कैसा होगा हमारा रामलला मंदिर, जानें 44 द्वार..18 दरवाजे, 14 स्वर्णजड़ित, प्रवेश द्वार एक

भगवान रामलला का मंदिर लगभग तैयार हो चुका है। राम मंदिर भारत का सबसे बड़ा मंदिर बनने जा रहा है। मंदिर का लोकार्पण 22 जनवरी 2024 को तय है। इस मंदिर की दिव्य और भव्य ऐसे नहीं है, 70.5 एकड़ में फैले विशाल मंदिर में 44 द्वार (गेट) होंगे। इनमें से 18 द्वार (गेट) दरवाजों से युक्त होंगे। इनमें भी 14 स्वर्णजड़ित होंगे। चार दरवाजे स्टोर के हैं, जिन्हें वार्निश कर आकर्षक बनाया गया है।

मंदिर के डिजाइन व निर्माण से जुड़े इंजीनियरों के मुताबिक भूतल पर लगने वाले दरवाजे लकड़ी के बने हैं, जिसे हैदराबाद की कंपनी ने तैयार किया है। राममंदिर तक पहुंचने के लिए तीन पथ बनाए जा रहे हैं…रामजन्मभूमि पथ, भक्ति पथ व राम पथ।

मगर, सभी यात्रियों को प्रवेश एक ही द्वार से मिलेगा। मंदिर जितना भव्य तैयार किया जा रहा है, श्रद्धालुओं की सहूलियत का भी उतना ही ध्यान रखा जा रहा है। उनकी सहूलियत के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट सुग्रीव किला के गेटवे दो के बगल में एक सुविधा केंद्र बना रहा है।

राममंदिर के लिए पहुंचे सुग्रीव किला

-निर्माण से जुड़े एक इंजीनियर ने बताया कि तीर्थयात्रियों को राममंदिर जाने के लिए सुग्रीव किला आना होगा। भक्तों को बिड़ला धर्मशाला के सामने तैयार किए जा रहे द्वार से सुग्रीव किला होते हुए प्रवेश मिलेगा।

-इंजीनियर के मुताबिक, सनातन धर्म के पुराने मंदिरों में प्रवेशद्वार कुछ दूरी पर बनाए गए हैं। यहां भी जन्मभूमि की परिधि से 600 मीटर पहले बिड़ला धर्मशाला के सामने 35 फुट ऊंचे दो गेटवे बनाए गए हैं।

-गेटवे से अंदर आने पर दोनों तरफ फुटपाथ के साथ 75 फुट चौड़ी रोड बनाई गई है। इस पथ से तीर्थयात्री मंदिर की ओर जाएंगे। इस पथ का फर्श सैंडस्टोन से बनाया गया है, जिस पर 9 कैनोपी बनाई गई हैं।

-कैनोपी के बाद बाएं हाथ पर 16 काउंटर के साथ बैग स्कैनर बन रहे हैं। यहां से सुविधा केंद्र के सामने पहुंचेंगे। यहां बैगेज काउंटर के बगल से दोबारा इसी पथ पर आ जाएंगे और अमावा मंदिर के पीछे पहुंच जाएंगे। यहां से निकलने के बाद राममंदिर के दर्शन कर सकेंगे।

जानें देश में कहां है सबसे बड़ा मंदिर?

देश में फिलहाल सबसे बड़ा मंदिर तमिलनाडु में है. तिरूचिरापल्ली में स्थित ये मंदिर रंगनाथस्वामी का मंदिर है. द्रविड़ शैली में इस मंदिर का निर्माण हुआ है. इसमें कई छोटे-छोटे मंदिर मौजूद हैं. मंदिर की वेबसाइट बताती है कि ये पूरा मंदिर 156 एकड़ तक फैला हुआ है. यानी करीब चार किलोमीटर तक मंदिर का परिसर है. इसकी ऊंचाई 236 फीट तक है. वहीं राम मंदिर की बात करें तो इसकी ऊंचाई 161 फीट होगी और ये करीब 108 एकड़ में फैला होगा.

ये मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर होने का भी दावा करता है, इसका कारण ये है कि दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया का अंगरकोट वाट मंदिर है. जो करीब 600 से ज्यादा एकड़ में फैला हुआ है, लेकिन ये मंदिर क्रियाशील नहीं है. यही वजह है कि रंगनाथस्वामी मंदिर सबसे बड़े मंदिर होने का दावा करता है.

यहां बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर

अब भारत में एक ऐसा मंदिर भी बन रहा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर होगा. ये मंदिर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के मायापुर में बनाया जा रहा है. ISKON की तरफ से इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. ये मंदिर साल 2009 से बनाया जा रहा है, जो 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा. ये दुनिया का सबसे बड़ा वैदिक मंदिर होगा. ये मंदिर परिसर करीब 28 लाख वर्गमीटर में फैला हुआ है.

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

छत्तीसगढ़, बेरोजगारी भत्ता बंद होने की आशंका, 2 माह से नहीं मिला है भत्ता

छत्तीसगढ़। पूर्व में कांग्रेस सरकार में चलाई जा रही बेरोजगारी भत्ता (Unemployment allowance) योजना के बंद होने की स्थिति में है। छत्तीसगढ़ में आखिरी बार नवंबर-2023 में बेरोजगारी भत्ता की किस्त जारी हुई थी। बता दें, प्रति माह 2,500 रुपए दिए जाने वाले बेरोजगारी भत्ते को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि बेरोजगारी भत्ते पर अभी तक आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है।

रोजगार विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शासन से किसी प्रकार का दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में 16 लाख 62 हजार पंजीकृत बेरोजगार हैं, जिसमें से 1.29 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्ता योजना में पंजीयन कराया था। CM भूपेश बघेल ने अंतिम बार अगस्त-2023 में योजना की किस्त जारी की थी।

नवंबर 2023 तक मिलता रहा लाभ

इसके बाद आचार संहिता की अवधि में भी योजना का लाभ बेरोजगारों को नवंबर महीने तक मिलता रहा। प्रदेश में बेरोजगारों को आठ महीने में 146 करोड़ रुपये का वितरण किया। प्रदेश में एक अप्रैल 2023 को पूर्ववर्ती सरकार ने बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरुआत की थी।

बारहवीं पास बेरोजगारों (Unemployment allowance) को इस योजना के तहत उनके खातों में सीधे 2,500 रुपये की राशि प्रदान की जाती थी। बेरोजगारों को आर्थिक मदद के साथ ही कौशल विकास प्रशिक्षण का प्रविधान रखा गया था। योजना के लिए आवेदकों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से 35 वर्ष रखी गई थी।

अभी दिशा-निर्देश नहीं

रोजगार विभाग के उप संचालक AO लारी ने बताया कि बेरोजगारी भत्ते (Unemployment allowance) को लेकर शासन से मिले दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। योजना को बंद करना या जारी रखने का निर्णय शासन स्तर पर लिया जाना है। आखिरी किस्त नवंबर महीने में जारी की गई थी। रोजगार विभाग के अन्य कार्य जारी है। प्लेसमेंट के माध्यम से भर्तियां की जा रही है।

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

भूपेश ने माफिया राज चलाकर छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोया, मिनिस्टर OP चौधरी

रायपुर। Chhattisgarh में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। सभी मंत्रियों ने भी अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारी ले ली है। इसी बीच वित्त मिनिस्टर OP चौधरी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। वित्त मंत्री OP चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने चारों तरफ माफिया राज फैलाया है और छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से कर्ज में डुबो दिया है।

वित्त मिनिस्टर ने कहा कि जहां से आय आ सकती थी, कांग्रेस ने उन सबको पैसा कमाने का जरिया बना दिया। कांग्रेस ने  स्टेट GST, एक्साइज, माइनिंग सभी जगह माफिया राज स्थापित किया है। कांग्रेस ने आय को रोककर प्रदेश को दिवालियापन के कगार पर धकेलने का काम किया है। ओपी चौधरी ने आगे कहा कि सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम वित्तीय हालत को ठीक करेंगे। साथ ही गुड गवर्नेंस स्थापित करके मोदी की सभी गारंटी को पूरा करेंगे।

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

Shani 2024: इस राशि पर शनि करेगा बेड़ा पार, सफलता के साथ मिलेगी तरक्की

Shani 2024: ज्योतिष गणना में सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है. (Shani 2024) शनि को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में ढाई साल का समय लगता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि को न्याय के देवता और कर्म फलदाता के नाम से भी जाना जाता है. बता दें कि साल 2023 की शुरुआत में शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था और वर्ष 2024 6 अप्रैल को शनि नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं.

शनि वर्तमान में शतभिषा नक्षत्र में विराजमान हैं और यहा से निकलकर पूर्वाभद्रापद में प्रवेश कर जाएंगे. वहीं, 3 अक्टूबर को भाद्रपद नक्षत्र से शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे. (Shani 2024) ऐसे में सभी 12 राशि वालों का जीवन प्रभावित होगा. साल 2024 में शनि किन राशि वालों पर धन-धान्य की बरसात करने वाले हैं, जानें.

मेष राशि

ज्योतिष गणना के मुताबिक शनि का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए लाभप्रद साबित होने वाला है. इस नक्षत्र में शनि का गोचर बेहद शुभ रहने वाला है. (Shani 2024) इस दौरान इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. भौतिक सुख जैसे वाहन, भूमि आदि की प्राप्ति होगी.  नौकरी और कारोबार कर रहे लोगों को तरक्की मिलेगी. इतना ही वहीं, आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा.

वृषभ राशि

बता दें कि शनि का भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करना वृषभ राशि वालों को भी शुभ फल प्रदान करेगा. इस समय इन राशि वालों को आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. (Shani 2024) परिवार और रिश्तेदारों के बीच प्यार और भरोसा बढ़ेगा. नौकरी कर रहे जातकों की आय में वृद्धि होगी. साथ ही, घर में खुशियों का माहौल रहेगा.

कन्या राशि

बता दें कि कन्या राशि वालों के लिए भी शनि शुभ फल देने वाले हैं. भाद्रपद नक्षत्र में शनि का गोचर कन्या राशि वालों के लिए खास रहेगा. (Shani 2024) इस अवधि में जातक को प्रोफेशनल लाइफ में मन चाही तरक्की मिलेगी. इतना ही नहीं, इस समय आर्थिक मामलों में सुधार होगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी कारोबार में मुनाफा होगा और दोस्तों का साथ मिलेगा.

धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि वालों के लिए भी ये समय अच्छा रहने वाला है. इस समय नौकरी व कारोबार में आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे. (Shani 2024) कुंवारे लोगों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं. घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है. वहीं, बेरोजगार लोगों को भी नई जॉब मिल  सकता है।

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

रायपुर, गेट में प्रिटिंग प्रेस भीतर चल रहा गुटखा का अवैध करोबार, घर मिले 2 करोड़ 88 लाख

रायपुर। सेंट्रल GST की टीम ने सोमवार को बोरियाकला में स्थित एक पैकेजिंग फैक्ट्री में छापा मारकर 2.66 करोड़ का स्टॉक जब्त किया। फैक्ट्री कारोबारी के घर की तलाशी लेने पर 2.88 करोड़ रुपए कैश भी मिला। अफसरों को इनपुट मिला था कि रायपुर में कई जगहों पर तंबाकू और गुटखा की अवैध फैक्ट्री चल रही है। इनमें करोड़ों रुपए के टैक्स के हेरफेर की जानकारी मिल रही थी।

गुटखे की पैकेजिंग का काम भी रायपुर शहर के कई जगहों पर हो रहा है। सेंट्रल GST के अफसरों को पुख्ता जानकारी मिलने के बाद विभाग की टीम ने धमतरी रोड में स्थित मेसर्स ओम रोटो प्रिंटर्स बोरियाकला में छापा मारा। बाहर से देखने पर यह सामान्य प्रिटिंग प्रेस जैसा दिखाई देता है। मगर यहां अंदर फैक्ट्री में तंबाकू, पान मसाला ब्रांड के लिए पैकेजिंग बनाई जा रही थी। अफसरों ने फिल्म, फॉइल, स्ट्रिप्स, प्लास्टिक का कच्चा माल जब्त किया है। यहां पैकेजिंग का निर्माण और सप्लाई पूरी तरह से गुप्त तरीके से किया जा रहा था। जिसकी सूचना आसपास के लोगों को भी नहीं थी। गुटखा की पैकेजिंग के रैपर को प्रिंट कर दूसरे प्रदेशों में भी भेजा जा रहा था।

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

CG Cabinet Meeting: विष्णु सरकार की अहम बैठक आज, 3100 में धान खरीदी और महतारी वंदन पर होगा फैसला

रायपुर। CM विष्णुदेव साय सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक बुधवार को होगी, जिसमें 3,100 में धान खरीदी की अनुमति दी जा सकती है। इसके साथ ही प्रदेश की 60 लाख विवाहित महिलाओं के लिए मासिक एक हजार रुपये वाली महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) गड़बड़ी की CBI जांच का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने पर भी चर्चा की जा सकती है। बैठक में PM आवास के साथ धान खरीदी की समय सीमा को बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अयोध्या में श्रीराम के दर्शन के लिए रामलला दर्शन योजना के साथ राजिम में हर वर्ष लगने वाले मेले को फिर से ‘कुंभ का नाम देने पर भी विचार किया जा सकता है।

पुन्नी मेला अब फिर होगा कुंभ

CM विष्णुदेव साय सरकार राजिम पुन्नी मेला को एक बार फिर ‘राजिम कुंभ’ मेला नाम देने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, राजिम धार्मिक सभा का नाम ‘राजिम कुंभ मेला’ बहाल कर सकती है। इसके लिए कैबिनेट की

पहली बार सभी मंत्री होंगे शामिल

तीसरी कैबिनेट बैठक में पहली बार CM समेत सभी 12 मंत्री होंगे। 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की शपथ के बाद 14 को पहली बैठक हुई थी। 18 लाख परिवारों के लिए आवास देने की योजना पर स्वीकृति मिली थी। 15 दिसंबर को दूसरी बैठक में अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को पास किया गया था।

बुके नहीं, एक फूल देकर मिलें

CM सोमवार को नए वर्ष के मौके पर मुख्यमंत्री साय जब मंत्रालय पहुंचे तब गुलदस्ता लेकर मिलने आए मंत्री-अफसरों से उन्होंने कहा कि नववर्ष की बधाई देने आने वाले उनसे गुलदस्ता लेकर नहीं मिलें। जब भी मुझसे भेंट करने आएं तो बड़े पुष्पगुच्छ (बुके) की अपेक्षा केवल एक पुष्प देकर मिलें। इस दौरान विभिन्न विभागों के सचिवों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

मोदी की गारंटी प्राथमिकता

साय CM साय ने कहा कि मोदी की सभी गारंटी को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। पांच वर्षों में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जो प्रगति अपेक्षित रही है, उसका लाभ लोगों तक पहुंचाना है। पीएम आवास योजना से लेकर लोगों के लिए शुद्ध पेयजल तक मोदी की गारंटी जनता की जरूरतों से जुड़ी हैं।

फरवरी से महतारी वंदन योजना का लाभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि अगले महीने यानी फरवरी से महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने लगेगा। बजट में भी इसके लिए प्रविधान रखा गया है। जितनी भी माताएं-बहनें हैं, उनका फार्म विधिवत रूप से फिर से भरवाया जाएगा।

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

19 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ और 26-27 को श्रीराम चरित्र मानस गान होगा।

महासमुंद। बागबाहरा ब्लाक के ग्राम कुलिया (काेमाखान) 19 से 27 जनवरी तक श्रीराम कृष्ण भक्ति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गांव के प्रथम सरपंच श्री द्वारिकाचरण गजेंद्र की स्मृति में आयोजित होने जा रहे इस महोत्सव में 19 से 26 जनवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ और 26-27 जनवरी को श्रीराम चरित्र मानस गान यज्ञ होगा। मुख्य यजमान डॉ. नीरज गजेंद्र ने बताया कि भक्ति महोत्सव की शुरुआत 19 जनवरी की दोपहर 2 बजे से भव्य कलश यात्रा से होगी। व्यास पीठ से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का वाचन तिरुपति वैदिक शिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित आचार्य पं. शंकु स्वामी जी महाराज (नुआपाड़ा वाले) करेंगे। 26 जनवरी को श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति होगी और इसी दिन दोपहर 2 बजे से श्रीरामचरित्र मानस गान यज्ञ का शुभारंभ होगा।

श्री अन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजत

कुलिया के बजरंग चौक स्थित श्री अन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजत हो रहे श्रीरामकृष्ण भक्ति महोत्सव के श्रीरामचरित्र मानस गान में पहले दिन प्रज्ञा मानस परिवार सोरिदखुर्द (जिला गरियाबंद), विश्राम मानस परिवार झारा और राग रंग मानस परिवार खल्लारी (जिला महासमुंद) और दूसरे दिन यानि 27 जनवरी को श्रीराम दास मानस परिवार बंदौरा (जिला कबीरधाम), रामसिया मानस परिवार कोटगांव और मोर मयारू मानस परिवार गुदगुदा का संगीतमय रामायण पाठ होगा।

आयोजन संबंधि बैठक में रोहित सिन्हा, रमेश सिन्हा, मुकेश सिन्हा उपसरपंच, हेमचंद अग्रवाल, नरेश सिन्हा, केशवराम साहू, सोमनाथ चंद्राकर, अजय सिन्हा पंच, पं. संजय त्रिवेदी, बालेश्वर साहू, दीनाराम साहू, रामाधीन यादव, खेदूराम यादव, दुकालूराम साहू, नेहरूलाल यादव, डिगेश चंद्राकर, छन्नूराम साहू, संजय चंद्राकर, गिरधारी लाल सिन्हा, दिनेश सिन्हा, शत्रुघन चंद्राकर, आत्माराम साहू, महेंद्र चंद्राकर, भुनेश्वर पटेल एवं पुरुषोत्तम बघेल कोटवार आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

January Vrat Tyohar: जनवरी 2024 में पड़ रहे कई खास व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

January Vrat Tyohar 2024: वर्ष 2024 का पहला महीना जनवरी प्रारंभ हो चुका है और साथ ही व्रत-त्‍योहारों का मौसम भी शुरू हो गया है. जनवरी में लोहड़ी, मकर संक्रांति जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे. इसके अलावा सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा. (January Vrat Tyohar) अर्थात कि धार्मिक लिहाज से देखें तो जनवरी बहुत खास है. वहीं ज्‍योतिष की नजर से भी जनवरी 2024 बहुत महत्‍वपूर्ण है. पहले तो नए साल की शुरुआत ही 3 राजयोगों में हुई है, वहीं बुध, शुक्र आदि ग्रहों की स्थिति में भी बड़े बदलाव होने जा रहे हैं.

मकर संक्रांति सबसे खास

जनवरी 2024 का सबसे बड़ा पर्व मकर संक्रांति है. (January Vrat Tyohar) यह देश के कई हिस्‍सों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी. कई बार मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को भी पड़ता है. दरअसल, मकर संक्रांति पर्व का धार्मिक और ज्‍योतिषीय दोनों तरह से बड़ा महत्‍व है. मकर संक्रांति पर्व सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है. साथ ही इस दिन से सूर्य उत्‍तरायण भी हो जाते हैं. मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्‍नान करने और सूर्य देव की पूजा करने, दान करने का विधान है.

जनवरी 2024 त्योहार लिस्‍ट

जनवरी 2024 का कैलेंडर देखें तो इस महीने कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं. आइए देखते हैं जनवरी के व्रत-त्‍योहार की पूरी लिस्‍ट.

3 जनवरी, बुधवार- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

4 जनवरी, गुरुवार- कालाष्टमी

7 जनवरी, रविवार- सफला एकादशी

9 जनवरी, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत

11 जनवरी, गुरुवार- पौष अमावस्या

13 जनवरी, शनिवार- लोहड़ी

14 जनवरी, रविवार- विनायक चतुर्थी

15 जनवरी, सोमवार- मकर संक्रांति, खिचड़ी

17 जनवरी, बुधवार- गुरु गोबिंद सिंह जयंती

18 जनवरी, गुरुवार- मासिक दुर्गाष्टमी

21 जनवरी, रविवार – पौष पुत्रदा एकादशी

23 जनवरी, मंगलवार- प्रदोष व्रत

25 जनवरी, गुरुवार- पौष पूर्णिमा

26 जनवरी, शुक्रवार- गणतंत्र दिवस, माघ माह का प्रारंभ

29 जनवरी, सोमवार- संकष्टी चतुर्थी, सकट चौथ

जनवरी 2024 ग्रह गोचर

जनवरी महीने में कई महत्‍वपूर्ण ग्रह गोचर भी हो रहे हैं.

बुध वृश्चिक में मार्गी- 2 जनवरी

सूर्य गोचर- 15 जनवरी

मंगल धनु में उदय- 16 जनवरी

शुक्र गोचर- 18 जनवरी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

 

02 January Ank Jyotish: मंगलवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

02 January Ank Jyotish: अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। (Ank Jyotish) उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

अंक 1

होम पर आराम करने का मौका मिलेगा। आपका  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। (Ank Jyotish) वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी लेकिन प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। मन प्रेम को लेकर चंचल रहने वाला है, इसलिए संभलकर रिश्ते बनाएं।

शुभ अंक-15

शुभ रंग – सफेद

अंक 2

मंगलवार को आपको अपने दुश्मनों से बचकर रहना होगा। (Ank Jyotish) आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आपके लिए समय आज अनुकूल है। सामाजिक दायरे में रहकर आप मनोरंजन का लुफ्त उठाएं।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग  – हल्का नीला

अंक 3

समय आपके लिए बहुत ही सुकून देने वाला रहेगा। (Ank Jyotish) हो सकता है कि किसी असहाय या जरूरतमंद सहायता करें। बच्चों की तरफ से आपको चिन्ता हो सकती हैं। आज के दिन कोई कार्य अधूरा न छोड़ें।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – सुनहरा

अंक 4

जो लोग बिजनेस या फिर नौकरीपेशा है उनके लिए दिन शानदार रहेगा। (Ank Jyotish) नौकरी में उन्नति हो सकती है। आज आप किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। आप जिन चुनौतियों का अनुभव कर रहे थे, वह आज कम हो सकती हैं।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग – सिल्वर

अंक 5

कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन परेशानी से भरा हो सकता हैं। (Ank Jyotish) स्किन संबंधी समस्याओं से आप परेशान रह सकते हैं। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – पीला

अंक 6

आज का दिन आपके लिए तनावभरा रह सकता है। (Ank Jyotish) नौकरी में है तो आज बॉस से आपकी तकरार हो सकती हैं। आज आपको पैर से जुड़ी की तकलीफ हो सकती है। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – नारंगी

अंक 7

भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। (Ank Jyotish) परिवार बच्चों के प्रति दोस्ताना रवैया रखें। उनकी समस्याओं को समझें, इससे पिता-पुत्र का संबध और गहरा हो जाएगा।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – जामुनी

अंक 8

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। (Ank Jyotish) मंगलवार अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना हैं। आज आप असमंजस की स्थिति में है। व्यापारिक निर्णय लेने में कठिनाई आ सकती है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – भूरा

अंक 9

अपने निजी जीवन में आज बदलाव नजर आ सकता है। (Ank Jyotish) राजनीति से जुड़े जातकों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। स्वच्छता का ध्यान रखें।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – रेड

https://www.facebook.com/webmorcha

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बोलें ‘कोई फैसला पर्सनल नहीं होता…’, राम मंदिर, आर्टिकल 370, समलैंगिक विवाह पर की टिप्पणी

Supreme Court: सीजेआई (CJI) ने कहा, ‘जहां तक ​​हमारा सवाल है तो हम संविधान और कानून के मुताबिक फैसला करते हैं. मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए आलोचना का जवाब देना या अपने फैसले का बचाव करना उचित होगा. हमने इस संबंध में जो बात कही है वह साइन किए गए फैसले में नजर आता है.

Article 370: चीफ जस्टिस DY चंद्रचूड़ ने सोमवार को राम मंदिर, अनुच्छेद 370 को हटाने, समलैंगिक विवाह को वैध बनाने से इनकार करने समेत कई मुद्दों पर बात की. सीजेआई ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखने को लेकर किसी भी विवाद से बचने की कोशिश की. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सर्वसम्मति से लिए फैसलों की कुछ हलकों में हो रही आलोचनाओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

उन्होंने कहा कि जज किसी भी मामले में फैसला संविधान और कानून के मुताबिक करते हैं. समलैंगिक विवाह को वैध बनाने से इनकार करने वाली पांच जजों की संविधान पीठ के फैसले के बारे में भी सीजेआई ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि किसी मामले का नतीजा कभी भी जज के लिए पर्सनल नहीं होता है.

‘समलैंगिक जोड़ों ने लंबे वक्त तक किया संघर्ष’

DY चंद्रचूड़ भारत के 50वें चीफ जस्टिस हैं. PTI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, समलैंगिक जोड़ों ने अपने अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया और यह बात उनके ध्यान में थी. सुप्रीम कोर्ट ने 17 अक्टूबर को समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया था लेकिन समलैंगिक लोगों के लिए समान अधिकारों और उनकी सुरक्षा की बात कही थी.

DY ने कहा, ‘एक बार जब आप किसी मामले पर फैसला कर लेते हैं तो आप नतीजों से खुद को दूर कर लेते हैं. एक जज के तौर पर नतीजे कभी भी हमारे लिए पर्सनल नहीं होते. मुझे कोई पछतावा नहीं है. हां, कई बार जिन मामलों में फैसला सुनाया गया उनमें मैं बहुमत वाले फैसलों में था और कई बार अल्पमत वाले फैसलों में था.’

‘फैसला लेने के बाद वहीं छोड़ देता हूं’

उन्होंने कहा, ‘एक जज की जिंदगी में अहम बात कभी भी खुद को किसी मुद्दे से नहीं जोड़ना है. किसी मामले का फैसला करने के बाद, मैं इसे वहीं छोड़ देता हूं.’ अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले और इसकी आलोचना पर उन्होंने कहा कि जज अपने फैसलों से अपनी बात कहते हैं जो फैसले के बाद सार्वजनिक संपत्ति बन जाती है और एक स्वतंत्र समाज में लोग हमेशा इसके बारे में अपनी राय बना सकते हैं.

सीजेआई ने कहा, ‘जहां तक ​​हमारा सवाल है तो हम संविधान और कानून के मुताबिक फैसला करते हैं. मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए आलोचना का जवाब देना या अपने फैसले का बचाव करना उचित होगा. हमने इस संबंध में जो बात कही है वह साइन किए गए फैसले में नजर आता है.

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/