Homeमेरा गांव मेरा शहररायपुर में नर्स की निर्मम हत्या, सीने पर चाकू के वार

रायपुर में नर्स की निर्मम हत्या, सीने पर चाकू के वार

रायपुर: राजधानी रायपुर में नर्स प्रियंका दास (23) की निर्मम हत्या से शहर में सनसनी फैल गई। युवती का खून से लथपथ शव उनके किराए के कमरे में मिला। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर पटेल चौक की है।

पुलिस ने बताया कि यह हत्या लव ट्रायंगल में शामिल विवाद की वजह से हुई हो सकती है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार:
प्रियंका की दोस्ती दुर्गेश नामक युवक से थी, जबकि चिरमिरी के सन्नी नामक युवक से भी पिछले 7 साल से फ्रेंडशिप थी। मृतका का बॉयफ्रेंड से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रियंका के सीने में चाकू के तीन वार किए गए। मृतका के हाथ में भी चाकू मिला है, जिससे घटना के समय संघर्ष होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना स्थल और फॉरेंसिक जांच:
प्रियंका चिरमिरी जिले की रहने वाली थी और पिछले एक माह से पचपेड़ी नाका स्थित किराए के कमरे में रह रही थी। वह एमएमआई अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत थी। घटना के समय प्रियंका की रूममेट जब उनसे मिलने उनके कमरे पहुंची, तब यह घटना सामने आई। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि हत्या देर रात हुई होने की संभावना है। घटना की गंभीरता और क्रूरता ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है।

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

webmorcha@zohomail.in

9617341438, 7879592500

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments