Sexual हैरेसमेंट में फंसे रायपुर AIIMS का डॉक्टर

0
1
Sexual
Sexual

रायपुर। रायपुर AIIMS के डॉक्टर पर Sexual  हैरेसमेंट का आरोप लगा है। उन्होंने एक महिला मरीज, दो जूनियर डॉक्टरों की चेस्ट और शरीर के कई अंगों पर बैड टच किया है। पीड़ित महिलाओं ने AIIMS में शिकायत दी। जिसमें एम्स की इंटरनल कमेटी की रिपोर्ट में उन्हें दोषी पाया गया है। लेकिन इसके बावजूद AIIMS प्रबंधन ने कोई एक्शन नहीं लिया।

पीड़िता ने प्रबंधन को अपनी शिकायत में बताया कि, अर्थराइटिस नाम की बीमारी से पीड़ित है। जिसके इलाज के लिए वो जनवरी 2022 से AIIMS के PMR डिपार्टमेंट में इलाज करवा रही थी। तभी डॉ अमोल बी खडे एसोसिएट प्रोफेसर की ओपीडी में इलाज करवाने के लिए गई।

यहां पढ़ें: दुनिया को चौकाने वाली भविष्यवाणी, 11 महीनों में मचेगा हाहाकार!

इस दौरान डॉक्टर अमोल ने उनके साथ गंदी हरकत की। आगे पीड़िता ने बताया कि, डॉक्टर ने गलत तरीके से सीने में हाथ लगाया। जिसके बाद उन्होंने PMR डिपार्टमेंट में जाना बंद कर दिया। इस मामले में एम्स प्रबंधन ने 8 सदस्यों की इंटरनल कमेटी बनाई। इस कमेटी की 2 जांच रिपोर्ट में डॉ. अमोल बी खडे को दोषी पाया गया है। उन पर Sexual हैरेसमेंट के आरोप पर कमेटी ने एक्शन लेने की सिफारिश भी की है। इसके अलावा एक अन्य जांच में कमेटी ने पीड़िता को लीगल एक्शन लेने की सलाह दी है। हालांकि इस रिपोर्ट में उन्हें दोषी नहीं बताया है।

यहां पढ़ें: ट्रंप के फरमान! सुनते ही अमेरिका से ब्रिटेन तक मची हड़कंप, अरब देश भी घबराए

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here