गृहमंत्री अमित शाह उग्रवाद से निपटने करेंगे छत्तीसगढ़ में बड़ी बैठक

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री (Home Minister) अमित शाह एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. अमित शाह 21 जनवरी को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. इस दौरान वे विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शाम 6 बजे तक शाह विस परिसर में रहेंगे. उसके बाद 6:25 पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

बैठक का उद्देश्य

प्रदेश के MLA के लिये विधानसभा में होने वाले प्रबोधन कार्यक्रम के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई)’ पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यह बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में होगी. बैठक में CM विष्णुदेव साय, राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा समेत केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष अधिकारी और केंद्र और राज्य सरकारों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.

बैठक का उद्देश्य राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करना और वामपंथी उग्रवाद के खतरे से निपटना है. सड़क निर्माण, दूरसंचार कनेक्टिविटी, वित्तीय समावेशन और आवासीय विद्यालय खोलना शामिल हैं.

Weather: ओडिशा, बिहार-UP में अभी और बढ़ेगी ठंड, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, IMD का अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

Weather: ओडिशा, बिहार-UP में अभी और बढ़ेगी ठंड, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, IMD का अलर्ट

Weather: देश के कई हिस्सों में फिलहाल घना कोहरा और शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है. पंजाब से असम और हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक फैले उत्तरी मैदानी इलाकों में भीषण सर्दी पड़ रही है. (Weather) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने फिलहाल उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे और ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है.

IMD के मुताबिक 21 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गंभीर शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी. (Weather) 19 जनवरी को पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ में गंभीर शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 20 और 21 जनवरी को शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी. 20 और 21 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 19 से 21 जनवरी, 2024 के दौरान उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति तेज होने की संभावना है.

जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

भारत की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. (Weather) इसे देखते हुए शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. आसमान साफ बने रहने के आसार हैं.

जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

स्काइमेट वेदर के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिणी तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है. बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हरियाणा में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है.

उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति हो सकती है. (Weather) पंजाब के कई हिस्सों में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति हो सकती है, और हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति हो सकती है. हरियाणा, पंजाब, पश्चिम राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और असम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है.

Sriram: इस अक्षर में जन्म लेने वाले भगवान राम जैसे होते हैं गुण

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ CM से मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने की भेंट, रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंच द्वारा किया जाएगा दीप वितरण

रायपुर। CM विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मारवाड़ी युवा मंच की राजधानी शाखा के सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने बताया कि मंच की राजधानी शाखा द्वारा 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छोटे-छोटे गांव के मंदिरों एवं असहाय लोगों के बीच दीप व तेल वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंच द्वारा दीप वितरण कार्य की सराहना की।

समाज के लोग रहे मौजूद

CM को संरक्षक संजय रामविलास चौधरी एवं संयोजक नितिन अग्रवाल ने बताया कि शाखा द्वारा 2100 किट तैयार किया गया है, जिसमें 101 दीपक,  रुई की बत्ती, हनुमान चालीसा और दिया जलाने के लिए तेल शामिल किए गए हैं। इस मौके संस्था के अध्यक्ष शेखर गोयल, संरक्षक योगेश अग्रवाल, संजय रामविलास चौधरी, सुनील रामदास, मुकेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, शुभम चौधरी, नीरज बिरमीवाल, आयुष मित्तल, अनिल अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, रमन सराफ सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Sriram: इस अक्षर में जन्म लेने वाले भगवान राम जैसे होते हैं गुण

https://www.facebook.com/webmorcha

Sriram: इस अक्षर में जन्म लेने वाले भगवान राम जैसे होते हैं गुण

Sriram: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति की कुंडली बहुत महत्व रखती है. कुंडली से व्यक्ति के विवाह, प्रेम, स्वास्थ्य, रोजगार, कारोबार, समेत सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है. कुंडली में शुभ ग्रहों के मजबूत होने से व्यक्ति के कदमों में सफलता होती है. (Sriram) दूसरी तरफ अगर ग्रह कमजोर हो जाएं जीवनभर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पूरे देश में राम मंदिर को लेकर धूम मची हुई है. 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. आज हम इस लेख में प्रभु राम ने किस नक्षत्र में जन्म लिया था और उनकी कुंडली क्या कहती है इसके बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं.

