Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जैन समाज का अनमोल कलश चोरी के बाद बरामद, आरोपी भूषण वर्मा गिरफ्तार

दिल्ली। लाल किला के सामने 15 अगस्त पार्क में चल रहे जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान से चोरी हुए एक करोड़ से अधिक कीमत के कीमती कलश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से सोना-हीरे जड़ा कलश भी बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम भूषण वर्मा है, जो उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला बताया जा रहा है।

ऐसे चढ़े हाथ आरोपी

जानकारी के मुताबिक, कलश चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने 10 टीमों का गठन किया था। शुरू में चार टीमें जांच में लगीं, बाद में स्पेशल स्टाफ, एएटीएस और एंटी नारकोटिक्स सेल समेत तेज-तर्रार पुलिस अधिकारियों को भी खोजबीन में लगाया गया।

जांच में पता चला कि आरोपी लगातार अनुष्ठान में शामिल हो रहा था और मौके की तलाश कर रहा था। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और वहां से निकल गया।

जैन समाज में रोष

इस घटना से पूरे जैन समाज में भारी आक्रोश फैल गया था। कलश की कीमत को दरकिनार कर भी देखा जाए तो यह समाज के लिए धार्मिक महत्व रखता था।

जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने गिरफ्तारी से पहले ही संकेत दिए थे कि आरोपी का सुराग मिल चुका है और जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।

साधु के भेष में करोड़ों का कलश चोरी, CCTV फुटेज में सामने आया पूरा मामला

अनुष्ठान का कार्यक्रम

लाल किला के सामने 15 अगस्त पार्क में 28 अगस्त से 9 सितंबर तक जैन समाज का धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। इसके लिए विशेष मंच तैयार किया गया है और इसमें धोती और अंगवस्त्र पहनकर ही शामिल होने की अनुमति है।

सिविल लाइंस के कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए यह कीमती कलश लेकर आते थे और मंच पर रखते थे। कलश में 760 ग्राम सोना, 150 ग्राम हीरे और माणिक्य-पन्ना जैसे कीमती रत्न जड़े हुए थे।

ऐसे हुई चोरी

मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। आयोजक और अन्य लोग उनके स्वागत में व्यस्त हो गए। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी कलश लेकर फरार हो गया।

अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कीमती कलश सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।