रायगढ़, हाइवे में बाइकों की टक्कर, मासूम समेत तीन की मौत

रायगढ़। रायगढ़ से बिलासपुर और ओडिशा को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे 49 हादसों के लिए अभिशप्त होता जा रहा है। सड़क में लगातार घटना के कारण से इसे खूनी सड़क कहा जाने लगा है। ताजा मामले में शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे दो बाइक की भिडंत में छह साल के एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना इतना जोरदार था कि दो बाइक में सवार तीन लोगों कीघटना स्थल पर मृत्यु हो गई। मृतकों में छह साल का एक मासूम भी शामिल है। लगतार हो रहे घटना और लोगों की असमय मौत से लोगों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, जूटमिल थाना क्षेत्र से गुजरने वाली राष्ट्रीय राज मार्ग 49 में शाम करीब पौने सात बजे हड़कंप मच गया। झलमला और गांव मिडमिडा के करीब दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। दूर तक मोटरसाइकिल के कलपुर्जे बितरे नजर आए। हादसे में दो युवकों समेत छह साल के मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे जानकारी राहगीरों ने Police व डायल 112 को दी। इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

लगातार हादसे की वजह से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने शासन प्रशासन पर जागीजाहिर करते हुए चक्का जाम कर दिया। Police की टीम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगो को समझाइश देत रही। लेकिन देर शाम तक चक्काजाम पर प्रदर्शन में डटे रहे। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। Police मृतकों की पहचान में जुटी रही।

Makar Sankanti 2024: मकर संक्रांति पर करें ये उपाय, उठ जाएगा हुआ किस्मत

https://www.facebook.com/webmorcha

Makar Sankanti 2024: मकर संक्रांति पर करें ये उपाय, उठ जाएगा हुआ किस्मत

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं. जिसके बाद वह उत्तर दिशा की ओर गति करते हैं. (Makar Sankranti 2024) हिंदू धर्म के अनुसार मकर संक्रांति से ही देवताओं के इन की शुरुआत हो जाती है. अर्थात इस दिन के बाद से ही सभी धार्मिक और शुभ कार्य की शुरुआत हो जाती है.

मकर संक्रांति के अवसर पर ही गंगासागर में माघ मेला लगता है, जहां पर देश के कोने कोने से लोग स्नान करने पहुंचते हैं. Makar Sankranti 2024 मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन गंगा में स्नान कर दान का काम करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. हिंदू शास्त्र में मकर संक्रांति पर कुछ ऐसे 10 अचूक उपायों का जिक्र किया गया है, जिन्हें अपनाने भर से ही व्यक्ति के सोये भाग्य जाग जाते हैं.

जानिए इन 10 अचूक उपायों के बारे में

– पहले उपाय में मकर संक्रांति के दिन जल में काले तिल को मिला कर स्नान करने से शनि देव भक्त से अति प्रसन्न रहते हैं. Makar Sankranti 2024 हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ के समान ही पुण्य फल की प्राप्ति होती है.

– दूसरे उपाय में मकर संक्रांति के दिन घर में आम की लकड़ी से ही हवन करें. इसमें काले तिल को डालते हुए 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें. Makar Sankranti 2024 ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है. साथ ही सभी प्रकार की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है. साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

सम्मान में बढ़ोतरी होगी

– तीसरे उपाय में मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता को जल अर्पित करते समय उसमें लाल चंदन, फूल, काला तिल और गुड़ मिलाकर अर्घ्य डालें. Makar Sankranti 2024 ऐसा करने से व्यक्ति का करियर आसमां को छुएगा साथ ही मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी.

– चौथे उपाय में विवाहित महिलाओं को इस दिन एक दूसरे को हल्दी और कुमकुम लगाकर 14 प्रकार की सुहाग सामग्री को बांटना चाहिए. ऐसा करने से पति की आयु में वृद्धि होती है.

– पांचवे उपाय में व्यक्ति को मकर संक्रांति के दिन तिल, कंबल, लाल कपड़े, लाल मिठाई, मूंगफली, चाल, मूंग के दाल की खिचड़ी, गुड़ और काली उड़द की दाल को दान करना चाहिए. Makar Sankranti 2024 ऐसा करने से शनि, राहु केतु और सूर्य के शुभ फल की प्राप्ति होती है. साथ ही व्यक्ति धनवान बनता है.

नए रास्ते खुलते हैं

– छठे उपाय में मकर संक्रांति के दिन व्यक्ति को गाय को हरा चारा, चींटियों को चीनी में मिला आटा, मछली को आटे की गोली और पक्षियों को बाजरा खिलाना शुभ मानते हैं. ऐसा करने से धन के आने के नए रास्ते खुलते हैं.

– सातवें उपाय में मकर संक्रांति के दिन एक मुट्ठी काले तिल को लेकर घर के सभी सदस्यों के सिर से 7 बार वार कर उत्तर दिशा में बिना देखे फेंक दें. ऐसा करने से रोगों से छुटकारा मिलता है साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिलती है.

कभी कोई कमी नहीं होती

– आठवें उपाय में मकर संक्रांति पर पितरों का तर्पण करना अच्छा माना जाता है. इस दिन श्राद्ध कर्म करने से पूर्वज सालभर खुश रहते हैं. साथ ही परिवार में वंश की बढ़ोतरी होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय बितता है.

– नौवें उपाय में मकर संक्रांति के दिन घी का सेवन करना शुभ मानते हैं. Makar Sankranti 2024 इससे यश और भौतिक सुख सुविधा की कभी कोई कमी नहीं होती.

– दसवें उपाय में मकर संक्रांति के दिन कुछ सामग्रियों को घर में लाना शुभ मानते हैं. Makar Sankranti 2024 जैसे तुलसी का पौधा, तांबा, सुहाग की सामग्री, झाड़ू अन्य चीजें. ऐसा करने से व्यापार में बढ़ोतरी होती है साथ ही व्यक्ति की तरक्की होती है.

https://www.facebook.com/webmorcha

इन राज्यों की तरफ बढ़ रहे हैं बादल, होने वाली है झमाझम बारिश, जानें कैसे पड़ेगी ठंड

इन राज्यों की तरफ बढ़ रहे हैं बादल, होने वाली है झमाझम बारिश, जानें कैसे पड़ेगी ठंड

कड़कड़ाती ठंड झेलने के लिए रेडी जाएं. आगामी 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम MP में गंभीर ठंडे दिन तक के हालात हो सकते हैं. ऐसे ही हालात पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी रहेंगे, जहां ऐसी स्थिति जारी रह सकती है. हालांकि और सर्दी झेलने के लिए तैयार हो जाएं , क्‍योंकि 8 जनवरी से बारिश का क्रम उत्‍तर और मध्‍य भारत में देखने को मिलेगा. यहां बारिश के बादल बरसने वाले हैं. हिमाचल और उत्‍तराखंड सरीखे पहाड़ी इलाकों में भी बारिश की उम्‍मीद है. ऐसे में मैदानी इलाकों में बारिश होने व पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से ठंड और तेज होने के हालात बनने वाले हैं.

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्‍काईमेट ने अनुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर और पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति जारी रह सकती है.

वहीं, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा छा सकता है. राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है.

वहीं, मध्य महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. आंतरिक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

तमिलनाडु, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश संभव है.

एजेंसी के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब लोग अपने छाते बाहर निकाल लें, क्योंकि बारिश का पूर्वानुमान है. 8 जनवरी को उत्तरी मध्यप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. 10 जनवरी तक बारिश के बादल पश्चिम की ओर बढ़ेंगे और पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में ले लेंगे.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी जनवरी में बारिश की उम्मीद की जा सकती है. अनुमान है कि 11 जनवरी तक आसमान साफ हो जाएगा, जिससे राहत के दिनों की शुरुआत होगी.

ED की दूसरी चार्जशीट में भूपेश का नाम, महादेव सट्टा एप मामला

https://www.facebook.com/webmorcha

ED की दूसरी चार्जशीट में भूपेश का नाम, महादेव सट्टा एप मामला

रायपुर। महादेव बेटिंग (mahadev betting) एप मामले में एक फिर नया मोड़ आया है. ईडी की दूसरी चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल का नाम फिर आया है. ईडी ने कोर्ट में बताया कि आरोपी असीम दास अपने पुराने बयान पर ही कायम है, जिसमें उसने कहा था कि उसे भूपेश बघेल को नकदी डिलीवर करने के लिए भेजा गया था.

ED ने बताया, असीम दास ने 12 दिसंबर को नया बयान दर्ज कराया था, जिसमें वो अपने पुराने बयान से मुकर गया था. इसमें उसने कहा था कि 3 नवंबर को उसने जो बयान दिया था वो किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में दिया था, जोकि उसके वकील के साथ ही आया था. अब इस बयान से आरोपी असीम दास मुकर गया है.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले 2 नवंबर की गिरफ्तारी के बाद 2 नवंबर को उसने जब बयान दिया था, उसमें कहा था कि महादेव बेटिंग (mahadev betting) एप प्रमोटर्स ने चुनाव में खर्च के लिए एक राजनेता ‘बघेल को पहुंचाने के लिए 5.39 करोड़ दिए थे. बाद में वो अपने बयान से मुकर गया था. उसने 12 दिसंबर को अपने बयान से पलटी मार ली और कहा कि उसे इस मामले में साजिशन फंसाया गया है. उससे जबरन अंग्रेजी भाषा में लिखे एक बयान पर हस्ताक्षर कराए गए, जबकि उसे अंग्रेजी नहीं आती है.

https://www.facebook.com/webmorcha

06 January Ank Jyotish: शनिवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

06 January Ank Jyotish: शनिवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

06 January Ank Jyotish: अंक ज्योतिष शनिवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। (Ank Jyotish) उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1

कोई क़ानूनी मामला या शायद एक योजना, अनुबंध, खरीद या शादी समारोह आपके विचारों में हैं। (ank jyotish) आपको किसी व्यपारिक डील की मीटिंग  के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। (ank jyotish) ऐसे प्रियजन के साथ रहें जिन्हे आपसे कुछ उम्मीद है। अपने काम को बेहतरीन तरीके से करने और अपनी एक अलग पहचान बनाने का योग है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3

अच्छे अवसर मिलने का समय है और किसी कार्य की शुरुआत भी आज की जा सकती है। (ank jyotish) तानाशाह बनने या अपनी इच्छा दूसरे पर थोपने से बचे। आपका जीवन केवल दिन काटने के लिए नहीं,परंतु कुछ महान कार्य करने के लिए है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4

यात्रा में जटिलता जैसे दुर्घटना या चोट से आप कानूनी चिंताओं का सामना करेंगे। (ank jyotish) उस रहस्य को शेयर करें जो आपको परेशान कर रहे हैं। मेहनत करें जिससे आपको अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 5

आप अभी दुश्मनों के साथ अकेला महसूस कर सकते हैं, ऐसे में परिवार का समर्थन याद रखें। (ank jyotish) आज आपको अनियोजित काम करने पड़ेंगे और निश्चित रूप से आपका समय इस तरफ अधिक व्यतीत होगा।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 6

अलग-अलग पृष्ठभूमि वाले लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। (ank jyotish) अपने सहकर्मियों या अन्य लोगों के साथ यात्रा या कैम्पिंग का मज़ा लें।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 7

बीमारी के कारण आप घर पर कुछ अतिरिक्त समय बिताएंगे। (ank jyotish) परिवार के साथ रहने के मौकों का फायदा उठायें। आप काम में मुकाबले और शत्रुता से छुटकारा पा सकते हैं।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8

आज व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलें मुख्य आकर्षण रहेंगे। (ank jyotish) आपकी वर्तमान परिस्थितियों पर आधारित अनुभव इस समय मार्मिक हो सकते है। रिश्तों को लेकर भावुकता का अनुभव करेंगे।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9

यह समय आपके लिए शुभ है। (ank jyotish) आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शिक्षक या सलाहकार यात्रा में आपको कंपनी देंगे। यह अपने विश्वासों का मूल्यांकन करने और नई संभावनाओं को देखने का शानदार अवसर है।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Shani 2024: इस राशि पर शनि करेगा बेड़ा पार, सफलता के साथ मिलेगी तरक्की

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ PM आवास में लापरवाही 8 पंचायत सचिव निलंबित

छत्तीसगढ़। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई है। ग्राम पंचायत से लेकर शासन स्तर पर लापरवाही देखी गई। पूर्व शासन काल में 5 सालों तक इस योजना से हजारों हितग्रहियों को लाभ नहीं मिल पाया था। अब प्रदेश में सत्ता बदल चुका है, PM आवास में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गया है। प्रदेश में इसकी शुरुआत बलरामपुा जिले से सामने आया है। यहां जिला CEO ने 8 सचिवों को निलंबित किया है।

इन सचिवों पर निलंबन की कार्रवाई

जिसमें विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत कटिमा के पंचायत सचिव मनोज पैंकरा, ग्राम पंचायत शाहपुर के पंचायत सचिव अविनाश एक्का, विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत हर्री के पंचायत सचिव सुरेश बंशी, विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत बेलसर के पंचायत सचिव अजय सिंह, विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत पंडरी के पंचायत सचिव सुखदेव कुशवाहा, ग्राम पंचायत पेंडारी के पंचायत सचिव अनुज सिंह, विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत नवाडीह के पंचायत सचिव हेरोद कच्छप और विकासखण्ड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत नगरा के पंचायत सचिव मनौवर हाशमी को निलंबित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लक्ष्य के अनुरूप निर्माण कार्य में प्रगति नहीं पाए जाने पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से इन्हें निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय सम्बंधित जनपद पंचायत कार्यालय निर्धारित किया गया है।

https://www.facebook.com/webmorcha

T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी, 9 जून को होगा भारत-पाक मैच

T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी, 9 जून को होगा भारत-पाक मैच

ICC ने टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत का पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। वहीं, भारत पाक मैच नौ जून को खेला जाएगा। भारत का तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका और चौथा मैच 15 जून को कनाडा के साथ होगा।

आईसीसी ने T20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत का पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। वहीं, भारत पाकिस्तान मैच नौ जून को खेला जाएगा। भारत का तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका और चौथा मैच 15 जून को कनाडा के साथ होगा। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों को पांच-पांच टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ रखा गया है।

Ram Mandir: श्री राम चरण पादुका 12.5 किलो सोने-चांदी का, कीमत जान चौक जाएंगे, कहां के भक्त ने की यह भेंट

किस ग्रुप में कौन सी टीम

ग्रुप एः भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका

ग्रुप बीः इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान

ग्रुप सीः न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी

ग्रुप डीः दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी संख्या में जिला पंचायत CEO, ज्वाइंट कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों का ट्रांसफर किया है। देखिए आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में IAS के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. इसका आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया. इसमें 29 डिप्टी कलेक्टरों को इधर से उधर किया गया है

webmorcha
छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बंगले से लाखों की चोरी, बंगला खाली होते ही कई समान गायब

webmorcha
छत्तीसगढ़

https://www.facebook.com/webmorcha

पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बंगले से लाखों की चोरी, बंगला खाली होते ही कई समान गायब

रायपुर: पूर्व मंत्रियों के बंगले खाली करने का दौर जारी है. इसी कड़ी में पूर्व मिनिस्टर शिवकुमार डहरिया का बंगला भी खाली हो गया है. यह बंगला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को आवंटित किया गया है. लेकिन बंगला खाली करने के दौरान लाखों का साजो सामान गायब हो गया है. बंगले में ना तो एसी है और ना ही LED टीवी. बंगले से मॉड्यूलर किचन सहित कई कीमती सामान और फर्नीचर गायब हैं.

कार्यालय से गायब हुआ LED टीवी: शिवकुमार डहरिया के बंगले में जो कार्यालय है, वहां उनका एक कक्ष था. जिसमें पूर्व मंत्री बैठकर विभागीय कामकाज निपटाते थे. इस कक्ष में एक बड़ी एलइडी टीवी थी. साथ ही एसी भी लगी हुई थी. कई अन्य साजो सामान इस कक्ष में लगे हुए थे, जो अब नदारत हैं. इसके बाद के अन्य कमरों की भी यही स्थिति है. वहां भी ऐसी सहित कई कीमती सामान गायब हो गए हैं.

बंगले से मॉड्यूलर किचन भी गायब: पूर्व मंत्री शिव डहरिया बंगले के जिस हिस्से में रहते थे, उस हिस्से की भी यही स्थिति है. उनके हॉल से लेकर बेडरूम तक के एसी और LED टीवी सभी गायब हैं. मॉड्यूलर किचन भी लोग उखाड़ कर ले गए हैं. यहां तक की किचन में एक नल की टोटी तक नहीं बची है.

कांच के गेट सहित सीसीटीवी कैमरे भी गायब: जिस गेट से शिवकुमार डहरिया अपने भवन में प्रवेश करते थे. वहां एक समय विशाल कांच का गेट हुआ करता था, जो अब नहीं है. इसे भी उखाड़ कर ले गए हैं. इसके अलावा बंगले की शोभा बढ़ा रहे चमकते दमकते लाइट के खंबे भी अब यहां मौजूद नहीं है. इतना ही नहीं इस बंगले में लगाए गए CCTV भी उखाड़ कर ले जाया गया है. शायद इसकी वजह यह रही हो कि बंगले में सामान चोरी का कोई भी सबूत न मिल सके.

मंत्री जायसवाल ने जांच की कही बात: बहरहाल, यह बंगला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को आवंटित किया गया है. उन्होंने बंगले से गायब साजो समान और चोरी की घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है. साथ ही पूरे मामले की जांच की भी बात कही है.

05 January Ank Jyotish: शुक्रवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

05 January Ank Jyotish: अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। (Ank Jyotish) उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1

दिन में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। (Ank Jyotish) आप अपनी मेहनत और परिश्रम से शानदार सफलता हासिल कर लेंगे। पारिवारिक जीवन और प्रेम-संबंधों में तालमेल बनाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। सेहत के मामले में आपको ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- हरा

अंक 2

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। (Ank Jyotish) किसी को दिया गया उधार धन वापस आपको मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से आप अपनी आर्थिक गतिविधियों को अच्छी तरह से संभालने में कामयाब रहेंगे।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग- नीला

अंक 3

नौकरीपेशा जातकों को आज उनके कार्यक्षेत्र में कुछ उनके सामने चुनौतियां आ सकती है। (Ank Jyotish) आपके विरोधी सक्रिय होते आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन मुनाफा से भरा रह सकता है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 4

आज आपको अपनी मेहतन का अच्छा फल हासिल हो सकता है जिसका इंतजार आपको कई दिनों से था। परिवार के लोगों का अच्छा साथ आपको मिलेगा। (Ank Jyotish) भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- हरा

अंक 5

नौकरीपेशा जातकों को आज नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। (Ank Jyotish) व्यापार में कार्यरत लोगों को किसी खास योजना पर अपने साझेदारों का अच्छा साथ मिल सकता है जिससे व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- पीला

अंक 6

आज आपका किसी के साथ बहसबाजी हो सकती है। (Ank Jyotish) जिसमें आपको सतर्कता बरतनी होगी। काम के सिलसिले में आपको दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 7

आर्थिक नजरिए से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। (Ank Jyotish) आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हो सकती है। परिवार संग कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको न्यायलय में जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

अंक 8

धन खर्च में वृद्धि हो सकती है। (Ank Jyotish) वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आपका समय पारिवारिक समस्याओं के निवारण व समाधान में व्यतीत हो सकता है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- सफेद

अंक 9

प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। (Ank Jyotish) व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। तरक्की के अवसर पैदा होंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग-  लाल

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/