CG कोयला घोटाला में बंद आरोपित को VIP सुविधा, ED ने कोर्ट को बताया

रायपुर। कोयला घोटाले में जेल बंद कारोबारी सुनील अग्रवाल व अन्य को सेंट्रल जेल से हटाकर दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग ED ने कोर्ट से की है। ED का आरोप है कि जेल और अस्पताल के अधिकारियों की मिलीभगत से उन्हें जेल और अस्पताल में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। उपचार के दौरान उन्हें VIP ट्रीटमेंट दिया गया।

सुविधाओं का फायदा लेने अस्पताल पहुंचे

ED के पास कई तस्वीरें ऐसी हैं जिनके आधार पर दावा किया गया है कि अस्पतालों में इन्हें सामान्य कैदी की तरह जनरल वार्ड में नहीं बल्कि प्राइवेट रूम में रखा गया। इस रूम में एसी-TV सबकुछ उपलब्ध कराया गया। ED के पास जिन डॉक्टरों का बयान है कि उसके अनुसार दोनों ने कई बार अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान ट्रीटमेंट लेने से भी मना कर दिया था। इससे साफ है कि दोनों केवल सुविधाओं का फायदा लेने अस्पताल पहुंचे थे।

ED ने कोर्ट में जो आवेदन दिया है उसके अनुसार सुनील अग्रवाल ने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर दिसंबर 2022 से जुलाई 2023 के बीच 170 दिन अस्पताल में गुजारे। एक आरोपी फरवरी 2023 से जुलाई 2023 के बीच करीब 1 महीने तक अस्पताल में रहा। सुनील अग्रवाल ने मेडिशाइन अस्पताल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में तीन महीने से ज्यादा का वक्त गुजारा है। इसी तरह वह डीकेएस अस्पताल के नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट में 28 दिन तक भर्ती रहा।

Odisha black magic: काला जादू का शक में युवक की हत्या, छत्तीसगढ़ सुकमा सबरी नदी में फेंकी लाश

https://www.facebook.com/webmorcha

श्रीरामकृष्ण भक्ति महोत्सव में पहुंचने वाले श्रद्धालु मुफ्त में करा सकेंगे स्वास्थ और रक्त परीक्षण

महासमुंद। बागबाहरा ब्लाक के कुलिया (कोमाखान) गांव में 19 जनवरी से आयोजित हो रहे दस दिवसीय श्रीराम कृष्ण भक्ति महोत्सव आयोजित है। श्री द्वारिकाचरण गजेंद्र की स्मृति में आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धालु भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी कथाएं तो सुनेंगे ही यहां अपनी सेहत की स्थिति भी जान सकेंगे। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए आयोजन समिति में 19 जनवरी से आयुर्वेद और योग के चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की है, इसी कड़ी में 19 जनवरी को ही एक दिन के लिए रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

स्वास्थ की होगी मुफ्त जांच

महोत्सव के मुख्य आयोजक डा नीरज गजेंद्र ने बताया कि ठंड के दिनों में अक्सर बुजुर्ग महिला-पुरुष जोड़ों में दर्द की शिकायत करते हैं उनकी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए महोत्सव में आयुर्वेद और योग के चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। भिलाई के आयुर्वेदाचार्य डा आशीष शर्मा और उनकी टीम सदस्य महोत्सव के पहले दिन 19 जनवरी से ही यहां लोगों का मुफ्त में स्वास्थ परीक्षण कर यथा संभव दवाइयां प्रदान करेंगे।

लंबे समय से शरीरिक पीड़ा झेल रहे लोगों के लिए यह शिविर बेहद फायदेमंद होने वाली है। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को ही एक दिन के लिए रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महासमुंद के मां पैथालाजी लैब के संचालक ललित चक्रधारी और उनके वरिष्ठ तकनीनियन सेवाएं देंगे। महोत्सव में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और ब्लड ग्रुप की जांच मुफ्त में की जाएगी।

और पढ़ें:

श्रीराम जन्म की खुशियों में दिखेगी अयोध्या की छवि

19 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ और 26-27 को श्रीराम चरित्र मानस गान होगा।

https://www.facebook.com/webmorcha

Odisha black magic: काला जादू का शक में युवक की हत्या, छत्तीसगढ़ सुकमा सबरी नदी में फेंकी लाश

Odisha black magic: भुवनेश्वर। ओडिशा में राज्य के आदिवासी बहुल इलाकों में अंधविश्वास और शिक्षा की कमी के कारण एक और जघन्य हत्या हुई है। गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ”मलकानगिरी जिले के टांडापल्ली गांव में दो लोगों ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उन्हें संदेह था कि वह काला जादू कर रहा था।”

पुलिस ने बुधवार को मृतक लक्ष्मा कबासी के बहनोई की शिकायत के आधार पर मुदा पदियामी और उसके रिश्तेदार मुकुंद पदियामी को गिरफ्तार कर लिया। (Odisha black magic) इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। मृतक कबासी और दोनों आरोपी टांडापल्ली गांव के हैं। जांच के दौरान यह पता चला कि मुख्य आरोपी मुदा की पत्नी वाघे पदियामी की पिछले साल दिसंबर में मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां और दादा की लगभग दो साल पहले मौत हो गई थी।

यहां पढ़ें: CG जब नाक में घुस गई घड़ी सेल, डाक्टरों ने बचाई जान, सरकारी हॉस्पिटल का कमाल

अपराध करने की बात कबूल कर ली

मुदा को संदेह था कि कबासी ने काला जादू किया था, जिससे उसके परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई। मुदा ने मुकुंद के साथ मिलकर मंगलवार की रात ब्लेड से गला काटकर कबासी की हत्या कर दी। (Odisha black magic)  बाद में उन्होंने उसके शव को पड़ोसी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सबरी नदी में फेंक दिया। बुधवार को नदी से शव बरामद किया गया और आरोपियों को उनके ठिकाने से पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों ने काले जादू के संदेह में अपराध करने की बात कबूल कर ली है।

https://www.facebook.com/webmorcha

12 January Ank Jyotish: शुक्रवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

12 January Ank Jyotish: अंक ज्योतिष शुक्रवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। (Ank Jyotish) उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक- 1

आज आपकी कुछ नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। (ank jyotish) दिन मिलाजुला रह सकता है। आपको किसी दूसरे के मामले में बीच-बचाव करने से बचना होगा नहीं तो इसमें आपका नुकसान हो सकता है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- पीला

अंक- 2

आपके खर्चों में इजाफा हो सकता है। दोस्तों संग मौज-मस्ती करते हुए दिन बीतेगा। कामकाज के लिहाज से आज दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला होगा। (ank jyotish) आपको अपना आत्मविश्वास ऊपर रखना होगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- पीला

अंक- 3

आपके नए साथी बन सकते हैं। जीवन में सकारात्मकता बनाए रखना होगा। (ank jyotish) कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रतिद्वंदियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में आपको खानपान पर विशेष ध्यान रखना होगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नीला

अंक 4

आज आपको मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह हो सकती है। सेहत को ठीक बनाये रखने के लिए आराम की आवश्यकता है। घर या वाहन खरीद सकते हैं। आपके प्रिय का मूड आज रोमांटिक रहेगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- सफेद

अंक 5

किसी भी मामले में बड़ा फैसला लेने से पहले जरूरतों को समझने की कोशिश करें। (ank jyotish) अतिरिक्त आय के लिए सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दिन अच्छा रहेगा । जीवनसाथी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 6

व्यापार में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। (ank jyotish) आज आप कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो सही साबित होंगे और लोग आपकी प्रतिभा के कायल होंगे। जीवनसाथी संग झगड़ा हो सकता है जोकि सम्बन्धों में दरार ला सकता है।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- सफेद

अंक 7

पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। (ank jyotish) रोमांस और बाहर घूमना आपके माइंड पर हावी रहेगा। आज आप अपने प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। आपका सरल स्वभाव आज आपके लिए खुशियों का पल भी लेकर आ सकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- पीला

अंक 8

विवादित मामलों में वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। (ank jyotish) अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। शादी का प्लान कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 9

सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। (ank jyotish) सोशल विजिट हो सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज फंड निवेश में फायदा हो सकता है। आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से हो सकती है। आप प्रसन्न और सकून महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- हरा

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

CG जब नाक में घुस गई घड़ी सेल, डाक्टरों ने बचाई जान, सरकारी हॉस्पिटल का कमाल

कोरबा। कोरबा (Korba) में 4 साल के बच्चे लक्की ने खेल-खेल में हाथ घड़ी के बैटरी को अपने हाथों से नाक में घुसा लिया। बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन उसे लेकर स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर बच्चे की जान बचाई। ​​​अभी बच्चे की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर है।

यहां पढ़ें:छत्तीसगढ़ बिजली की नई दर को लेकर अच्छी खबर

ENT सर्जन डाक्टर हरवंश ने बताया कि बच्चे की जांच में पाया गया कि 4 साल का बच्चा लक्की खेल-खेल में बैटरी को नाक के अंदर डाल दिया था। वो धीरे-धीरे गलना शुरू हो गया था। यह बैटरी कुछ दिन और देर होने से ज्यादा गल कर शरीर के और अंग को नुकसान पहुंचा सकता था, जिसे सही वक्त पर उपचार मिलने के कारण से बच्चे को नई जिंदगी मिली है।

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ बिजली की नई दर को लेकर अच्छी खबर

रायपुर। प्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर है कि अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू होंगी लेकिन घरेलू दरों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। यदि इसे चुनावी राजनीति से देखा जाए तो ये दरें बिल्कुल नहीं बढ़ेगी। लोकसभा चुनावों के बाद जुलाई में सप्लीमेंट्री प्लान भेजकर वृद्धि की जा सकती है । ऐसा पूर्व में एक बार किया जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार,  विद्युत वितरण कंपनी ने वर्ष 2024-25 के लिए नई दरों का टैरिफ प्लान तैयार कर लिया है। उसे 15 जनवरी तक नियामक आयोग को भेज दिया जाएगा। इसमें औद्योगिक और कृषि दरों में कुछ वृद्धि के संकेत हैं लेकिन घरेलू दरों में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इस टैरिफ प्लान में बिजली बिल हाफ को लेकर कंपनी मौन है । संकेत हैं कि लोकसभा चुनावों तक इसे बंद न करते हुए कुछ बदलाव किया जा सकता है। वितरण कंपनी के ईडी रेवेन्यू आरएस पाठक ने बताया कि टैरिफ पिटिशन अंतिम चरण में हैं,इसे 15 जनवरी तक आयोग में जमा करा दिया जाएगा।

सराईपाली हाईवे में बस कंडक्टर की गुंडागर्दी, यात्री को पीटा

https://www.facebook.com/webmorcha

सराईपाली हाईवे में बस कंडक्टर की गुंडागर्दी, यात्री को पीटा

महासमुंद। सराईपाली हाईवे में यात्री कथित बस कंडक्टर की गुंडागर्दी सामने आई है। यहां एक यात्री की बुरी तरह से पिटाई कर दी गई।  पुलिस ने आरोपित अशफाक खान के खिलाफ FIR दर्ज कर विवेचना में लिया है।

प्रार्थी हेमंत कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि वार्ड नंबर 07 सरायपाली थाना सरायपाली का निवासी हूं। यहां कुश इलेक्ट्रानिक का दुकान का संचालन करता हूं । दिनांक 09.01.2024 के करीबन 12.00 बजे रायपुर से सरायपाली के लिए रफ्तार बस क्रमांक CG 04 EA 0481 में सवार होकर सरायपाली जा रहा था।

बस में नानस्टापेज सरायपाली लिखा था मेरे द्वारा पुछे जाने पर नानस्टापेज सरायपाली जाना बताया, मैं उक्त बस में बैठकर पिथौरा तक आया फिर पिथौरा थाना चौंक के पास दोपहर करीबन 02.30 बजे गाडी रोक दिया। पिथौरा का अशफाक खान मुझे दूसरे गाडी सांई बस में जाने के लिये बोला मैं भीड ज्यादा होने के वजह से जाने से इनकार किया।

इसी बात को लेकर अशफाक खान मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ, मुक्का से मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दिया मारपीट करने से मेरे बांया आंख एवं दाहिने हाथ के कोहनी के पास चोंट लगा है एवं पिथौरा मेरा एरिया है मेरे से बडा कोई गुण्डा नहीं है बोला । घटना को बस ड्रायवर एवं कंडेक्टर देखे एवं बीच बचाव किये हैं, रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है ।

छत्तीसगढ़ अंग्रेजी शराब में मिलावटी, महासमुंद में पकड़ाया, 12 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

https://www.facebook.com/webmorcha

राममंदिर के लिए 20 रुपए दान, छत्तीसगढ़ की इस महिला को अयोध्या का मिला न्योता

छत्तीसगढ़।  22 जनवरी को पूरे देश में दिवाली (Diwali) का महापर्व मनाया जाएगा।  इस दिन भगवान श्री रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे देशभर के लोग तैयारियों में जुट गए हैं और अब 22 जनवरी के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए देश के कई दिग्गजों को न्योता दिया गया है। जिसमें लाखों की संख्या में श्रध्दालुओं के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही राम मंदिर (Rammandir) के लिए राम भक्त अपनी स्वेच्छा और सामर्थ अनुसार बढ़ चढ़कर दान कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजिम की बिहुला बाई जो कि एक कचरा बीनने वाली है उन्हें भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्योता दिया गया है।

यहां पढ़ें: आज पौष अमावस्या, ये करें काम, नाराज पितर होंगे प्रसन्न, परिवार में आएगी खुशहाली

भावुक हुई बुजुर्ग महिला

दरअसल, छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम में कचरा बीनने वाली बिहुला बाई को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिला है। बिहुला बाई रोजाना कचरा बिनने का काम कर जीवन व्यापन करती है। बता दें कि एक साल पहले जब श्री राम मंदिर (Rammandir) निर्माण के लिए निधि समर्पण का कार्य चल रहा था, तब बिहुला बाई दिन भर कचरा बिनकर 40 रुपए कमाई की और उसमें से 20 रुपए राम मंदिर निर्माण के लिए दान देती थी जो कि भावुक कर देने वाला पल रहा।

उनकी इस भावना को देखते हुए हिन्दू संगठनों द्वारा श्री राम जी के अक्षत कलश लेकर बिहुला बाई के झोपड़ी पहुंचे और उन्हें श्री राम जी के दर्शन का न्योता दिया। जिसके बाद न्योता मिलते ही बिहुला बाई भावुक हो गई।

छत्तीसगढ़ अंग्रेजी शराब में मिलावटी, महासमुंद में पकड़ाया, 12 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

छत्तीसगढ़ अंग्रेजी शराब में मिलावटी, महासमुंद में पकड़ाया, 12 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

महासमुंद 11 जनवरी 2024/ शराब दुकानों के सुचारू संचालन व आबकारी राजस्व की सुरक्षा के मद्देनजर सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता तथा कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा मदिरा दुकानों की सतत जांच व कड़ी निगरानी कि निर्देश दिए गए हैं, जिसके परिपालन में जिले के समस्त वृत्त प्रभारी अधिकारियों द्वारा मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।

ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई

10 जनवरी को कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान-तुमगांव में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मदिरा विक्रय काउंटर पर रखे आफ्टर डार्क व्हिस्की की 01 बोतल मदिरा का होलोग्राम क्षतिग्रस्त होना तथा उक्त मदिरा के तेजी परीक्षण में मदिरा में मिलावट होना पाया गया। उक्त कृत्य में संलिप्त मदिरा दुकान के मुख्य विक्रयकर्ता विजय ब्रह्मे तथा विक्रयकर्ता किशन पांडे के विरुद्ध धारा 38-क आबकारी एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा उक्त कर्मचारियों को तत्काल सेवा से निष्कासित कर ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी।

आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त-महासमुंद अंतरिक श्री हृदय कुमार तिरपुडे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक श्री दरसराम सोनी, वृत-महासमुंद शहर एवं आबकारी स्टाफ के साथ प्लेसमेंट एजेंसी  सुमित फैसिलिटीस प्रा. लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि प्रवेश कुमार जैन तथा फील्ड ऑफिसर गोल्डन कुमार उपस्थित थे।

दण्डात्मक कार्रवाई

विदित हो कि हाल ही में विदेशी मदिरा दुकान-सांकरा तथा बसना में मदिरा मिलावट के प्रकरणों में 02 मुख्य विक्रयकर्ताओं तथा 04 विक्रयकर्ताओं के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर सेवा से निष्कासित करने तथा ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी है तथा विदेशी मदिरा दुकान शीतलीनाला में ओवर रेट के एक अन्य प्रकरण में 01 मुख्य विक्रयकर्ता, 02 विक्रयकर्ताओं तथा 01 मल्टीपर्पस वर्कर के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्ति तथा ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी है।

जिले की मदिरा दुकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। मदिरा दुकानों में ओवर रेट, मिलावट तथा निर्धारित विक्रय सीमा से अधिक मात्रा में मदिरा विक्रय पाये जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।

49 की उम्र में रवीना ने ‘ग्लैम गर्ल’ बनकर बिखेरा जादू

https://www.facebook.com/webmorcha

Swachh Survekshan 2024: स्वच्छता के क्षेत्र में महासमुंद, रायपुर, पाटन, कुम्हारी और आरंग को मिलेंगे पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति के हाथों CM साय ग्रहण करेंगे सम्मान

Swachh Survekshan 2024: छत्तीसगढ़। प्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपना परचम लहराया है। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। (Swachh Survekshan 2024) राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में गुरूवार को आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य के पांच नगरीय निकाय रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को भी राष्ट्रीय अवार्ड मिलेगा। (Swachh Survekshan 2024) गौरतलब है कि केंद्रीय आसवन एवं शहरी मंत्रालय की ओर से विश्व का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण देश में कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की और राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड हासिल किए है।

राज्य में तीन लाख निजी शौचालयों का निर्माण पूरा

वर्ष-2017 में छत्तीसगढ़ ODF राज्य होने का गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुका है। इसके साथ ही राज्य में तीन लाख निजी शौचालयों का निर्माण पूरा कराए जाने की उपलब्धि भी राज्य ने हासिल की थी। (Swachh Survekshan 2024) राज्य में स्वच्छता के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार स्वच्छता दीदियों के माध्यम से मिशन क्लीन सिटी शुरू की गई थी। स्वच्छता क्रियान्वयन के बेहतर परिणाम के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य को इंदौर में पुरस्कृत किया था।

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/