रायपुर। छत्तीसगढ़ BJP ने की लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक और सहसंयोजकों की नियुक्ति रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव हेतु लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की है।
छत्तीसगढ़ BJP की लोकसभा चुनाव तैयारी
बता दें कि भारत में 18वीं Lok Sabha के सदस्यों के चुनाव के लिए अप्रैल और मई 2024 तक लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है। लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए थे।
महासमुंद 20 जनवरी 2024/ अभियान के तहत जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी से जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य, पालक, युवा वर्ग, बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं के माध्यम से आंगनबाड़ी को निर्मल किया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र को साफ-सुथरा और संगठित बनाने के लिए तीन मुख्य भाग पर ध्यान केद्रित किया जा रहा है। जिसमें- आंगनबाड़ी का परिसर जैसे प्रवेश द्वार, परिसर और बरामदे को साफ-सुथरा रखना।
अंदर का कमरा – जिसमें फर्श को साफ रखना, खाद्य वस्तुओं को साफ रखना, उपयोगी सामाग्री खिलौने, पोस्टर, प्ले कार्ड आदि को रचनात्मक ढंग के व्यवस्थित करना और बच्चों की पहॅुंच में रखना एवं एक्सपायरी डेट की दवाओं आदि का निपटान करना आदि।
महासमुंद, आंगनबाड़ी
रसोई एवं भण्डार कक्ष –
खाद्य पदार्थ स्वास्थ्यकर हो यह सुनिश्चित करना, खाद्य वस्तुएॅं स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित हो। अभियान के दौरान ग्राम सरपंच, पंचायत सचिव एवं जनभागीदारी के माध्यम से आंगनबाड़ी को साफ-सुथरा एवं व्यवथित बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि बच्चों को एक अनुकूल माहौल मिल सकें। इस अभियान में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान का नेतृत्व सरपंच एवं सचिव द्वारा किया जा रहा है।
निर्मल आंगनबाड़ी अभियान के तहत गत दिवस बसना ब्लॉक के भंवरपुर सेक्टर एवं आकांक्षी ब्लाक पिथौरा सेक्टर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सामुदायिक भागीदारी जिसमें सरपंच, सचिव, पंच, बच्चों के माता-पिता, युवाओं की सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से अपनी आंगनबाड़ियों को साफ स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
महासमुंद जिले के बसना जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरिया के पंचायत सचिव को किया गया निलंबित,,, PM प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों से सचिव द्वारा ली गई थी राशि,,, जांच उपरांत जिला पंचायत द्वारा की गई है कार्यवाही।
महासमुंद 20 जनवरी 2024/ श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के खास अवसर ने यहां के कुम्हारों की किस्मत चमका दी है। इन दिनों कुम्हार कारीगर मिट्टी के दीये बनाने में व्यस्त है। वे दिन रात परिवार सहित चाक से आस्था के दीये गढ़ रहे हैं। ऑफ सीजन में भी दीयों की मांग ने कुमारों को आय का नया और अतिरिक्त जरिया दिया है।
राम की कृपा है, हमे आफ सीजन में काम मिला
“ये सब राम की कृपा ही है कि हम ऑफ सीजन में दीया बना रहे हैं। सच तो ये है की जब से अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि तय हुई है। उसी दिन से दीयों और मिट्टी के कलश की मांग बढ़ गई है। अभी तक लगभग 50 हजार दिया बेच चुके हैं।”ये कहना है महासमुन्द के कुम्हार पारा नियासी श्री सुखरू कुम्हार का।
उनका कहना है पूरा परिवार इस कार्य को अनुष्ठान मान कर कर रहे हैं। सुखरु कुम्हार के परिवार उनकी बहू और बेटे भी दीया बनाने में व्यस्त है। उनका कहना है कि श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा हमारे लिए एक नया अवसर लेकर आया है। यह सब राम की कृपा है।। उन्होंने कहा कि शहर में करीब 35 परिवार इस कार्य में लगे हैं।
इस तरह समूह की महिलाएं भी दीया बनाने के काम में दिन रात जुटी हुई है ।महाप्रभु महिला समूह और लक्ष्मी नारायण महिला समूह के सदस्यों ने बताया कि अभी तक लगभग 60 हजार दीयों की बिक्री हो चुकी है ।पहली बार रायपुर से ऑर्डर भी मिले हैं ।महाप्रभु समूह के उत्तरा चक्रधारी ने बताया कि उनके समूह में 10 सदस्य हैं और सभी अपने अपने घरों में लगातार दीया और मिट्टी के कलश बना रहे हैं ।
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा
दीये मंदिरों में जगमगाएंगे
बाजार में भी डिमांड बढ़ी है । इसी तरह महिला समूह लक्ष्मी नारायण की कुसुम लता चक्रधारी ने बताया कि इस अवसर पर हम खुशी और आस्था से दीपक बना रहे हैं। इससे हमारी आजीविका में एकाएक वृद्धि हुई है । प्रति दीया लगभग 75 पैसे में विक्रय करते हैं।यह श्री राम की ही कृपा है कि हमें ये शुभ अवसर मिला है।समूह की सदस्य कुसुम लता ने बताया कि यह हमारे लिए विशेष अवसर है कि हमारे द्वारा बनाए गए दीये मंदिरों में जगमगाएंगे। हम भी अपने-अपने घरों में दीया जलाएंगे ।
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा
शासन से ऋण और इलेक्ट्रानिक चाक मिला
सुखरू कुम्हार ने कहा कि उन्हें करीब 7 साल पहले ही इलेक्ट्रॉनिक चाक मिला है ।जिससे वह लगातार मिट्टी के सजावटी सामग्री बना रहे हैं।महाप्रभु समूह के सदस्य ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका शहरी विकास अभिकरण के माध्यम से उन्हें₹1लाख रुपए का लोन मिला था,जिससे यह कार्य करने में सक्षम हुई। महिला समूह की मार्गदर्शिका प्रेमशीला बघेल ने बताया की अब शासन की मंशानुरूप महिला समूह के सदस्यों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत लाभ दिलाएंगे जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे।
श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अपने-अपने जिले की प्रसिद्ध वस्तुओं को अयोध्या भेजा जा रहा है। इसी क्रम में पीलीभीत से 21.6 फुट लंबी बांसुरी को अयोध्या भेजा जाएगा। (Ram Mandir) बांसुरी को वहां के संग्रहालय में रखा जाएगा।
बांसुरी शहर के मशहूर कारीगर मरहूम नवाब अहमद की पत्नी हीना परवीन, उनके पुत्र अरमान नबी व उनके चाचा शमशाद ने साथियों के साथ तैयार किया है। उन्होंने बताया कि यह बांस वर्षों से किसी ऐतिहासिक क्षण के लिए रखा हुआ था।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रचारक हरीश रौतेला ने इस बांसुरी का पूजन किया। 26 जनवरी को यह बांसुरी अयोध्या धाम भेजी जाएगी। जहां इसे संग्रहालय में रखा जाएगा।
विश्व की सबसे लंबी बांसुरी
शहर के लाल रोड निवासी अरमान ने बताया कि 2021 में उन्होंने 16 फुट लंबी बांसुरी बनाई थी। यह बांसुरी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। (Ram Mandir) यह उस वक्त की सबसे लंबी बांसुरी थी। अब 21.6 फुट की बनाई है, जो विश्व की सबसे लंबी बांसुरी होगी।
श्री राम भगवान
अयोध्या नगरी में गूंजेगी हिना B और अरमान की बांसुरी
मुस्लिम परिवार की तरफ से बनाई गई बांसुरी कुछ अलग ही है। अरमान बताते हैं कि बांसुरी बनाना उनका खानदानी काम है। असम के जिस बांस से यह बांसुरी बनाई गई है वह करीब 20 साल पहले से रखा हुआ था। इस बांस को किसी विशेष प्रयोजन के लिए रखा गया था। (Ram Mandir) 2021 में जब सबसे लंबी बांसुरी बनाई थी तब इसका प्रयोग करने जा रहे थे, लेकिन दूसरा बांस मिल गया तो इसे वापस उठाकर रख दिया था।
सोचा नहीं था कि भगवान श्रीराम की नगरी के लिए इस बांस का प्रयोग होगा। बांस की खासियत यह है कि इसका व्यास यानी गोलाई 3.5 इंच है। इतनी गोलाई के बांस अब नहीं आते। बांसुरी बनाने में दस दिन लग गए। बांसुरी की खासियत यह है कि दोनों तरफ से यह बज सकती है।
दोनों तरफ से यह बज सकती है बांसुरी
बांसुरी के दोनों तरफ सातों सुर इसमें डाले गए हैं। (Ram Mandir) बनाने में करीब 70-80 हजार रुपये का खर्च आया। हैंड वर्क किया गया है। सोशल मीडिया पर हिना व उनके बेटे अरमान द्वार तैयार की गई बांसुरी काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस बांसुरी को ट्रक से अयोध्या भेजा जाएगा।
रायपुर। मंत्री OP चौधरी का एक्शन: छत्तीसगढ़ आवास एवं पर्यावरण मंत्रीOP चौधरीने घटिया निर्माण के चलते पूर्व मंत्री मो. अकबर के भाई को मिले 10 टेंडर निरस्त कर दिए हैं। इसमें 218 करोड़ रुपये के 10 निर्माण कार्यों के लिए अनुबंध किया गया था। इन निर्माण कार्यों में लेटलतिफी के चलते एक्शन लिया गया। नई सरकार के गठन के बाद नवा रायपुर, रायपुर व दुर्ग-भिलाई को ग्रेटर रायपुर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। ग्रेटर रायपुर फिर से वापस लौट आया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर राज्य राजधानी क्षेत्र का विकास होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने योजना तैयार कर ली है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने का निर्णय लिया है, जिसमें नवा रायपुर से लेकर रायपुर व दुर्ग-भिलाई की कनेक्टिविटी आसान होगी। अधोसंरचना विकास के साथ ही आमोद-प्रमोद क्षेत्र, आवासीय व व्यवसायिक क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।
बैठक में आवास एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई व अनुबंध समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं समय-सीमा में पूरी हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।
अधिकारियों ने की शिकायत :
बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बार-बार नोटिस देने के बाद भी कई ठेकेदारों की स्थिति नहीं सुधरी। वहीं, स्मार्ट सिटी के ज्यादातर काम गिने-चुने ठेकेदार ही कर रहे हैं। गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ-साथ कार्यों में गति भी नहीं आ रही थी।
OP चौधरी
इसलिए लिया गया निर्णय
आला अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी की समय-सीमा जून 2024 को खत्म हो रही है। ऐसे में प्रोजेक्ट को समय पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। स्कूल, आंगनबाड़ी, बस स्टाफ, गार्डन, पार्किंग आदि को समय-सीमा पर पूरा करने का दबाव है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा अब नए ठेकेदारों से तीव्र गति से काम कराया जाएगा।
पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के भाई को मिला था सभी कार्य
आशचर्य तो इस बात की है जिन 10 कामों के टेंडर को पर्यावरण एवं आवास मंत्री ओपी चौधरी निरस्त किए हैं। यह सभी 10 कार्य रायपुर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी को मिला था। जिसके संचालक मोहम्मद असगर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के भाई हैं। गौरतलब है कि इसके पहले मोहम्मद अकबर के पास ही पर्यावरण विकास मंत्रालय का दायित्व था।
नियमों की अनदेखी
बताते हैं कि मोहम्मद असगर को काम भी नियमों को अनदेखी करके दिए गए थे, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। एक साथ सभी करोड़ों के काम मिलने के कारण काम में धीमी गति होने से जनता भी परेशान थी और जनता को सुविधा समय पर नहीं मिल पा रही थी। क्लब हाउस का काम अधूरा : स्मार्ट सिटी नवा रायपुर में क्लब हाउस का निर्माण कर रही थी।
इसका ठेका दो वर्ष पहले 17 करोड़ से जारी किया था। ठेका एजेंसी को क्लब हाउस दिसंबर 2022 तक पूरा करना था। लेकिन सिर्फ 5त्न काम नहीं हुआ। इसी तरह मंत्रालय का सौंदर्यीकरण, तालाब आदि का काम अधूरे हैं।
महासमुंद। छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस भारी मात्रा में गांजा जब्त की है। आज शनिवार को मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक टोयोटा कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये दिल्ली ले जाना वाला है।
लक्जरी कार में गांजा की तस्करी
तभी खरियाररोड़ ओडिशा की तरफ से 01 सफेद सिल्वर कलर की की टोयोटा कंपनी की कोरोला एल्टीस कार क्रमांक DL 4CNE 1690 महासमुन्द की ओर आ रही थी। मुखबिर सूचना अनुसार एक टोयोटा कोरोला एल्टीस कार टेमरी नाका के पास पहुचा टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर रोका गया।
जिसमें 01 व्यक्ति बैठा था जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) हंसराज शर्मा पिता सुखबीर शर्मा उम्र 38 वर्ष सा. आर.जेड.एफ.-167 गली नं. 11 राजनग-2 पालम कॉलोनी बगडोला, थाना पालमगांव जिला दक्षिण पश्चिम दिल्ली का होना बताये। जिससे ओड़िशा से आने का कारण व वाहन में क्या रखे हो पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
वाहन के पीछे डिक्की अन्य डिक्की भिन्न था। संदेह होने पर डिक्की को खोलकर देखने पर एक बक्सानुमा चेम्बर बना हुआ था जिसमें प्लास्टिक बोरी मिला जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। 04 प्लास्टिक बोरीयों में 48 पैकेट में कुल 96 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
96 किलो ग्राम गांजा कीमती 4800000 रूपये व टोयोटा कोरोला एल्टीस वाहन कीमती 500000 रूपये, 01 नग मोबाईल एवं नगदी रकम 1840 रूपये कुल जुमला कीमती 53,01,840 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और दिल्ली में बिक्री करने ले जाना बताया। आरोपी द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध थाना कोमाखान में अपराध/धारा 20(ख) NDPS के तहत् कार्यवाही किया गया।*
*यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द राजेश कुकरेजा (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री यूलैंडन यार्क के निर्देशन में थाना कोमाखान प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र नाग एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह तथा सायबर सेल की टीम एवं थाना कोमाखान पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
Ram Mandir: इस समय पूरा देश रामभक्ति में डूबा है। देश के हर कोने के राम मंदिर सज चुका है। राम की नगरी अयोध्या में हलचलें तेज होती जा रही हैं. (Ram Mandir) यहां पर भक्तों और श्रद्धालुओं की ओर से तरह तरह की समाग्री भेजी जा रही है. इसके अलावा देश के विभिन्न मठ मंदिरों से भी रामलला के दरबार में आने वाले भक्तों के लिए प्रसाद व अन्य समाग्रियां भेजी जा रही हैं.
151000 लड्डू के डिब्बे
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की ओर से 151000 लड्डू के डिब्बे भेजे गए हैं. (Ram Mandir) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से बताया गया है कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ने रामभक्तों को प्रसाद के रूप में भेंट करने के लिए 151000 लड्डू के डिब्बे भेजे गए हैं. सभी डिब्बों में दो लड्डू हैं.
Ram Mandir
3 लाख लड्डू
जानकारी के अनुसार 151000 डिब्बों में प्रत्येक में दो लड्डू हैं, जिनका अनुमानित वजन 500 ग्राम यानि आधा किलो है. (Ram Mandir) इतना ही नहीं मेहंदीपुर बालाजी मंदिर न्यास की ओर से श्रीराम भक्तों की सुविधा के लिए लगभग 2000 कंबल भी भेजे हैं. साथ ही रामभक्तों के लिए एक लाख रामनामी पटके भी भेजे हैं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया है कि इससे पहले भी मेहंदीपुर बालाजी मंदिर न्यास की ओर से 5000 कंबल भेजे गए थे. इसके लिए उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के न्यास व महंत के प्रति आभार जताया है.
20 January: अंक ज्योतिष शुक्रवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
Ank Jyotish
अंक 1
कार्य अभी विशाल परिणाम और सफलता देने वाला है। (ank jyotish) आपके प्रदर्शन और प्रतिभा का मूल्यांकन किया गया है और इसको नयी पहचान दी गयी है। इस पल की महिमा और आपको प्रदान किए गए इनाम का आनंद लें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
Ank Jyotish
अंक 2
धन सम्बन्धी निर्णय लेने के लिए अभी समय सही नहीं है इसलिए अपनी पुरानी योजनाओं का ही पालन करें। (ank jyotish) आज आप भावनात्मक रूप से अकेले और निराश महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
Ank Jyotish
अंक 3
आपको अभी किसी यात्रा या शायद विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। (ank jyotish) अगर ऐसा हैं तो चोट या दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी बरतें। अपने विश्वासों को पुन: व्यवस्थित करने और आध्यात्मिक विषय में शोध करने का यह एक अच्छा समय है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
Ank Jyotish
अंक 4
यह सौभाग्य भरा समय है इसलिए इसका मज़ा लें। (ank jyotish) महीने का यह दौर आपको नए आयाम खोजने के लिए आगे बढ़ाने वाला है। आज कुछ भी करने से पहले दो बार सोचे और समझदारी से निर्णय लें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
Ank Jyotish
अंक 5
कोई अप्रत्याशित धन का स्रोत आपको मिलने वाला है। (ank jyotish) गलत आदतों और जोखिम भरे व्यवहार से बचें, सोच समय कर धन का प्रयोग करें। आपके शिक्षक या पिता जैसा कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से गुजर रहे हैं, ऐसे में उनके साथ रहें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
Ank Jyotish
अंक 6
किसी रहस्य का भी पता चल सकता है। (ank jyotish) आत्मनिरीक्षण और गहरी भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए आज सही समय है। आप में से कुछ कई मुद्दों को ले कर चिंतित हो सकते है इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि हमेशा अपने दिल की सुनें।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
Ank Jyotish
अंक 7
रिश्तेदारों या पति-पत्नी के साथ मतभेद आपको परेशान कर सकते हैं। (ank jyotish) आप आर्थिक हानि को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। आज भविष्य की योजनाएं बनाएं। भविष्य में समृद्धि और शांति के लिए कानूनी या व्यावसायिक व्यवस्थाएं अभी कर लें।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
Ank Jyotish
अंक 8
अपने प्रियजनों के प्रति अपनी भावनाओं और कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। (ank jyotish) उन्हें बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते है उनके प्यार को भी महसूस करें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
Ank Jyotish
अंक 9
कार्यस्थल के विवाद अनियंत्रित हो कर आपके लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। (ank jyotish) मेहनत करना जारी रखें और इससे बाधाओं को दूर होंगी। स्वयंसेवीकरण या दूसरों की सेवा करना आपके लिए एक सुनहरा अवसर होगा।
रायपुर। डिप्टी CM अरुण साव ने प्रदेश में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लिया और मीडिया से चर्चा करते हुए प्रभु राम पर राजनीति को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना है। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि भगवान राम को काल्पनिक कहने वाले लोग अगर भगवान राम की भक्ति में आते हैं तो अच्छी बात है। लेकिन भगवान राम को मानना है तो पूरी आस्था श्रद्धा से माने, राजनीतिकरण और दिखावे से नहीं। वहीं डिप्टी CM ने कांग्रेस के राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को केंद्रीय नेतृत्व से पूछना चाहिए।
अयोध्या के निमंत्रण को अस्वीकार क्यों किया? चुनाव आता है तभी कांग्रेस को भगवान राम क्यों याद आते हैं। वहीं प्रदेश के कानून व्यवस्था पर डिप्टी CM ने कहा कि अभी जो कुछ हो रहा है वह कांग्रेस के कुकर्मों के कारण है। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश को अपराध का गढ़ बनाया था। हमारी सरकार तेजी से इस दिशा में काम कर रही है। आने वाले समय में कानून व्यवस्था की स्थिति प्रदेश में मजबूत होगी, अच्छी होगी।