आज पौष अमावस्या, ये करें काम, नाराज पितर होंगे प्रसन्न, परिवार में आएगी खुशहाली

पौष अमावस्या का पर्व आज 11 जनवरी 2024 को है. पौष अमावस्या पर आप स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. उसके बाद अपने पितरों को खुश करने के लिए जल, काले तिल, सफेद फूल आदि से तर्पण दें. तर्पण करते समय अपनी अंगुली में कुश की पवित्री जरूर धारण करें. (Paush Amavasya) धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तर्पण के समय कुश से जल अर्पित करें. इससे वह जल पितरों को प्राप्त होता है और वे तृप्त होकर आशीर्वाद देते हैं. पौष अमावस्या के दिन आपको पितरों के लिए कुछ वस्तुओं का दान करना चाहिए, जिससे वे खुश होकर आशीर्वाद दें. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्यो​तिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कि पौष अमावस्या पर किन 5 वस्तुओं का दान करें, जिससे नाराज पितर खुश हो जाएं.

पौष अमावस्या 2024: पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें 5 वस्तुओं का दान

सफेद मिठाई

पौष अमावस्या के दिन आपको पितरों को खुश करने के लिए दूध से बनी सफेद मिठाई का दान करना चाहिए. आप चाहें तो घर पर ही खीर बनाकर पितरों के निमित्त दान कर सकते हैं.

पान का बीड़ा

अमावस्या के अवसर पर पितरों को पान का बीड़ा यानि लगा हुआ पान अर्पित करना चाहिए. पान को शुभ माना जाता है.

सफेद वस्त्र

अमावस्या के दिन पितरों के लिए सफेद रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए. (Paush Amavasya) उसमें भी सफेद रंग की धोती, बनिया, तौलिया या गमछा शामिल करना चाहिए. पितरों को सफेद रंग प्रिय होता है.

केला

नाराज पितरों को खुश करने के लिए अमावस्या पर केला दान करना चाहिए. केला भगवान विष्णु को प्रिय है और केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है. उनकी कृपा से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

बर्तन

पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए अमावस्या पर कोई भी एक बर्तन दान करें. बर्तन को दक्षिणा के तौर पर माना जाता है. कोई भी दान बिना दक्षिणा के पूर्ण नहीं होता है. (Paush Amavasya) बर्तन में आप कटोरा, लोटा, थाली आदि दान कर सकते हैं.

जानें क्यों दान करते हैं सामग्री?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आमवस्या, पूर्णिमा, पितृ पक्ष और अन्य व्रत-त्योहारों पर पितरों के लिए दान करते हैं. दान की वस्तुएं किसी ब्राह्मण को दान देने की पंरपरा है. (Paush Amavasya) कहा जाता है कि ब्राह्मण को ये वस्तुएं दान करने से वे पितरों को प्राप्त होती हैं. उससे वे संतुष्ट होकर पितृ दोष से मुक्ति प्रदान करते हैं. पितरों को भोजन का अंश कौआ, कुत्ता, गाय आदि के माध्यम से प्राप्त होता है, इसलिए पंच​बलि कर्म करते हैं.

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

11 January Ank Jyotish: गुरुवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

11 January Ank Jyotish: अंक ज्योतिष गुरुवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। (Ank Jyotish) उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1

परिवार के साथ समय बिताना अभी महत्वपूर्ण है, उनके साथ भोजन शेयर करें या कोई शो या कार्यक्रम देखें। (ank jyotish) आपकी कड़ी मेहनत आपको इनाम के साथ साथ नए अवसर भी प्रदान करेगी।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

किसी मित्र या पड़ोसी से संबंधित समस्या आपकी यात्रा या अन्य योजनाओं में देरी करा सकती है। (ank jyotish) इस जीवन का आनंद धीरे धीरे लें ताकि आपसे कोई बड़ा अवसर न छूट जाए।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3

आज आप अस्तित्व के नए अर्थों की तलाश करेंगे। (ank jyotish) आपके में से कुछ को सामाजिक न्याय, अल्पतावाद, कानून और नैतिक मूल्यों से संबंधित मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4

प्रतिबंध या जटिलता आपकी यात्रा की योजनाओं में दखल दे सकते है। (ank jyotish) यह नयी शुरुआत का समय है। धन का नुकसान या अनपेक्षित व्यय हो सकता है।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 5

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है और आज आप जो चाहेंगे, बिना अधिक परिश्रम के आपको मिलेगा। (ank jyotish) मित्रों और परिवार से संबंधित भावनाएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती हैं।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6

किसी बुजुर्ग से सम्बन्धित समाचार आपको दुखी और अकेला महसूस कराएगी। (ank jyotish) चिंता न करे बदलाव ज़रूरी है। ऐसे रिश्ते से बचें जो आपको धोखा देने की तलाश में हैं।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7

अविश्वास की भावना कई बार उपयोगी हो सकती है, खासकर जब आप सबसे कमजोर होंगे। (ank jyotish) आज आपको आपका काम सुखद लगेगा। आप कोशिश कम करेंगे किंतु उसका परिणाम अच्छा मिलेगा।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8

आपके मित्र और प्रियजन आपको अच्छी सलाह देते है। (ank jyotish) अपने ध्यान को केंद्रित रखें और प्रयास करते रहें। चोरी या दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें और घर पर ध्यान दें। घरेलू परेशानियों से निपटने के लिए रिश्तेदरों की मदद लें।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9

आपको जानने वाले लोग आपके सकारात्मक नजरिये की हमेशा प्रशंसा करते है। (ank jyotish) आपमें से कुछ समय और प्रयासों का पूरा पूरा फायदा उठाते हैं। किसी खास से मिलने की संभावना है।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

ShivSena: न रहा घर न घाट का! उद्धव, हाथ से फिसल गई शिवसेना

ShivSena: सही मायने में शिवसेना किसकी है? शिंदे गुट के 16 MLA की योग्यता क्या है? इन सवालों का जवाब महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने अपने लंबे फैसले में सुना दिया है. (Shiv Sena) इसका मतलब साफ हो गया है कि राज्य सरकार की स्थिति जस की तस बनी हुई है और उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका लगा है. अपने फैसले में वैसे तो राहुल नार्वेकर ने कई महत्वपूर्ण चीजों का जिक्र किया है लेकिन इसे ऐसे भी समझने की जरूरत है कि उद्धव ठाकरे ने ऐसी क्या गलती कर दी, जिसके चलते ना वो पार्टी बचा सके और ना ही सरकार बचा सके.

पहले तो सरकार जाने पर कई तरह की चीजें सामने आईं जिसमें कांग्रेस से समझौता करना भी है. लेकिन उसके बाद जब पार्टी बचाने की बात आई तो भी उद्धव ठाकरे ने एक बड़ी चूक कर दी, जिसके बारे में राहुल नार्वेकर ने अपने फैसले में जिक्र किया है.

जानें क्या बोले विधानसभा स्पीकर?

असल में शिवसेना (Shiv Sena) शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता के मामले में अपना फैसला सुनता हुए महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि एकनाथ शिंदे को हटाने की ताकत उद्धव ठाकरे के पास नहीं थी. शिवसेना प्रमुख के पास पार्टी के किसी भी नेता को हटाने का अधिकार नहीं है.

एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटाया जाना स्वीकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में भी शिंदे गुट को ही असली शिवसेना (Shiv Sena) का दर्जा दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए मैने निर्वाचन आयोग के निर्णय का भी ध्यान रखा है. उद्धव ठाकरे ने निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती दी थी.

कहां चूके उद्धव ठाकरे

हुआ यह कि जब पार्टी में टूट के बाद उन्होंने संविधान बदला तो इसकी जानकारी चुनाव आयोग में नहीं दी. अपने हलफनामें में उन्होंने संविधान के बदलाव के बारे में जानकारी नहीं दी और चुनाव आयोग में शिवसेना के तब के संविधान के बारे में जिक्र है जब पार्टी नहीं टूटी थी. राहुल नार्वेकर ने इसका जिक्र अपने फैसले में किया है.

webmorcha.com
उद्धव ठाकरे

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि कोर्ट के अनुसार दोनों गुटों ने पार्टी के संविधान के अलग-अलग संस्करण प्रस्तुत किए हैं, तो उस मामले में किस बात को ध्यान में रखा जाना चाहिए, जो संविधान प्रतिद्वंद्वी गुटों के उभरने से पहले दोनों पक्षों की सहमति से चुनाव आयोग को प्रस्तुत किया गया था. ऐसे में शिंदे गुट को बढ़त है.

‘1999 का संविधान ही सर्वमान्य’

राहुल नार्वेकर ने कहा कि शिवसेना (Shiv Sena) का 1999 का संविधान ही सर्वमान्य और सर्वोपरि है. संशोधन निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड पर नहीं है. नार्वेकर ने उद्धव ठाकरे गुट के वकील देवदत्त कामत की भी दलीलों का जिक्र किया. उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना के 2018 संशोधित संविधान को वैध नहीं माना जा सकता क्योंकि यह भारत के चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, मैं किसी अन्य कारक पर नहीं जा सकता जिसके आधार पर संविधान मान्य है. रिकॉर्ड के अनुसार, मैं वैध संविधान के रूप में शिव सेना के 1999 के संविधान पर भरोसा कर रहा हूं.

अब महाराष्ट्र में क्या होगा?

फिलहाल अपने लंबे फैसले में विधानसभा स्पीकर ने शिवसेना (Shiv Sena) शिंदे गुट के 16 विधायकों की योग्यता पर बड़ा फैसला सुनाते हुए उनकी योग्यता बरकरार रखी है. उन्होंने कहा कि यह फैसला बहुमत के आधार पर हुआ है. ऐसे में अब महाराष्ट्र सरकार की स्थिति जस की तस बनी रहेगी. उधर उद्धव गुट एक बार फिरसे सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं.

मकर, कुंभ और मीन को समय देगी कामयाबी, जानें राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद कोर्ट परिसर से चोरी स्कूटी, 03 गिरफ्तार, सभी आरोपी क्षेत्रीय निवासी

महासमुंद। विगत दिन कोर्ट परिसर महासमुंद से स्कूटी को चोर चोरी कर ले गया था, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली महासमुंद की टीम चोरी हुई स्कूटी की पता तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त चोरी की स्कूटी में तीन लड़के संदिग्ध हालत में घुम रहे है। सायबर सेल टीम द्वारा मुखबीर के निशानदेही पर ग्राम बेमचा मेनरोड़ के पास घेराबंदी कर चोरी के मोटर सायकल के साथ तीन लड़को को पकड़ा गया।

चोरों ने न्यायालय परिसर सायकल स्टैड से तीनों एक साथ मिलकर चोरी करना अपराध करना स्वीकार कियें। आरोपीयों के संयुक्त कब्जे से 01 नग स्कूटी क्रमांक CG 06 GW 3966 TVS  जुमला किमती 60,000 रूपयें को जप्त कर आरोपीयों को विधिवत् गिरफ्तार कर थाना कोतवाली महासमुन्द में अपराध धारा 379 भादवि के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

01-      रजत चंद्राकर पिता स्व. शत्रुहान चंद्रकार  उम्र 28 वर्ष साकिन परसदा थाना महासमुंद  जिला महासमुंद

02-      शिव उर्फ गुंडा पिता जगत राम ध्रुव  उम्र  20 वर्ष साकिन परसदा थाना व जिला महासमुंद

03-      संजय पिता गणेशु बंजारे 19 वर्ष साकिन परासदा  थाना व जिला महासमुंद

यहां देखें वीडियो…

 

छत्तीसगढ़ विवाहित महिलाओं को अब मिलेगी हर महीने 1000 राशि, CM की घोषणा

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ विवाहित महिलाओं को अब मिलेगी हर महीने 1000 राशि, CM की घोषणा

रायपुर Mahtari Vandan Yojana। CM विष्णुदेव साय ने आज बड़ी घोषणा की है। महतारी वंदन योजना के तहत जल्द ही छत्तीसगढ़ की सभी विवाहित महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलेगी। छत्तीसगढ़ में BJP ने विधानसभा चुनाव के समय महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना को शुरू करने की घोषणा की।

इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को सालाना 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। Mahtari Vandan Yojana के माध्यम से छत्तीसगढ़ में महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा। जिससे महिलाओं को अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने और अपने परिवार को समर्थन करने में सहायता मिलेगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को कि आवेदन करना होगा।

webmorcha.com
महतारी योजना छत्तीसगढ़

1000 हजार रुपए प्रतिमाह

महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना के तहत, राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता सीधे महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाती है।

महतारी वंदन योजना की घोषणा भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में की गई थी। इस योजना को लागू करने के लिए सरकार ने अनुपूरक बजट में 1200 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। सरकार ने योजना को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

साय सरकार ने महतारी वंदन योजना का शुभारंभ आयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही लागू करने की योजना बनाने को कहा है। जिससे वे लोकसभा चुनाव के पहले महिलाओं से किए वादों को पूरा कर सकें |

जानें महतारी वंदन योजना क्या है ?

महतारी वंदन योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की हर विवाहित महिला को हर साल 12,000 रुपए की वित्तीय मदद देगी। यह राशि महिलाओं को मासिक 1,000 रुपए की किस्तों में उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस योजना का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना और उनके जीवन में बेहतरी लाना है।

योजना का लाभ इन महिलाओं को नहीं मिलेगा

सूत्रों के अनुसार महतारी वंदन योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा, जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं।साथ ही जो सरकारी या फिर किसी अच्छी प्राइवेट नौकरी या व्यापार कर रही हैं।

हम आपको बता देना चाहते है कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश में करीब 80 लाख महिलाओं को लाभ देने का विचार किया गया था। लेकिन बताया जाता है कि करीब 20% महिलाएं आर्थिक रूप से संपन्न वर्ग से हैं ।

इसके अलावा करीब 15% महिलाएं सरकारी नौकरी या फिर स्वयं के व्यावसाय करने वाली हैं। गाइड लाइन बनने के बाद इन वर्गों की महिलाओं को शामिल नहीं करने पर आंकड़े कम हो सकते है ।

Mahtari Vandana Yojana:

महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं

योजना का लाभ लेने वाली महिला का छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी है।

योजना का लाभ विवाहित महिलाओं को मिलेगा।

महिला की आयु 23 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए।

महिला के परिवार की वार्षिक आय 250000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

महिला के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए।

योजना में विधवा, परित्यक्त या अनाथ महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा।

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

आधार कार्ड की प्रति

आय प्रमाण पत्र

पहचान पत्र

जाति प्रमाण पत्र

मोबाइल नंबर

ईमेल आईडी

पासपोर्ट साइज का फोटो

अन्य दस्तावेज

मकर, कुंभ और मीन को समय देगी कामयाबी, जानें राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

रायगढ़ 10 लाख की डकैती, लूट में महिलाएं भी शामिल

रायगढ़। रायगढ़ में बड़ी डकैती की घटना को लूटरों ने अंजाम दिया है। इस डकैती में 3 महिलाएं शामिल हैं जिन्होने बेख़ौफ़ होकर एक घर पर हमला किया है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के सूर्या विहार कालोनी में सामने आया हैं। यहाँ डकैत महिलाओं ने मकान मालिक महिला के हाथ-पैर बांध दिए और दस लाख रुपये से अधिक के गहने-जेवरात की डकैती कर मौके से फरार हो गए। मामला चक्रधर नगर ठाणे से सामने आई हैं।

यहां पढ़ें: मकर, कुंभ और मीन को समय देगी कामयाबी, जानें राशिफल

—————————————————

सूचना पर पुलिस के आला-अफसर घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। डकैतों की धरपकड़ के लिए जिले भर में नाकेबंदी की जा रही है साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों को भी खंगाला जा रहा हैं। दिन दहाड़े सामने आये इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत कायम हैं

https://www.facebook.com/webmorcha

मकर, कुंभ और मीन को समय देगी कामयाबी, जानें राशिफल

ज्योतिष गणना में ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित राशिफल है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

webmorcha.com
मेष राशिफल

मेष राशिफल

समय आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। (Horoscope) व्यापार करने में तेजी आने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको सभी का सहयोग और समर्थन मिलेगा। अपने यदि किसी काम में ढील बरती, तो उससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। पूरा पढ़िए

webmorcha,com
वृषभ राशिफल

वृषभ राशिफल

समय आपके लिए कामों पर पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आर्थिक मामलों में आप धैर्य और साहस से काम लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। (Horoscope) कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप महत्वपूर्ण कार्य में ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपको किसी विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। पूरा पढ़िए

webmorcha.com
मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल

इस समय आपके लिए सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। साझेदारी के कामों पर आप पूरा जोर देंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य को पकड़कर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, तभी आप उसे पूरा कर सकेंगे। आपके किसी मित्र को आपकी कोई  बात बुरी लग सकती है। (Horoscope) आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं, तो आप उसके लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको व्यवसाय की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। पूरा पढ़िए

webmorcha.com
कर्क राशिफल

कर्क राशिफल

इस समय आपके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। व्यापार में आप सावधानी बरतें और अपने कामकाज पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। (Horoscope) आपको अपने आवश्यक मामलों में सजगता दिखानी होगी, नहीं तो समस्या आ सकती है। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेना पड़ सकता है। आप अपने आवश्यक मामलों में सहजता से आगे बढ़े और संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। (Horoscope) माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह पूरा हो सकता है। पूरा पढ़िए

webmorcha.com
सिंह राशिफल

सिंह राशिफल

इस समय आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको यदि कोई जरूरी सूचना सुनने को मिले, तो आपको से तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आप कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रम में व्यतीत करेंगे। कार्य में आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। (Horoscope) घर परिवार में आपको सम्मान बनाए रखना होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी अध्ययन और आध्यात्मिक के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी काम में उसके नीति- नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पूरा पढ़िए

webmorcha.com
कन्या राशिफल

कन्या राशिफल

इस समय आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको व्यक्तिगत मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। (Horoscope) आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर ना डालें। पूरा पढ़िए

webmorcha.com
तुला राशिफल

तुला राशिफल

इस समय आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। (Horoscope) आप संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। आपको किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी। रक्त संबधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कामकाज में पूरी गंभीरता दिखाएं और उसमें ढील ना दें। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं में ढील देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पूरा पढ़िए

webmorcha.com
वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

इस समय आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके घर पूजा पाठ, भजन और कीर्तन आदि का आयोजन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं। (Horoscope) विद्यार्थियों  के परीक्षा के परिणाम आने से वह प्रसन्न रहेंगे। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। पूरा पढ़िए

webmorcha.com
धनु राशिफल

धनु राशिफल

इस समय आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है और कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। रचनात्मक गतिविधियों का आपको बढ़ावा मिलेगा। आपको प्रशासनिक कार्यों को सुधारना होगा। (Horoscope) व्यक्तिगत मामले बेहतर रहेंगे। आपको किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन आपको माताजी से कुछ उलझनों को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी वह पूरी होती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। पूरा पढ़िए

webmorcha.com
मकर राशिफल

मकर राशिफल

इस समय आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी निवेश को करने के लिए आप सलाह मश्वरा कर सकते हैं। कामकाज के लिए सोच विचारकर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। (Horoscope) आपका कोई सपना पूरा होता दिख रहा है और आप अपनी आय व्यय के लिए बजट बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप सभी के साथ प्रेम सहयोग की भावना बनाए रखेंगे, जिससे आपके साथी भी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी वह अपनी मेहनत से कामों को समय से पूरा करके देंगे, जिसके लिए उन्हें शाबाशी भी मिल सकती है। पूरा पढ़िए

webmorcha.com
कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल

इस समय आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में सफल रहेंगे। कारोबार में आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। (Horoscope) आपके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। प्रेम विवाह के लिए परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी यादों का ताजा करेंगे। पूरा पढ़िए

webmorcha.com
मीन राशिफल

मीन राशिफल

इस समय आपके लिए प्रभाव प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का अच्छा लाभ उठाएंगे। (Horoscope) व्यापार कर रहे लोगों को अपने कामों पर फोकस बनाए रखना होगा। यदि आपके कामों में कुछ समस्या आ रही थी, तो उसमें आपको बड़ी सदस्यों की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, इसलिए आप किसी नए काम को करने की योजना भी बना सकते हैं। पैतृक मामलों में आपको सफलता मिलने की उम्मीद हैं। आपको पुराने कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे। पूरा पढ़िए

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ आज बदलेगा मौसम, बारिश और बादल बढ़ाएगी ठंड

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण नमी हवा के आने के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज चेंज हुआ है और सुबह-सुबह और रात में अधिक ठंड पड़ रही है। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप के चलते ठंड गायब हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 11 जनवरी से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और 14 जनवरी तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। इसके साथ ही बुधवार को कबीरधाम जिले व उससे लगे क्षेत्रों में हल्की वर्षा के भी आसार है। बुधवार को उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में ब़ढ़ोतरी होगी। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा, ARG बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें

15 जनवरी से फिर बजेगी शहनाई, जानें विवाह मुहूर्त

मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण इन दिनों ठंड थोड़ी कम हुई है, लेकिन आने वाले दो दिनों में ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जाएगा और प्रदेश में ठिठुरन में बढ़ोतरी होने वाली है। दिसंबर महीने में ठंड अच्छी पड़ने के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री जबरदस्त रही है,हालांकि अभी गर्म कपड़ों की बिक्री घट गई है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने पर गर्म कपड़ों की बिक्री काफी ज्यादा बढ़ेगी।

न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक बढ़ा

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी रायपुर समेत प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रायपुर राजधानी में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रहा,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

https://www.facebook.com/webmorcha

10 January Ank Jyotish: बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

10 January Ank Jyotish: अंक ज्योतिष बुधवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। (Ank Jyotish) उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1

अपने सहयोगी या पड़ोसी की समस्याओं का सामना करें। (ank jyotish) उनका संकट आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकता है। वेतन में वृद्धि या पदोन्नति परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने लायक है।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

खुद को थोड़ी विलासिता का उपहार दें लेकिन इसकी अधिकता से बचें । (ank jyotish) आज कोई ऐसी खबर मिलने की संभावना है जो आपको उत्साहित कर देगी। अनिश्चितता और रहस्य ऊर्जा की तरह है जो आपको बिना किसी कारण के डरा सकते है किंतु इनसे घबराने की ज़रूरत नहीं है।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

यह समय अच्छी किस्मत का है। (ank jyotish) सलाहकार की मदद से कुछ लाभ मिल सकता है। कुछ नई योजनाएं भी शुरू की जा सकती है। योजनाओं पर काम करें लेकिन सावधान रहें कि आप कैसे पैसे खर्च करते हैं और उससे कितना फायदा है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

धन के मामले में भाग्य आपके साथ है। (ank jyotish) जो आप इस समय पाएंगे वो इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने कितनी मेहनत की है। संभावनाओं को अवसरों में परिवर्तित करने के लिए अपने गुप्त कौशल का उपयोग करें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5

हाल ही में हुए किसी नुकसान या हानि से आप खुद को प्रभावित महसूस कर सकते है। (ank jyotish) अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। जो रहस्य आपको व्यस्त रखते हैं, उनकी खोज करें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

आपके सपने आपको ज्ञान दे सकते हैं। (ank jyotish) इन्हे लिख लीजिये। विक्रय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर आप बिक्री से नहीं भी जुड़े हैं तब भी आप अच्छा ही करेंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

दूसरे लोग आपके करिश्मा और आकर्षण की तरफ खिंच रहे हैं। (ank jyotish) धन लाभ भी आपको खुश कर सकता हैं। खर्च करते समय समझदार बनें और अधिक खर्च न करें। घरेलू मतभेदों से बचने के लिए अच्छे से बात करें और सुनें।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

आज आपके जीवन में बड़ा भाई/ बहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। (ank jyotish) व्यस्त और थका देने वाले दिनों के बाद आज का दिन पार्टी के लिए उपयुक्त है। आज आपका उत्साह चरम सीमा पर होगा।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9

आपने कड़ी मेहनत की है और आपके प्रयासों को पहचान मिल रही है। (ank jyotish) कार्यस्थल में अपनी प्रसिद्धि का मज़ा ले। समझदारी से धन सम्बन्धित निर्णय लें और आपकी वर्तमान वित्तीय चिंताएं हल हो जाएँगी।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

15 जनवरी से फिर बजेगी शहनाई, जानें विवाह मुहूर्त

https://www.facebook.com/webmorcha

11 जनवरी से तैयार हो जाएं, एक बार फिर होने वाली है ठिठूरन, ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार

रायपुर। हल्की ठंड के बीच लगातार बढ़ रहे तापमान से ऐसा लग रहा है कि ठंड की अब विदाई होने वाली है। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी जनवरी में प्रदेश में 15 दिन ठंड का असर रहेगा। बीते साल की तुलना में जनवरी में अधिक ठंड पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ में 11 जनवरी से फिर तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना बन रही है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव तेजी से बढ़ सकता है। दक्षिणी-पश्चिमी उत्तरप्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बनने और दक्षिण गुजरात से दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश तक द्रोणिका गुजरने से प्रदेश का मौसम बदल सकता है।

CG आंटी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट

पश्चिमी विक्षोभ एक द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में पश्चिम से 5.8 KM पर 63 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर में स्थित है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सरगुजा संभाग के 1-2 जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं।

ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार

देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। बर्फबारी व ओलावृष्टि के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसके असर से मौसम में फिर बदलाव की संभावना है। 11 जनवरी तक छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और बादल छाने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा के भी आसार हैं। इसके बाद दस जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी।

https://www.facebook.com/webmorcha