रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात एक दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना में 13 लोगों को दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 14 अन्य लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास ये हादसा हुआ। यहां एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में करीब 13 लोगों की मौत हो गई। ये लोग चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग
इस मामले में रायपुर के SP लाल उम्मेद सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया, “चटौद गांव से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हादसा हो गया। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सारागांव हादसे के मृतकों को 5-5 लाख देने की घोषणा
रायपुर। सारागांव हादसे के मृतकों को 5-5 लाख देने की घोषणा CM साय ने की है, X पोस्ट में साय ने दुःख जताते हुए लिखा, खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु एवं 14 लोगों घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घायलों के समुचित इलाज हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
महासमुंद, जब WT तीन युवक ट्रेन से कूदे, एक की मौत, दो गंभीर, सभी रायपुर राजधानी निवासी