Homeओडिशाओडिशा उपचुनाव में आज मंत्री गुरु खुशवंत झोकेंगे ताकत, भाजपा प्रत्याशी जॉय...

ओडिशा उपचुनाव में आज मंत्री गुरु खुशवंत झोकेंगे ताकत, भाजपा प्रत्याशी जॉय ढोलकिया के पक्ष में करेंगे प्रचार

रायपुर। ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा से जॉय ढोलकिया, कांग्रेस से घासीराम माझी और बीजद से स्नेहांगिनी छुरिया मैदान में हैं। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ से भी भाजपा ने मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित 40 भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

इसी कड़ी में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज नुआपाड़ा पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी जॉय ढोलकिया के समर्थन में प्रचार करेंगे। रवाना होने से पहले मंत्री ने कहा कि भाजपा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है और नुआपाड़ा में भाजपा की ही जीत सुनिश्चित है।

Gold Silver Prices Today: दीपावली के बाद सोने-चांदी के दामों में रिकॉर्ड गिरावट

कांग्रेस की बैठक को बताया दिखावा

दिल्ली में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस की यह कवायद सिर्फ दिखावा है। सब कुछ पहले से तय है, कांग्रेस में परिवारवाद ही चलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मूर्ख बना रही है और उनका कभी सम्मान नहीं करती। मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विकास के रास्ते पर आएं और भाजपा के साथ जुड़ें।

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर बोले मंत्री

आगामी 1 नवंबर को पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से प्रदेश में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण करेंगे। मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के राज्योत्सव में शामिल होने से प्रदेशवासियों को असीम खुशी होगी।

(WebMorcha News | Raipur)

कुरनूल में यात्री बस में भीषण आग, 20 से अधिक की मौत की आशंका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments