PSC घोटाले की होगी CBI जांच, होगा युवाओं के साथ न्याय, सत्ता का दुरुपयोग कर पीएससी में कांग्रेस ने पदों की बंदरबांट

रायपुर PSC घोटाले। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने प्रदेश के CM विष्णुदेव साय द्वारा पीएससी में हुए घोटाले की जांच सीबीआई से कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पीएससी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले को उजागर कर अब प्रदेश के नौजवान के साथ न्याय होगा। पीएससी जैसे पदों में अपने करीबी एवं परिवार के सदस्यों की भर्ती कर प्रदेश के युवाओं के साथ छल करने वालों खिलाफ जांच कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद संभालते ही भूपेश बघेल ने राज्य में सीबीआई जांच जी सहमति वापस ले ली थी। सीबीआई को दूर रखने का मकसद यही था कि चाहे जितनी मनमानियां करने के बावजूद कांग्रेस के कारनामों से परदा न उठे। लेकिन पाप का घड़ा भरते ही उनका भांडा फूट गया।

कांग्रेस ने किया बंदरबाट

BJP प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता कहा कि कांग्रेस की सरकार में आते ही लगातार कई विभागों में भ्रष्टाचार हुए। यहां तक की शिक्षित नवयुवकों के द्वारा दी जाने वाली पीएससी की भर्ती परीक्षा पर भी भ्रष्टाचार किया जिससे छत्तीसगढ़ के होनहार नौजवानों को छत्तीसगढ़ और भारत देश का भविष्य संवारने में सहायक होते उनके साथ भी प्रदेश की भूपेश सरकार ने अन्याय किया। श्री गुप्ता ने कहा कि उस पार्टी और उस सरकार की मानसिकता और संवेदनहीनता किस स्तर की होगी जो अपने ही राज्य के होनहार गरीबा नौजवानों के हक पर डाका डालकर उसे रसूखदारों के परिवारों में बांट दे।

BJP प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि धन की लालच में सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने पीएससी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पदों की बंदरबांट की। भाजपा ने अब पीएससी घोटाले की CBI  से जांच करने का आदेश दे दिया है अब छत्तीसगढ़ के नौजवानों के साथ न्याय होगा। मोदी की गारंटी का पहिया अब आगे बढ़ता जाएगा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचारियों एवं अपराधियों की जांच की जाएगी किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता और नौजवानों ने भाजपा पर विश्वास किया है उस पर भाजपा खरी उतरेगी।

विजय शर्मा बोलें, जहां भी अनियमिता, उन सबकी होगी जांच होगी, नशा उन्मूलन के लिए एक अलग सेल बनाया जाएगा, पुलिस और ज्यादा ताक़त से काम करेगी

विजय शर्मा बोलें, जहां भी अनियमिता, उन सबकी होगी जांच होगी, नशा उन्मूलन के लिए एक अलग सेल बनाया जाएगा, पुलिस और ज्यादा ताक़त से काम करेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई को सौंपे जाने के प्रदेश सरकार के आदेश के संबंध में कहा है कि जहाँ पर भी इस तरह की अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, उन सबकी जाँच होगी।  लेकिन यह तय है कि जहाँ-जहाँ इस तरह के आरोप लगे हैं, युवाओं में असंतोष है, नौजवानों के साथ अन्याय हुआ है, उन सभी बिंदुओं को जाँच के दायरे में लिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम किया जाएगा। अपराधों पर नियंत्रण के लिए भाजपा सरकार पूरी ताकत से काम करेगी। इसके लिए पुलिसिंग को भी दुरुस्त किया जाएगा। अंतरराज्यीय अपराधियों व तस्कर गिरोह पर अंकुश लगाने , सूखा नशा और उसके काले कारोबार के लिए प्रदेश सरकार एक अलग सेल बनाकर काम करेगी जो इस काम को पूरी दक्षता से देखेगा। सीमावर्ती इलाकों से भी इस तरह की तस्करी होती है। प्रदेश सरकार की कोशिश होगी कि इस कारोबार में लगी पूरी चेन को ही नेस्त-ओ-नाबूद करें। सख्ती से कार्रवाई की जाए, जड़-मूल से ही इसे खत्म कर दिया जाए।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अपराध और नक्सली हिंसा पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों से कहा गया है कि  विभिन्न अस्पतालों में लैंडमैन विस्फोट से पीड़ित जवानों से मिलकर  जो दर्द देखा है, वह दर्द शारीरिक के साथ-साथ परिवार के लिए भी बड़ा दर्द है। इस दर्द का हिसाब तो लेना होगा। यूँ ही नहीं छोड़ जा सकता इसे। दर्द का हिसाब लिया जाएगा। नशा है, जिसके कारण अपराध होते हैं।  पुलिस और ज्यादा ताकत से काम करेगी।  उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस के आधुनिकीकरण और सुरक्षा के लिए प्रयासों को गति देगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण के लिहाज से काम करेंगे।

छग किसानों के लिए अच्छी खबर, खेत को तालाब बनाने मिलेगी सब्सिडी

IND vs SA 2nd:  साउथ अफ्रीका को भारत ने हराया, रोहित ने कर ली धोनी की बराबरी

IND vs SA 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने केपटाउन में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच (SA vs IND 2nd Test) में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया. ये मुकाबला पूरे 2 दिन भी नहीं चल पाया. इसी के साथ कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बराबरी कर ली.

भारत ने 7 विकेट से दर्ज की जीत

साउथ अफ्रीका की कप्तानी संभाल रहे डीन एल्गर (Dean Elgar) ने मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हालांकि ये फैसला उनकी टीम पर भारी पड़ गया जो पहली पारी में महज 55 रन पर सिमट गई. इसके बाद भारतीय टीम 153 रन पर ऑलआउट हो गई. (IND vs SA) फिर मेजबान टीम ने दूसरी पारी में ओपनर ऐडन मार्कराम (106) के शतक की बदौलत 176 रन बनाए जिससे भारत को जीत के लिए 79 रन का मामूली लक्ष्य मिला. भारत ने 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया और सीरीज 1-1 से बराबर की.

रोहित ने धोनी की कर ली बराबरी

पहले टेस्ट मैच में पारी की हार झेलने वाली टीम इंडिया ने सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट में कमाल दिखाया. ये मुकाबला पूरे 2 दिन भी नहीं चल सका. (IND vs SA) अब रोहित शर्मा दिग्गज धोनी के बाद साउथ अफ्रीका की मेजबानी में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए. हालांकि उनके पास सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका था लेकिन पहला टेस्ट मैच भारत ने पारी और 32 रन से गंवा दिया. सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला गया वो मुकाबला 3 दिन में ही खत्म हो गया था.

9 दौरों पर दूसरी बार टेस्ट सीरीज ड्रॉ

रोहित ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली जो पिछले आठ मौकों में सिर्फ एक बार हुई है. (IND vs SA) धोनी की कप्तानी में 2010-11 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई थी. उसके अलावा भारत ने 1992-93, 1996-97, 2001-02, 2006-07, 2013, 2018 और 2021-22 में टेस्ट सीरीज गंवाई थी.

छग किसानों के लिए अच्छी खबर, खेत को तालाब बनाने मिलेगी सब्सिडी

छग किसानों के लिए अच्छी खबर, खेत को तालाब बनाने मिलेगी सब्सिडी

रायपुर। तालाब योजना का लाभ लेकर छत्तीसगढ़ किसान अपने खेत में 600 घन मीटर यानी 20 मीटर चौड़े, 10 मीटर लंबे और 3 मीटर गहरे तालाब का निर्माण करवा सकेंगे. इसके लिए किसान के पास कम से कम आधा हेक्टेयर जमीन होना अनिवार्य है. इस योजना के तहत पहले किसानों को 1200 घन मीटर का तालाब खुदवाने पर 52 हजार 500 रुपये की सब्सिडी मिलती थी.

वहीं अब छोटे किसानों को 600 घनमीटर का तालाब खुदवाने पर 26 हजार 250 रुपए का अनुदान मिलेगा. योजना के तहत अनुदान का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ई-मित्र से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के बाद दस्तावेज की हार्ड कॉपी कृषि विभाग के कार्यालय में जमा करवानी होगी. इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद किसान अपने खेतों में तालाब का निर्माण करवा सकते हैं.

इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़  कृषि विभाग की ओर से आधे हेक्टेयर जमीन पर भी तालाब खुदवाने पर सब्सिडी दी जाएगी. अभी तक कृषि विभाग की ओर से एक हेक्टेयर वाले किसानों को ही तालाब खुदवाने पर सब्सिडी का लाभ दिया जाता था. इस कारण गांवों में छोटे किसान तालाब खुदवाने से वंचित रह जाते थे और उनकी फसल को पूरा पानी भी नहीं मिल पाता था, लेकिन अब आधे हेक्टेयर जमीन वाले किसानों को भी तालाब खुदवाने पर अनुदान का लाभ मिल सकेगा.

भव्य होगी इस बार का राजिम मेला, सरकार ने बनाई प्लान

https://www.facebook.com/webmorcha/

भव्य होगी इस बार का राजिम मेला, सरकार ने बनाई प्लान

रायपुर, 04 जनवरी 2024। देर शाम 6 घंटे तक महानदी भवन मंत्रालय में चली अपनी पहली ही मैराथन बैठक में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश हित में बड़े निर्णय लिए। इन निर्णयों में राजिम में कुंभ मेले को भव्य तरीके से मनाने के साथ ही प्रदेश की विरासत सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल करने के साथ ही छत्तीसगढ़ में मैनपाट, चैतुरगढ़ जैसे हिल स्टेशन में शिमला, मनाली के तर्ज पर मॉल रोड बनाया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में टूरिस्ट प्रदेश के सुंदर अद्भुत नजारों को आनंद आधुनिक सुविधाओं के साथ ले सकें।

इसके साथ ही कक्षा 9वीं में सभी वर्ग के बच्चों को स्कूल में निःशुल्क सायकल तथा 12वीं तक पाठ्य पुस्तकों के निःशुल्क वितरण के भी निर्देश दिए। सीए, सीएस, बैंकिंग, रेलवे समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क कोचिंग की होगी व्यवस्था

प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व सचिव श्री पी. अंबलगन, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सचिव एवं संचालक श्री राजेश सिंह राणा, लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक श्री सुनील जैन, समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक श्रीमती इफ्फत आरा, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव श्री वी.के. गोयल, एवं उच्च शिक्षा आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा, राज्य पर्यटन प्रबंध संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला, विभाग के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे।

भव्य तरीके से आयोजित होगा राजिम कुंभ मेला –

श्री अग्रवाल ने सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कराने के लिए जरूरी प्रयास करने एवं राजिम कुंभ मेला की तैयारी के संबंध में जानकारी लेकर इसके आयोजन को भव्य बनाने की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने राजिम मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाने की बात कही है। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के मेला महोत्सव को बढ़ावा देने के निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि मेला को पर्यटन की तर्ज पर बढ़ावा मिल सके।

उन्होंने पर्यटन के प्रचार-प्रसार और विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ में मैनपाट जैसे हिल स्टेशन वाले शहरों में शिमला, मनाली के तर्ज पर मॉलरोड बनाएंगे। सरगुजा के रामगढ़ और चैतुरगढ़ जैसे स्थानों का विकास हिल स्टेशन के रूप में करेंगे ताकि यहां राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को लुभा सके। श्री अग्रवाल ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य के सभी पर्यटन स्थलों एवं मेले महोत्सवों के विकास पर विशेष ध्यान दें।

सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर शामिल कराने की तैयारी –

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हम प्रदेश में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर व्यवसायों को बढ़ावा देंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम ’छत्तीसगढ़ राज्य मार्केटिंग सेल’ की स्थापना कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन में राज्य की छवि को बेहतर कर राज्य की पर्यटन क्षमता को बढ़ाने का काम करेंगे।

उन्होंने घोषणा पत्र में शामिल ’प्रदेशवासियों को श्री रामलला दर्शन’ कराने के लिए अधिकारियों को निश्चित कार्ययोजना बनाने के लिए आईआरसीटीसी एवं बस ट्रांसपोर्ट्स, होटल मैनेजमेंट आदि की तैयारी करने और राम वन गमन परिपथ योजना के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

भर्ती प्रक्रिया में कोताही बर्दाश्त नहीं –

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बेहतर शिक्षा प्रदान करना हमारा मकसद है। हमारी सरकार किसी भी योजना को लेकर पूर्वाग्रह से कार्य नहीं करेगी। व्यवस्था पहले से बेहतर और स्थाई हो ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल हो, इसी सोच के साथ हम आगे बढ़ेंगे।

श्री अग्रवाल ने विभागों की भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शीं रखने के संबंध में सख्त हिदायत दी और कहा किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यदि ऐसा हुआ तो दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही होगी। शिक्षा विभाग में पिछली भर्ती में बचे हुए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

9वीं कक्षा में सभी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क सायकल –

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि अब 9वीं के सभी वर्ग के बालक-बालिकाओं को उच्च गुणवत्ता के सायकल निःशुल्क वितरित किए जाएंगे तथा स्कूलों में एयर-पम्प की व्यवस्था भी की जाएगी। श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को 12वीं तक के प्रत्येक विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ निःशुल्क पाठ्य पुस्तक भी देने की तैयारी के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्कूल के निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो, सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरे हों। इस बैठक में मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत अनुसूचित जाति जनजाति के मेधावी छात्रों नियमित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट स्थान पर प्रोत्साहन राशि 15 हजार रूपए से बढ़ा कर 25 हजार रूपए करने का निर्णय भी लिया गया।

मेरिट के आधार पर शिक्षकों की होगी पोस्टिंग –

श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अब राज्य में सीए, सीएस, बैंकिंग, रेलवे के साथ-साथ सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्ता पूर्ण निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था होगी। हम सैनिक स्कूल को बढ़ावा देंगे जिससे शिक्षा एवं रोजगार में विस्तार हो सके। शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिया कि नई नियुक्तियों में ध्यान दे कि शिक्षकों की पोस्टिंग मेरिट के आधार पर आस-पास के जिले में ही हो, जिससे वे पूरी दक्षता के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर सकें। साथ ही हर महीने सभी अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन निश्चित अवधि में प्राप्त हो।

राज्य के पूर्व स्थापित 100 कॉलेजों में अंग्रेजी माध्यम के सेक्शन खोलने की कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश – उच्च शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक लेते हुए श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को कार्यों में तीव्रता लाने के स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि किसी भी फाइल को अधिकारी अपने पास 7 दिन से अधिक न रोकें, ऐसा होने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। श्री अग्रवाल ने रिक्त पदों के लिए भी 7 दिवसों के भीतर भर्ती नियम बनाने और विभागों को जल्द सेटअप रिवीजन करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि पदोन्नति, भर्ती, नियुक्ति, ट्रांसफर और सेटअप सब निर्धारित समय-सीमा के भीतर हो जाए।

अधिकारियों को निर्देश दिए

श्री अग्रवाल ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विश्वविद्यायलों के ग्रैडिंग सुधारने, रिक्त पदों को भरने, कॉमर्स और विज्ञान संकाय को बढ़ावा देने की भी बात कही। साथ ही महाविद्यालयों में बीएससी पाठ्यक्रम में कृषि विज्ञान को सम्मिलित करने की तैयारी के निर्देश दिए। कॉलेजों में सामान्य शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा को भी बढ़ावा देने पर जोर दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएसआर के तहत कॉलेजों के लिए फंड जुटाएं और बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास करें। धन के अभाव में जो विद्यार्थी कॉलेज नहीं आ पाते हैं उन्हें सरकार बस का किराया या पास उपलब्ध कराने की तैयारी के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

रायपुर मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

https://www.facebook.com/webmorcha/

रायपुर मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

रायपुर, 4 जनवरी 2024। जनसंपर्क संचालनालय के नए आयुक्त सह संचालक श्री मयंक श्रीवास्तव ने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। नवा रायपुर अटल नगर में जनसंपर्क संचालनालय में उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।

निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने श्री श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।

महासमुंद, शराब की अवैध बिक्री रोकने प्रशासन मुस्तैद, आबकारी विभाग को निर्देश

महासमुंद, शराब की अवैध बिक्री रोकने प्रशासन मुस्तैद, आबकारी विभाग को निर्देश

महासमुंद 4 जनवरी 2024/ जिले की समस्त मदिरा दुकानों का संचालन सार्वजनिक उपक्रम, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट एजेंसी (मेन पावर) के द्वारा उपलब्ध कराए गए कर्मचारियों के माध्यम से मदिरा का विक्रय कराया जाता है।

उन्होंने सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा है कि अपने प्रभार क्षेत्र की मदिरा दुकानों में शासन द्वारा निर्धारित प्रति व्यक्ति सीमा अनुसार मदिरा का विक्रय किए जाने के लिए मदिरा दुकान के कर्मचारियों को निर्देश दे तथा उक्त संबंध में सतत निगरानी रखें व अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करें।

छत्तीसगढ़ इस शिक्षक दंपत्ति ने लोगों से ठग लिए करोड़ों, ऐसे हुआ खुलासा

छत्तीसगढ़ अब यहां जाना है तो मास्क हुआ जरूरी, नहीं तो प्रवेश भी नहीं

रायपुर। मास्क हुआ जरूरी: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए हाईकोर्ट और लोअर कोर्ट में कोरोना (corona) की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश जारी कर हाईकोर्ट और जिला अदालतों में मास्क पहनकर आने के साथ ही सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी है।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना (corona) केस पर चिंता जताई है। राज्य शासन के एहतियात बरतने और हाई लेवल मीटिंग के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए निर्देशित किया है। उनके निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल ने एक आदेश जारी किया है।

रजिस्ट्रार जनरल ने सभी अदालतों को आदेशित किया है कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाईकोर्ट और जिला न्यायपालिका के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, पक्षकारों सहित अन्य को सलाह दी जाती है कि वे मास्क, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी गाइडलाइन का पालन करें। साथ ही कोरोना नियंत्रण के सभी दिशा-निर्देशों पर अमल करने के लिए कहा गया है।

छत्तीसगढ़ इस शिक्षक दंपत्ति ने लोगों से ठग लिए करोड़ों, ऐसे हुआ खुलासा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ Chhattisgarh  के जगदलपुर में ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक दंपती जोगेंद्र यादव व उसकी पत्नी अरुणा यादव ने विगत 5 वर्ष के भीतर VC खेलवाने के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़प ली। इस शातिर पति-पत्नी ने 60 से 70 लोगों को शिकार बनाते हुए उनसे करीब छह से 7 करोड़ रुपये की ठगी की।

पीड़ितों में मध्यमवर्गीय नौकरीपेशा लोगों से लेकर व्यापारी वर्ग शामिल हैं। Chhattisgarh  इनके ठगी के और भी शिकार होने व ठगी की रकम दोगुनी होने की आशंका भी जताई जा रही है। बुधवार को लोगों की शिकायत पर आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

रकम डेढ़ गुना का झांसा

TI लीलाधर राठौर ने बताया कि शहर के लालबाग निवासी आरोपित माध्यमिक शाला में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। Chhattisgarh  वह और उसकी पत्नी अरुणा यादव ने पांच साल पहले 2018 में प्रतिदिन लोगों से वीसी खिलवाना शुरू किया। वे एक हजार से लेकर एक लाख रुपये लोगों से डेढ़ गुना रकम वापसी का लोभ देकर जमा कराते रहे।

शुरुआती दौर में लोगों को मुनाफा समेत रकम भी लौटाई। देखते ही देखते अधिक मुनाफे के फेर में उनकी ग्राहक संख्या में इजाफा होने लगा और शहर के बड़े व्यापारी, हाउस वाइफ तथा नौकरीपेशा अपनी गाढ़ी कमाई का हिस्सा उनके पास जमा करवाने लगे।

एक वर्ष के बाद ही आरोपित दंपती ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। वे साठ से सत्तर लोगों से करीब छह से सात करोड़ रुपये जमा कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि बहुत से शिकार अब तक पुलिस के सामने नहीं पहुंचे हैं। Chhattisgarh  ऐसे में ठगी की गई रकम दोगुनी होने की आशंका भी जताई जा रही है।

यहां पढ़ें: Ram Mandir: श्री राम चरण पादुका 12.5 किलो सोने-चांदी का, कीमत जान चौक जाएंगे, कहां के भक्त ने की यह भेंट

https://www.facebook.com/webmorcha

Ram Mandir: श्री राम चरण पादुका 12.5 किलो सोने-चांदी का, कीमत जान चौक जाएंगे, कहां के भक्त ने की यह भेंट

Ram Mandir: मेदाबयानी बाला कृष्ण, हैदराबाद: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी और वर्षों से प्रतिक्षारत रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे. (Ram Mandir) ऐसे समय में जब अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है, तेलंगाना में हैदराबाद स्थित संगठन अयोध्या भाग्यनगर सीता राम फाउंडेशन भगवान श्रीराम को 1.03 करोड़ रुपये के श्री राम चरण पादुकाएं भेंट करने की राह पर है.

दरअसल, प्रभु श्रीराम की चरण पादुकाओं की एक जोड़ी पहले ही गंतव्य तक यानी अयोध्या पहुंच चुकी है और दूसरी जोड़ी कुछ भक्तों द्वारा पवित्र स्थान तक पैदल मार्च द्वारा पहुंचाई जाएगी. (Ram Mandir) 12.5 इंच लंबाई, 5.5 इंच चौड़ाई और एक इंच मोटाई वाली श्रीराम चरण पादुकाएं 12.5 किलोग्राम सोना, चांदी, तांबा, पीतल और सफेद सीसा धातुओं से बनी हैं.

इस चरण पादुका का निर्माण अयोध्या भाग्यनगर सिताराम फाउंडेशन के संस्थापक-निदेशक चिल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने किया है. उन्होंने इसकी जिम्मेवारी प्रसिद्ध धातु मूर्तिकार और कलाकुटिर के संस्थापक पित्ताम्पल्ली रामालिंगा चारी कौ सौंपी थी. (Ram Mandir) रामलिंगा चारी ने छह अन्य मूर्तिकारों के साथ मिलकर मूर्तिकला अध्ययन से संबंधित पुस्तकों में उल्लिखित प्राचीन पादुकाओं और विभिन्न डिजाइनों का अध्ययन करके एक नए तरीके से भगवान श्रीराम की चरण पादुकाओं का निर्माण किया है.

कैसा होगा हमारा रामलला मंदिर, जानें 44 द्वार..18 दरवाजे, 14 स्वर्णजड़ित, प्रवेश द्वार एक

भगवान श्रीराम की चरण पादुका में मौजूद प्रतीकों में कोंच, चक्र, गौमाता, हाथी, ध्वज, ओम्, स्वस्तिक, सूर्य, चंद्रमा, दो कल्पवृक्ष (इच्छा पूरी करने वाला दिव्य वृक्ष), तलवार, हाथी का अंकुश, पवित्र घड़ा और दो कमल के फूल शामिल हैं, जिन्हें श्री राम चरण पादुकाओं पर उकेरा गया था. (Ram Mandir) इतना ही नहीं, मां सीता के पसंदीदा चिन्ताकु पथकम- इमली की पत्तियों का हार, चेन्नई से लाए गए दो पन्नों को दर्शाते हुए पादुकाओं पर लगाए गए हैं.

श्रीनिवास शास्त्री ने कहा कि इसपवित्र चरण पादुकाओं को बनाने में 25 दिन लगे. (Ram Mandir) हम इसे अयोध्या में भगवान श्री राम को पंच लोहा (पांच धातु) पादुकाएं भेंट करने का एक दिव्य अवसर मानते हैं. हम 10 जनवरी से 15 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम के चरण पादुकाओं के दो जोड़े सौंप देंगे.