जानें कब हुआ था प्रभु राम का जन्म?

हिंदू धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस के अनुसार बालकांड की एक चौपाई में राम जी के जन्म के बारे में कहा गया है. (Sriram) वो चौपाई है

नौमी तिथि मधु मास पुनीता। सुकल पच्छ अभिजित हरिप्रीता॥

मध्यदिवस अति सीत न घामा। पावन काल लोक बिश्रामा॥

इससे पता चलता है कि प्रभु राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था. वहीं प्रभु राम के नक्षत्र इससे पता चलते हैं.

ततो य्रूो समाप्ते तु ऋतुना षट् समत्युय:।

ततश्च द्वादशे मासे चैत्रे नावमिके तिथौ॥

नक्षत्रेsदितिदैवत्ये स्वोच्चसंस्थेषु पंचसु।

ग्रहेषु कर्कटे लग्ने वाक्पताविन्दुना सह॥

प्रोद्यमाने जनन्नाथं सर्वलोकनमस्कृतम् ।

कौसल्याजयद् रामं दिव्यलक्षसंयुतम् ॥

इससे पता चलता है कि प्रभु राम का जन्म कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ था. (Sriram)  जिसका अर्थ है कि भगवान श्रीराम ने पुनर्वसु नक्षत्र में जन्म लिया था.

जानें पुनर्वसु नक्षत्र में जन्म नाम अक्षर

पुनर्वसु के , को , ह, हि

पुनर्वसु नक्षत्र में जन्म

27 नक्षत्रों में इसका स्थान सातवां है। ऐसी मान्यता है कि पुनर्वसु नक्षत्र में जिनका जन्म होता है उनमें कुछ दैवी शक्तियां होती है। समय-समय पर इन्हें ईश्वरीय कृपा का लाभ मिलता रहता है। अपने नेक और सरल स्वभाव के कारण यह समाज में मान-सम्मान और आदर प्राप्त करते हैं। पढ़ने-लिखने में यह काफी होशियार होते हैं।

अपनी योग्यता के बल पर सरकारी क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त करते हैं। पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम तीन चरण मिथुन राशि में स्थित होते हैं तथा चौथा चरण कर्क राशि में होता जिसके कारण इस नक्षत्र पर मिथुन राशि तथा इसके स्वामी ग्रह बुध और कर्क राशि तथा इसके स्वामी चन्द्रमा का भी प्रभाव पड़ता है।

बुध और गुरू के प्रभाव के कारण यह आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार होते हैं, वित्त सम्बन्धी क्षेत्र यह सफलता प्राप्त करते हैं। प्रबंधन एवं व्यवसाय में भी इन्हें अच्छी सफला मिलती है। आमतौर पर इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं। इनका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद होता है। इनके बच्चे शिक्षित और समझदार होते हैं।

पुनर्वसु नक्षत्र की महत्वपूर्ण विशेषताएं

पुनर्वसु नक्षत्र देवग्रह – बृहस्पति

पुनर्वसु नक्षत्र शुभ अंक – 7

पुनर्वसु नक्षत्र किस राशि का है – मिथुन और कर्क

पुनर्वसु नक्षत्र राशि चिन्ह – मिथुन और कर्क

पुनर्वसु नक्षत्र राशि भाग्यशाली रंग – सीसा या स्टील ग्रे

पुनर्वसु नक्षत्र भगवान – अदिति

पुनर्वसु नक्षत्र रत्न – पुखराज

पुनर्वसु नक्षत्र चिन्ह – तीर

पुनर्वसु नक्षत्र वृक्ष – बाँस

पुनर्वसु नक्षत्र जानवर – फीमेल सीए

पुनर्वसु नक्षत्र गुण – रजस/सत्व

पुनर्वसु नक्षत्र गाना – देवता

पुनर्वसु नक्षत्र दोष – वात

पुनर्वसु नक्षत्र तत्त्व – जल

शुक्र की दशा: इन राशियों पर पड़ेगा सीधा असर, जानें 12 राशियों पर प्रभाव

https://www.facebook.com/webmorcha

https://twitter.com/dilipkomakhan

शुक्र की दशा: इन राशियों पर पड़ेगा सीधा असर, जानें 12 राशियों पर प्रभाव

शुक्र की दशा: शुक्र 18 जनवरी की रात 08 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये 12 फरवरी की सुबह 04 बजकर 52 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। (movement of venus) इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। शुक्र की दशा से सभी राशियों के लिए इनका धनु राशि में गोचरकाल कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

webmorcha.com
मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)

इस राशि नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद रहेगी। (movement of venus) धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। तीर्थयात्रा का भी सुअवसर आएगा। परिवार में मांगलिक कार्यों से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

इस राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। इसके प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। (movement of venus) वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कुल मिलाकर गोचर बड़ा अप्रत्याशित परिणाम वाला रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। (movement of venus) केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है जो भी कार्य करेंगे उसी में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

इस राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव उतार-चढ़ाव की अधिकता लाएगा। कई बार आपका कार्य होते-होते रुक जाएगा किंतु हताश न हो सफलता आपको ही मिलेगी। (movement of venus) विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च करेंगे। (movement of venus) केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी किसी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। किसी कारण से तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)

इस राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से सफलताओं का सिलसिला बरकरार रखेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय बेहतरीन रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। (movement of venus) परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी सहयोग मिलेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। (movement of venus) केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। प्रतियोगी छात्रों को भी अच्छी सफलता के योग। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा।

तुला राशि (Libra)

इस राशि से तृतीय सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र के शुभ प्रभाव के फलस्वरुप आपके स्वभाव में सौम्यता की वृद्धि होगी। ध्यान रहे इस बात का आपके अपने ही निकटतम संबंधी दुरुपयोग कर सकते हैं। धर्म और आध्यात्म के क्षेत्र में होगी होती रहेगी। (movement of venus) काफी प्रबल संभावना है कि आपको अपने ईस्ट के भी दर्शन हों। तीर्थयात्रा का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियाँ अति अनुकूल रहेंगी।

वृश्चिक राशि (scorpio)

राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। (movement of venus) सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। विलासितापूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च होगा।

धनु राशि (sagittarius)

इस राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा जिसका परिणाम सुखद और दूरगामी रहेगा। (movement of venus) नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान की वृद्धि होगी। किसी भी तरह का चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह बेहद अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे। योजनाएं गोपनीय रखें आगे बढ़ें।

मकर राशि (Capricorn)

इस राशि से 12वें व्ययभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। दूसरे देश के लिए वीजा अदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। (movement of venus) आर्थिक तंगी का शिकार भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेष करके बाईं आँख से संबंधित समस्या से भी बचें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। विदेशी मित्र तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।

कुंभ राशि (Aquarius)

इस राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से कामयाबियों का माहौल बनाएंगे। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बड़े भाइयों से भी अच्छी समाचार प्राप्ति के योग रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। (movement of venus) जैसी सफलता चाहेंगे हासिल कर सकते हैं। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। विवादित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

webmorcha.com
मीन राशि (Pisces)

मीन राशि (Pisces)

इस राशि से दशवें कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र कार्य कारोबार में उन्नति तो देंगे ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। किसी भी तरह का चुनाव लड़ना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से प्रयास तेज कर सकते हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। (movement of venus) उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। जमीन जायदाद संबंधी मामले भी हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहप्रभाव अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

https://www.facebook.com/webmorcha

https://twitter.com/dilipkomakhan

19 January अंक ज्योतिष जानें शुक्रवार का लक्की नंबर शुभ रंग

Ank Jyotish 19 January: अंक ज्योतिष  19 January गुरुवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

शुक्रवार का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। (ank jyotish) कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सावधानी बरतनी होगी नहीं तो किसी से मतभेद पैदा हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों के कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा, इसलिए थोड़ा सावधान रहें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- हरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

शुक्रवार को जो जातक व्यापार में हैं उन्हें आज अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। (ank jyotish) धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको मिल सकते हैं। दिन में मिले मौके का आपको भरपूर फायदा उठाना होगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

शुक्रवार को मानसिक परेशानियों की वजह से आपका मन विचलित रहेगा, इसलिए सावधानी पूर्वक कार्य करें। (ank jyotish) विधार्थियों के लिए यह दिेन खास हो सकता है, परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

शुक्रवार को  कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। (ank jyotish) वक्त मित्रों और परिवार के साथ बीतेगा।  आय के नए स्रोत्र बनेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

शुक्रवार को  आज किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात संभव है। (ank jyotish) घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। किसी अजनबी से मुलाकात आपका जीवन बदल सकती है। अध्यापन से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में लाभ हो सकता है। छात्रों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- नीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

शुक्रवार को आर्थिक दृष्टि से यह दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। (ank jyotish) धन लाभ होने के प्रबल आसार बन रहे हैं। प्रेम संबंधो में अगर मन मुटाव चल रहे थे तो वो दूर हो जाएंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को आज अच्छा लाभ हो सकता है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

शुक्रवार को  आपके लिए आज का दिन काफी शानदार होने वाला है, बस आपको आवश्यकता है (ank jyotish) अधिक चिंतन से बचने की। नौकरी और व्यापार करने वालों को अपने- अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- सफेद

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

शुक्रवार को सेहत के प्रति आज आपको ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। (ank jyotish) आज मन को थोड़ा शांत रखने का प्रयास करें। आज आपका मन इधर-उधर ज्यादा भटक सकता है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

शुक्रवार को  दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि कहासुनी से दूर रहें। आप आज अपना कार्य सावधानीपूर्वक करें। (ank jyotish) पुराने रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

https://twitter.com/dilipkomakhan

महासमुंद, 2 करोड़ 24 लाख का सोने के बिस्किट पकड़ाया, लक्जरी कार में तस्करी

महासमुंद पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से भारी मात्रा में सोने लेकर जाने वाले है। सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा की टीम अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार कर रही थी कि ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501  तेज रफ्तार से महासमुंद की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया।

पुलिस ने किया जब्त

वाहन चालक से कहा से आने-जाने व वाहन में क्या रखे होने संबंधित पूछताछ करने पर खड़कपुर पश्चिम बंगाल से नादेड़ महाराष्ट्र जाना बताया और पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। संदिग्ध का जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने से उसे वाहन से उतार कर तलाशी ली गई तो वाहन में एक चेम्बर मिला। संदिग्ध से चेम्बर को खोलवाया गया जिसके अंदर तीन पैकेट मिला।

11 नग सोने का बिस्किट

पैकेट को खोलने पर एक पैकेट में 11 नग सोने का बिस्किट, दूसरे पैकेट में 03 नग सोने का बड़ा पट्टी एवं तीसरे पैकेट में 05 नग सोने का छोटा पट्टी मिला। पुलिस टीम 11 नग सोने का बिस्किट, 03 नग सोने का बड़ा पट्टी एवं 05 नग सोने का छोटा पट्टी कुल वजनी 3 किलो, 126 ग्राम कीमती 2,00,06,400 रूपयें एवं एक होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501  कीमती 4,00,000 रूपयें जुमला कीमती 2,04,11,400 रूपये को जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया।

webmorcha.com
सोने के बिस्किट पकड़ाया

पुलिस ने दिखाई सक्रियता

यह सम्पूर्ण कार्यवाही SP महासमुन्द राजेश कुकरेजा (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक अमित शुक्ला, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह एवं थाना सिंघोड़ा व सायबर सेल द्वारा की गई।

छत्तीसगढ़ के इस जगह पर महिलाओं का जाना है मनाही, जाने वह जगह

https://www.facebook.com/webmorcha

https://twitter.com/dilipkomakhan

कांग्रेस के पेट में दर्द, डिप्टी CM अरुण साव ने कसा तंज

रायपुर। डिप्टी CM अरुण साव ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह औरChhattisgarh  में इसकी तैयारियों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन होने वाला है. क्योंकि उस दिन अयोध्या में भव्य और दिव्य रामलला के मंदिर के लोकार्पण का कार्यक्रम होगा.

दुनिया के राम भक्त इस दिन को उत्सव के रूप में मनाकर इस ऐतिहासिक पल को और यादगार बनाने की तैयारी कर रहे है. उन्होंने बताया कि, Chhattisgarh में विशेष तैयारी की जा रही. शहर-शहर, गांव-गांव, अलग-अलग धार्मिक संगठनों द्वारा विविध आयोजन की तैयारी है. हमारी सरकार भी तैयारी में जुटी है. छत्तीसगढ़ के लोगों में इसे लेकर दोगुना उत्साह है. हर एक व्यक्ति इस दिन को यादगार बनाने की तैयारी में हैं.

श्री साव बोलें कांग्रेसी सोंचे वे कहां हैं

वहीं अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर डिप्टी CM अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस का रुख साफ है. यही कांग्रेस है जिन्होंने भगवान राम को काल्पनिक कहा था. उन्होंने राम मंदिर के निर्माण में रोड़े अटकाए. आज पूरा देश मंदिर के लोकार्पण को ऐतिहासिक बनाने में लगा हुआ हैं, कांग्रेसी सोंचे वे कहां हैं.

Deputy CM Arun Sao
डिप्टी CM अरुण साव

सरकार काम कर रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है.

मोदी की गारंटी को वादाखिलाफी की गारंटी देने वाले कांग्रेस के बयान पर डिप्टी CM ने पलटवार करते हुए कहा कि, अब तो Congress के बातों पर अधिक भरोसा नहीं. 5 साल में छत्तीसगढ़ की जनता को जैसे ठगा, लूटा गया. आज जब मोदी की गारंटी लोगों तक जा रही. उनके पेट में दर्द हो रहा है. क्योंकि उनकी सोच नहीं है. जनहित और जनता के हित में काम हो. वह कभी करने की कल्पना नहीं कर सकते. आज हमारी सरकार काम कर रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है.

छत्तीसगढ़ मजदूरों को निशुल्क भरपेट मिलेगा भोजन, सभी दाल भात केंद्रों को दोबारा होगी प्रारंभ

https://www.facebook.com/webmorcha

https://twitter.com/dilipkomakhan

छत्तीसगढ़ मजदूरों को निशुल्क भरपेट मिलेगा भोजन, सभी दाल भात केंद्रों को दोबारा होगी प्रारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों श्रमिकों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार अब सभी दाल भात केंद्रों को दोबारा शुरू करेगी। इसके मुताबिक, अब मजदूरों को निशुल्क भरपेट खाना मिलेगा। बता दें कि पहले मजदूरों को 5 रुपए का भुगतान करना होता था। लेकिन, अब इन्हे निशुल्क भरपेट खाना मिलेगा।

उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया, कि सरकार प्रति प्लेट 52 रुपए का भुगतान कर रही है। अब मजदूरों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। मंत्री लखन लाल देवांगन कहा, कि कांग्रेस सरकार में योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सरकार के समय प्रति मजदुर ₹15 भुगतान होता था, जिसे भूपेश सरकार ने बढ़ाकर 52 रुपए किया, फिर भी अधिकांश केंद्रो में मजदूरों को खाना नहीं मिला। इस कारण से अब ये निर्णय लिया गया है। अब जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

जवान अरविंद एक्का की शहादत को CM ने किया नमन, बोलें, नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई दृढ़ता से जारी रहेगी

https://www.facebook.com/webmorcha

जवान अरविंद एक्का की शहादत को CM ने किया नमन, बोलें, नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई दृढ़ता से जारी रहेगी

रायपुर, 18 जनवरी, 2024। CM विष्णु देव साय ने शहीद प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का की शहादत पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

एक्का DRG के जवान थे। बीजापुर के गंगालूर थाने में ग्राम कावड़गांव हिलोरी में नक्सलियों द्वारा किए ब्लास्ट के दौरान 29 दिसंबर को घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका देहावसान हुआ। CM ने कहा कि श्री एक्का ने अपने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है। राष्ट्र और हमारा प्रदेश उनके प्रति कृतज्ञ है। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं। नक्सलियों से लड़ाई हम दृढ़ता से जारी रखेंगे।

Ram Mandir: रामलला पहली तस्वीर, दिल को छू लेगा, करें दर्शन

https://twitter.com/dilipkomakhan