Homeछत्तीसगढ़रायगढ़: अफसर के घर से 45 लाख की चोरी, FIR दर्ज

रायगढ़: अफसर के घर से 45 लाख की चोरी, FIR दर्ज

रायगढ़। जिले के पुसौर क्षेत्र में चोरों ने एक सरकारी अफसर के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 45 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। चोर ने मकान से बड़ी मात्रा में नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। लगभग 45 लाख रुपये की चोरी की आशंका जताई गई है। इनमें सोने के आभूषण और नगद रुपये शामिल हैं।

घटना उस समय की है जब मकान मालिक अपने परिवार सहित घर से बाहर गए हुए थे। चोरों ने घर में घुसकर पूरे घर की तलाशी ली और कीमती सामान चुरा लिया। घटना की सूचना मिलते ही रायगढ़ पुसौर Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चोरों का सुराग जुटाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। Police का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी किए गए सामान को बरामद किया जाएगा।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments