Homeमेरा गांव मेरा शहरयुवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा: अखिलेश यादव |

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा: अखिलेश यादव |

लखनऊ, 19 मार्च (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में विफल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी तादाद में पढ़े लिखे नौजवानों के पास काम नहीं है, भाजपा देश को अंधेरे की तरफ ले जा रही है और स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के अंतिम साल में स्वास्थ्य मंत्री लाइन में लगकर छापा डालने का दिखावा कर रहे है जबकि गरीबों को दवा-इलाज नहीं मिल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं।

अखिलेश ने कहा कि इस सरकार में गरीबों को समय पर न एंबुलेंस मिलती है और न इलाज मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को मुसीबत में फंसा दिया है और मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और लूट चरम पर है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की सभी करतूतों को जान चुकी है और 2027 में भाजपा से मुक्ति के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश फिर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
भाषा राजेंद्र जितेंद्र
जितेंद्र

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments