श्रीराम का श्रंगार, 5 किलो सोना, हीरे-पन्ना के आभूषणों से सुशोभित रामलला
श्रीराम का श्रंगार: दिव्य सुशोभित आभूषण, राजसी पोशाक और फूलों से सजा 5 वर्ष के रामलला की पहली तस्वीर जब विश्व के सामने आई तो लोग भाव-विभोर हो गए. प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने आसन पर विराजमान हुए रामलला की आभा आंखें चौंधिया देने वाली है. मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक प्रभु राम की 200 किलो की प्रतिमा का शृंगार 5 किलो सोने के आभूषणों से किया गया है. प्रभु राम को मस्तक से लेकर पैर के नाखून तक दिव्य आभूषणों से सजाया गया है. साथ ही रामलला ने सिर पर बेहद सुंदर और दिव्य मुकुट भी धारण किया हुआ है.
Read more