीएम मोदी से पहली बार मिला. मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि पीएम पर किसी दैवीय शक्ति का आशीर्वाद जरूर है. मुलाकात के बाद मुझे जो महसूस हुआ उसे, मैं कह सकता हूं कि वह दैवीय शक्ति का प्रतीक है। मैं उन भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। इसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है।”

यहां देखें वीडियो

https://www.facebook.com/webmorcha

कल ओडिशा दौरा पर रहेंगे PM मोदी, 68 हजार करोड़ की परियोजनाओं का देंगे सौगात

जब प्रधानमंत्री से भेंट करने अचानक पहुंच गए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद, जानें वजह

कल ओडिशा दौरा पर रहेंगे PM मोदी, 68 हजार करोड़ की परियोजनाओं का देंगे सौगात

PM नरेंद्र मोदी कल ओडिशा के दौरे पर होंगे। इस दौरान वह ओडिशा को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। PM मोदी राज्य में 68,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकापर्ण करेंगे। पीएमओ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री 3 फरवरी को दोपहर 2 बजे ओडिशा के संबलपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान इन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “कल ओडिशा में PM मोदी 68,000 करोड़ रुपए की परियोजना की लोकापर्ण या शिलान्यास करेंगे …इसके बाद वह संबोधित भी करेंगे। मेरे अनुमान से बजट के बाद उनका पहला भाषण संबलपुर में होगा। पीएम मोदी का तीसरी बार पीएम बनना तय है। पीएम मोदी को चुनने के लिए देश की युवा, गरीब और महिलाएं एकजूट हैं।” प्रधानमंत्री राज्य में 28,978 करोड़ रुपये की तीन बिजली परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही एनएचआई की तीन परियोजनाओं की सौगात भी राज्य को समर्पित करेंगे।

बिजली परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

ये तीनों बिजली परियोजनाएं हैं NTPC तालचेर थर्मल पॉवर परियोजना स्टेज-3, एनटीपीसी दर्लिपाली सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन, एनएसपीसीएल राउरकेला पीपी-II विस्तार परियोजना। यह जानकारी गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक सुदीप नाग ने दी।

प्रधानमंत्री जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन परियोजना ( JHBDPL) के धामरा-अंगुल पाइपलाइन खंड (412 किलोमीटर) का उद्घाटन करेंगे। ‘प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा’ के तहत 2,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित यह परियोजना ओडिशा को राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जोड़ेगी। प्रधानमंत्री मुंबई-नागपुर-झारसुगुड़ा पाइपलाइन के ‘नागपुर झारसुगुड़ा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन खंड’ (692 किलोमीटर) की आधारशिला भी रखेंगे।

webmorcha.com
PM नरेंद्र मोदी

यह होगी लागत

2,660 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित होने वाली यह परियोजना ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को प्राकृतिक गैस की उपलब्धता में सुधार करेगी। जिन परियोजनाओं को वह राष्ट्र को समर्पित करेंगे उनमें ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एनटीपीसी दार्लीपाली सुपर थर्मल पावर स्टेशन और एनएसपीसीएल राउरकेला पीपी -2 विस्तार परियोजना शामिल हैं।

अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित परियोजना

एनटीपीसी तालचेर थर्मल पॉवर परियोजना की लागत 11844 करोड़ रुपये है। यह अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। इसके साथ ही एनटीपीसी दर्लिपाली सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन की परियोजना की लागत 14822 करोड़ रुपये है। एनएसपीसीएल राउरकेला पीपी-II विस्तार परियोजना 2312 करोड़ रुपये है।

ये बिजली परियोजनाएं ओडिशा के साथ-साथ कई अन्य राज्यों को कम लागत वाली बिजली की आपूर्ति करेंगी। प्रधानमंत्री 27,000 करोड़ रुपये से अधिक की नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन (एनएलसी) तालाबीरा थर्मल पावर परियोजना की आधारशिला रखेंगे। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को मजबूत करते हुए यह अत्याधुनिक परियोजना सस्ती और चौबीसों घंटे बिजली प्रदान करेगी।

2,146 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्गों की तीन सड़क क्षेत्र की परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जिन्हें लगभग 2110 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री लगभग 2,146 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री पुरी-सोनपुर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे जो इस क्षेत्र में रेल यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी में सुधार करेगी।

https://www.facebook.com/webmorcha

जब प्रधानमंत्री से भेंट करने अचानक पहुंच गए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद, जानें वजह

February Horoscope 2024: फरवरी में इन राशियों के लिए सफलताभरा होगा साबित

जब प्रधानमंत्री से भेंट करने अचानक पहुंच गए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद, जानें वजह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रधानमंत्री मोदी से भेंट ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद से ही कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं और उनके कई बयान वायरल हो रहे हैं. दरअसल, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गुरुवार को PM नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें उत्तर प्रदेश के सम्भल में 19 फरवरी को आयोजित होने वाले श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित किया.

PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘मुझे 19 फरवरी को होने वाले श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में PM नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इसे स्वीकार करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद.’ बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस में रहते हुए कांग्रेस की नीतियों और राम मंदिर पर उसके स्टैंड के मुखर आलोचक रहे हैं.

webmorcha.com
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रधानमंत्री मोदी

हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात

कांग्रेस नेता के इस पोस्ट का जवाब देते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आस्था और भक्ति से जुड़े इस पवित्र अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. आमंत्रण देने के लिए आपका हृदय से आभार आचार्य प्रमोद जी.’ दरअसल, यह मुलाकात भले ही एक धार्मिक कार्यक्रम के निमंत्रण से जुड़ा है, मगर लोग अब इसके राजनीतिक मायने निकालने लगे हैं. सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया है.

गौरतलब है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ से लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे. पिछले कुछ समय से वह कांग्रेस नेतृत्व के कुछ फैसलों की आलोचना कर रहे हैं. कृष्णम ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेताओं के भाग नहीं लेने के फैसले की भी आलोचना की थी. उन्होंने स्पष्ट कहा था कि उन्हें सूली पर चढ़ना मंजूर है, मगर सिर झुकाना मंजूर नहीं.

interim budget: इन क्षेत्रों में बल्ले-बल्ले, बजट से किसे क्या मिला यहां जानिए सबकुछ

https://www.facebook.com/webmorcha

अंक गणित 02 फरवरी:  जानें अपना लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

02 फरवरी: अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों यानी 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित…

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

02 फरवरी एक अंक जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी हर तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। धन लाभ के बेहतरीन मौके प्राप्त होंगे। लेकिन मित्रों और परिवार से संबंधित भावनाएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती हैं।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

02 फरवरी का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको लाभ के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में शानदार अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

02 फरवरी का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। आपके फिजूलखर्चे बढ़ सकते हैं। कार्यों का परिणाम आपको देर ही प्राप्त होंगे। बहुत दिनों के बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। किसी मामले में आपको अपने परिवार के सदस्यों की सलाह लेनी पड़ सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- हरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

02 फरवरी का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों के लिए रहेगा। धन कमाने के अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते  हैं। जो लोग व्यापार में कार्यरत है उनके लिए आज का दिन मुनाफे के साथ बीतेगा।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- सफेद

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

02 फरवरी का ज्यादातर समय आपको अपने मन में सकारात्मक बातों को रखना होगा नहीं तो आपका मन परेशान हो सकता है। आपको किसी कार्य में अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

02 फरवरी प्रकृति के साथ कुछ समय बिताएं। घर की मरम्मत या नवीनीकरण के बारे में कुछ बातों पर आपको अभी ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी का धन उधार देने से बचें नहीं तो वह पैसा आपको वापस नहीं मिल सकता है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

02 फरवरी आपके मन में कोई अनजाना भय रहेगा। मन व्यथित रहेगा। किसी बात को लेकर मित्रों या फिर घर के सदस्यों से खटपट हो सकती है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- सिल्वर

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

02 फरवरी धन लाभ के प्रबल योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का लाभ आपको मिलेगा। नौकरी के नए प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- नारंगी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

02 फरवरी किसी समारोह, सम्मेलन, व्यापार या कानूनी मामलों पर चर्चा करने के लिए कोई बैठक अभी आपको व्यस्त रख सकती है। जब आप कुछ बड़ा खरीदने या किसी सौदे के बारे में सोचते हैं तो दूसरों की सलाह और अनुभव अवश्य सुनें।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

Gyanvapi: आधी रात जब यहां गुंजा हर-हर महादेव, व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ करने का अधिकार मिला

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, 3 करोड़ 80 लाख का नकली नोट पुलिस ने किया जब्त

महासमुंद। जिले में भारी मात्रा में नकली नोट Police ने जब्त की है. सरायपाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नकली नोटों के लाखों के जखीरा के साथ एक आरोपी को सरायपाली Police ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीन करोड़ 80 लाख का नकली नोट बरामद किया है.

मुखबिर के सूचना पर सरायपाली  Police ने चेकिंग पॉइंट लगाकर नकली नोटों से भरा पिकअप वाहन को जप्त किया. साड़ी के आड़ में छुपाकर तीन करोड़ 80 लाख नकली नोटों को पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AU4670 में भरकर एक युवक सारंगढ़ से रायपुर की ओर ले जा रहा था. पुलिस ने पिकअप में भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किया है. सभी नकली नोट पांच-पांच सौ के हैं.

महासमुंद, 3 करोड़ 80 लाख का नकली नोट पुलिस
महासमुंद, 3 करोड़ 80 लाख का नकली नोट पुलिस

आरोपी की पहचान अरुण सिदार (18) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जांच के बाद और भी तथ्य सामने आ सकते हैं. आरोपियों की संख्या और भी बढ़ सकती है. महासमुंद SP  इस मामले में जल्द खुलासा करेंगे. इसको लेकर सरायपाली Police जांच में जुटी हुई है.

यहां देखें वीडियो

https://www.facebook.com/webmorcha

interim budget: इन क्षेत्रों में बल्ले-बल्ले, बजट से किसे क्या मिला यहां जानिए सबकुछ

interim budget: इन क्षेत्रों में बल्ले-बल्ले, बजट से किसे क्या मिला यहां जानिए सबकुछ

interim budget: 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2024 का अंतरिम बजट पेश होना प्रारंभ हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज कई सेक्टर्स के लिए ऐलान कर सकती है. इस बीच केंद्र सरकार के लिए अच्छी खबर आई है. दरअसल, GST कलेक्शन (GST Collection in January 2024) का डाटा जारी किया गया है, जिसमें साल दर साल के दौरान 10 फीसदी की उछाल आई है.  ऐसे में सरकार के खजाने में लाखों करोड़ रुपये शामिल हुए हैं.

जानें बजट में किसे क्या मिला…Know who got what in the budget

अगले पांच साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे।

अगली पीढ़ी में सुधार की दिशा में कदम

1 करेाड़ घरों को 300 युनिट बिजली फ्री

आंगनबाड़ी केंद्रो का उन्नयन

किसान रोजगार 10 लाख नए अवसर

किसना संपदा योजना 10 लाख नए अवसर

डेयरी किसानों को बढ़ावा

मत्स्य संपदा को बढ़ावा दिया जाएगा

लखपति दीदी 9 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भरता अब तक 1 करोड़ महिलाए लखपति बन गई है।

प्राद्वोगिगी में बदलाव

घरों के क्षत पर सोलर लाइट

देश में अधिक से अधिक मेडिकल कालेज खोली जाएगी

40 हजार ट्रेन वंदे भारत में होगी तब्दील

रेल डिब्बों में बदलाव होगी

रक्षा के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी

जनसंख्या नियंत्रण के कमेटी बनाई जाएगी।

9 से 14 साल की बालिकाओं को वैक्सीनेशन स्वास्थ्य में होगी सुधार

7 लाख रुपए तक कोई इंनकम टेक्स नहीं।

‘रिसर्च के लिए ब्याज मुक्त फंड देगी सरकार’

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि लाल बहादुर शास्त्री और वाजपेयी के अभियान को मोदी ने आगे बढ़ाया – जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान- एक लाख करोड़ रुपए का फंड 50 साल के लिए ब्याज मुक्त दिया जाएगा. इसका मकसद रिसर्च को बढ़ावा देना है. प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा. डिफेंस पर फोकस रहेगा.

webmorcha.com
interim budget

4 करोड़ किसानों को फसल बीमा का फायदा: FM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बीते 10 सालों में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए और सरकार गरीबों को सशक्त बना रही है. 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा का फायदा मिला है. मुफ्त राशन से 80 करोड़ लोगों की खाने की चिंता खत्म हुई. पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए…ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास महिलाओं को मिले हैं. हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बढ़ रहा: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले 10 सालों में सकारात्मक बदलाव हुए. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. आम जनता को विकास का फायदा हो रहा है. सबका साथ और सबका विकास हमारी सरकार का मूल मंत्र है. कोरोना के बाद इकोनॉमी तेजी से बढ़ी है. लोगों को रोजगार के नए मौके मिले और हमारी सरकार ने युवा देश की आकांक्षा को पूरा किया और गांव में लोगों के विकास पर हमारी सरकार का जोर है.

February Horoscope 2024: फरवरी में इन राशियों के लिए सफलताभरा होगा साबित

webmorcha.com
interim budget

https://www.facebook.com/webmorcha

https://twitter.com/dilipkomakhan

Gyanvapi: आधी रात जब यहां गुंजा हर-हर महादेव, व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ करने का अधिकार मिला

Gyanvapi: आधी रात वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में 31 साल बाद हर-हर महादेव की गुंज उठी। गुरुवार (1 फरवरी) सुबह लोग पूजा करने के लिए तहखाने में पहुंचे हैं. वाराणसी की जिला अदालत से बुधवार (31 जनवरी) को हिंदू पक्ष को बड़ी राहत मिली, जब कोर्ट ने परिसर में मौजूद तहखाने में हिंदुओं को पूजा-पाठ करने का अधिकार देने का आदेश दिया. हिंदुओं को ज्ञानवापी के व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ करने का अधिकार मिला है.

अदालत ने वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट को हिंदू पक्ष और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा नामित एक पुजारी के जरिए की जाने वाली पूजा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. 17 जनवरी को वाराणसी जिला अदालत ने जिला मजिस्ट्रेट को रिसीवर नियुक्त करते हुए उन्हें तहखाने को सुरक्षित रखने और इसमें कोई बदलाव न करने का निर्देश दिया. 24 जनवरी को अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने डीएम को तहखाने का रिसीवर बनाकर उसे अपनी कस्टडी में लेने के संबंध में कार्यवाही पूरी की.

अदालत के आदेश का पालन किया गया: DM

ज्ञानवापी मामले में कोर्ट के जरिए हिंदू पक्ष को ‘व्यास का तहखाना’ में पूजा करने की अनुमति देने पर वाराणसी के DM एस राजलिंगम ने मीडिया से बात की. उनसे वजूखाने के समक्ष विराजमान नंदी महाराज के सामने लगी बैरीकेडिंग को हटाकर रास्ता खोलने को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा, ‘न्यायालय के आदेश का पालन किया गया है.’ वर्तमान में ज्ञानवापी परिसर के आसपास सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया गया है. पूजा की इजाजत मिलने के बाद परिसर के मौजूद एक श्रद्धालु ने कहा, हम कोर्ट के आदेश से बेहद खुश और भावुक हैं. हमारी खुशी की कोई सीमा नहीं है.

Gyanvapi
Gyanvapi

अदालत के फैसले पर ओवैसी ने जताया दुख

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने वाराणसी कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि बुधवार को जज साहब के रिटायरमेंट का आखिरी दिन था. 17 जनवरी को रिसीवर बैठाया गया. पूरा केस पहले से ही डिसाइड किया गया था. उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट का उल्लंघन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की तरफ से जब तक इस एक्ट पर चुप्पी नहीं तोड़ी जाती है, तब तक इस तरह की चीजें होती रहेंगी.

एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि आप ये बात खुद कह रहे हैं कि 1993 के बाद वहां कुछ नहीं हो रहा था. अपील के लिए 30 दिन का समय दिया जाना चाहिए था. मस्जिद के तहखाने में पूजा-अर्चना की जो इजाजत दी गई है, वो पूरी तरह से गलत है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि 6 दिसंबर की घटना एक बार फिर से हो सकती है. बता दें कि छह दिसंबर, 1992 को अयोध्या में स्थित बाबरी मस्जिद को ढहा दिया गया था.

Budget 2024: यहां हुआ ऐलान तो मालामाल हो सकते हैं इन शेयरों के निवेशक, जानें क्या आपके पास हैं ये स्टॉक?

https://www.facebook.com/webmorcha

Alert: महासमुंद, रायपुर समेत 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

रायपुर. Chhattisgarh Alert में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. Chhattisgarh के अधिकांश जिलों में 1 फरवरी को कुहासा के साथ बादल छाए रहने की संभावना है. रायपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक HP चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका बांग्लादेश से उत्तरी उड़ीसा तक 9 KM की ऊंचाई पर विस्तारित है.

मौसम में लगातार बदलाव

इसके चलते ही प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है. प्रदेश का अधिकतम तापमान में 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. प्रदेश के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. प्रदेश में दक्षिण से लगातार हवा आ रही है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा.

मौसम विभाग के मुताबिक, Chhattisgarh में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने कहा कि रायपुर, बलौदा – बाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद में बूंदाबांदी हो सकती है. प्रदेश में मौसम उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा. एक वक्त था जब वेस्टर्न डिस्टरबेंस( पश्चिम विक्षोभ) 4 से 5 बार आता था, लेकिन अब यह 8 से 9 बार आ रहा है. इस वजह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है.

रायपुर. Chhattisgarh Alert
रायपुर. Chhattisgarh Alert

किसानों पर मौसम का बड़ा असर

मौसम विभाग ने कहा कि 31 जनवरी को भी सुबह से शाम तक राजधानी Chhattisgarh  रायपुर और अन्य जिलों का मौसम शुष्क ही रहा. हालांकि, कई जगह आंशिक बादल छाए रहे. प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई है. इस वजह से कुछ दिनों से गर्मी का अहसास हो रहा है. ठंड केवल सुबह और रात को महसूस की जा रही है. ग्रामीण इलाकों और शहर के आउटर में गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ रही है.

मौसम विभाग ने रायपुर का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बताया जा रहा है.  इस मौसम का असर दलहन, तिलहन की फसलों के साथ-साथ सब्जी की फसलों पर भी पड़ रहा है. एक ओर कीट प्रकोप का खतरा तो है, तो वहीं दूसरी ओर फसलों के उत्पादन पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है. ठंड कम होने की वजह से प्रदेश में गेहूं के उत्पादन पर बड़ा असर हो सकता है.

पूर्व मंत्री अमरजीत और कारोबारियों  के यहां छापा, 1 करोड़ नगदी मिले

https://www.facebook.com/webmorcha

पूर्व मंत्री अमरजीत और कारोबारियों  के यहां छापा, 1 करोड़ नगदी मिले

छत्तीसगढ़।  आयकर अन्वेषण विंग ने छत्तीसगढ़ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और उनके कारोबारी सहयोगियों के कुल 48 ठिकानों में छापेमारी की है । इनमें प्रमुख 27 आवास और 18 दफ्तर शामिल हैं। इन ठिकानों पर आयकर के 300 अफसर,कर्मी और 130 सशस्त्र जवान हैं। भगत के निकटवर्ती स्टाफ में इंस्पेक्टर रूपेश नारंग, डिप्टी कलेक्टर अमित शेट्टे , PA स्टाफ में राजेश वर्मा, ड्राइवर महेंद्र पासवान प्रमुख हैं।

इनके अलावा कारोबारी सहयोगियों में लॉविस्टा निवासी हरपाल अरोरा के अलायम इंफ्रावेंचर्स,अंबिका इंफ्राकॉम,अरोरा कॉलोनाइजर,एंड बिल्डकॉन प्रालि.,अरोरा इंफ्रावेंचर्स प्रालि.सी-2/202,ऐश्वर्या चेंबर तेलीबांधा के पास जीई रोड शामिल है। इनके अतिरिक्त रियल एस्टेट कारोबारी कैलाश बजाज, थ्री-एस इंफ्रास्ट्रक्चर और अरम इंफ्रास्ट्रक्चर के मालिक नरेश,विकी,अविनाश शेरवानी,अजय चौहान ग्रुप के चौहान हाउसिंग प्रालि.भिलाई -दुर्ग, चौहान आटोमोबाइल में भी टीमें डटी हुई है।

पहले दिन की कार्रवाई में आयकर टीम मे सभी लोगों के ठिकानों से एक करोड़ रूपए नगद और जेवर सीज किया है। जेवरों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। यह कार्रवाई अभी दो तीन और चलने की जानकारी दी गई है।

Budget 2024: यहां हुआ ऐलान तो मालामाल हो सकते हैं इन शेयरों के निवेशक, जानें क्या आपके पास हैं ये स्टॉक?

https://www.facebook.com/webmorcha

Budget 2024: यहां हुआ ऐलान तो मालामाल हो सकते हैं इन शेयरों के निवेशक, जानें क्या आपके पास हैं ये स्टॉक?

निर्मला सीतारण आज अंतरिम बजट पेश करेंगी. बजट में ज्यादा घोषणाएं होने का अनुमान तो नहीं है लेकिन फिर सभी क्षेत्र अपने-अपने हिसाब से उम्मीदें लगाए बैठे हैं. (Budget 2024) कुछ उम्मीदे हैं ग्रामीण क्षेत्रों को भी हैं. अगर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए घोषणाएं होती हैं तो इसका फायदा न केवल ग्रामीण लोगों को मिलेगा बल्कि स्टॉक मार्केट के कई निवेशकों को भी मिलेगा.

जानकार मान रहे हैं कि इस बजट में सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपेक्स पर खर्च बढ़ा सकती है, साथ ही ग्रामीण इलाकों की तरक्की के लिए भी कुछ कदम उठाए जा सकते हैं. मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा है कि खराब मौसम की स्थिति, जलवायु परिवर्तन और मुद्रास्फीति के दबाव जैसी निकट अवधि की चुनौतियों के परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्र संकट में है. (Budget 2024) उन्होंने कहा, “पूंजीगत व्यय को बनाए रखते हुए कर राहत उपायों और कृषि और ग्रामीण क्षेत्र को समर्थन देने के लिए कुछ घोषणाओं की उम्मीद की जा सकती है.” जानकार मानते हैं कि वोटरों को लुभाने के लिए सरकार चुनाव से पहले गांवों के लिए कुछ लोकलुभावन वादे कर सकती है.

Budget 2024: आज बजट जानें क्या है अंतरिम बजट..

शेयरों को मिलेगा समर्थन

मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में, नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश अधिकारी, शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि उपभोक्ता क्षेत्र के शेयरों में पिछली 8-10 तिमाहियों से खराब वॉल्यूम वृद्धि देखी गई है और वे बाजार में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. (Budget 2024) उन्होंने कहा, “ग्रामीण भारत में उपभोक्ता मांग को पुनर्जीवित करने के लिए दिए गए किसी भी प्रमुख नीतिगत प्रोत्साहन से उपभोक्ता शेयरों की किस्मत में बदलाव देखने को मिलेगा.”

इन शेयरों पर रखें नजर

Rupeezy के डायरेक्टर और सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट शीर्षम गुप्ता का कहा है कि टाटा कंज्यूमर, वोल्टास और ट्रैंट जैसी कंपनियां अच्छा रिटर्न दे सकती हैं. (Budget 2024) बोनाजा पोर्टफोलियो के ओमकार कामटेकर के अनुसार, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड कैमिकल्स, कोरोमंड इंटरनेशनल, जीएनसीएफ, एस्कॉर्ट्स कुबोता, बायर क्रॉपसाइंस, यूपीएल और पीआई इंडस्ट्री के शेयर भी रिटर्न दे सकते हैं.

https://www.facebook.com/webmorcha