एक्टर सनी लियोन के नाम महतारी वंदन के एक हजार हर माह लेने वाला गिरफ्तार

webmorcha

December 23, 2024

एक्टर सनी लियोन के नाम महतारी वंदन के एक हजार हर माह लेने वाला गिरफ्तार

webmorcha

December 23, 2024

छत्तीसगढ़। बस्तर जिले के तालुर गांव से चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है, यहां प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन (Sunny Leone) के नाम पर हर महीने 1000 ट्रांसफर किए जा रहे थे। यह खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ। पुलिस ने इस योजना का लाभ लेने वाले युवक वीरेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि इस मामले के तूल पकड़ने के बाद बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को संबंधित अनियमितता की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वीरेंद्र जोशी के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, एक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर मामले को उजागर किया था। यह पूरा मामला बस्तर जिले के तालुर गांव का है। इस गांव में महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोन और पति जॉनी सिंस के नाम का आवेदन डाला गया था। इस आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड किया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की आईडी से आवेदन रजिस्टर्ड हुआ।

वहीं, आरोपी का नाम वीरेंद्र जोशी है, जिसने सनी के नाम का फर्जी आवेदन और बैंक खाता दिया था। सत्यापन के बाद छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए इस फॉर्म को पात्र घोषित कर दिया गया। इसके बाद इस खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक हर महीने 1,000 की राशि डाली गई। कुल मिलाकर 10,000 खाते में जमा किए जा चुके हैं।

कांग्रेस ने की थी जांच की मांग

बता दें, कि यह मामला उजागर होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ की साय सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि पॉर्न स्टार के नाम से महतारी वंदन की राशि जारी हो रही है। पति का नाम पॉर्न स्टार जॉनी सिंस लिखा हुआ है। सनी लियोन के नाम से हर महीने 1000 जारी हो रहा है।

दीपक बैज ने कहा था कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। घोटाले के लिए मंत्री और सरकार जिम्मेदार हैं। सनी लियोन के नाम से राशि जारी हो रही है। कल करीना कपूर का नाम भी सामने आ सकता है। गड़बड़ी के लिए साय सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने गंभीरता से जांच की मांग की थी।

जानें क्या है महतारी वंदन योजना?

महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें विवाहिता, विधवा और तलाकशुदा सभी महिलाएं शामिल हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना के लिए 5 फरवरी 2024 से रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पहली किस्त जारी की गई थी। वर्तमान में, 70 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

 

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com