Homeगरियाबंदमौसम अलर्ट: धमतरी, महासमुंद, रायपुर समेत 20 जिलों में बारिश और तेज...

मौसम अलर्ट: धमतरी, महासमुंद, रायपुर समेत 20 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम अलर्ट: अगले 3-4 दिनों में छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री संभव

रायपुर। मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन जिलों में रहेगा बारिश का असर

मौसम अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, कोरबा, कांकेर, बस्तर, सुकमा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा जिलों में आगामी दिनों के दौरान मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

sitename%

रायपुर-बिलासपुर संभाग पर विशेष नजर

मौसम वैज्ञानिकों ने रायपुर और बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम के अधिक सक्रिय रहने की संभावना जताई है। यहां बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

चंदरपुर पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

यहां डाउनलोड करे पूर्वानुुमान

मानसून की एंट्री के लिए अनुकूल परिस्थितियां

मौसम अलर्ट: मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनी हुई हैं। यदि वर्तमान मौसम प्रणाली सक्रिय रही, तो अगले तीन से चार दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है। इसके बाद प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम अलर्ट: मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों में नहीं रुकने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम की जानकारी के अनुसार कृषि कार्य करने की अपील की गई है।

शनि की कृपा से किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक आज का दिन कैसा रहेगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments