SDM साहू ने बागबाहरा के होटलों में दी दबिश, लिए सैंपल, दिए निर्देश

महासमुंद 15 अक्टूबर 2024 SDM की दबिश/ खाद्य सुरक्षा आयुक्त, रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा श्री उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में दीपावली पर्व के दृष्टिगत रखते हुए बागबाहरा स्थित मेसर्स-यू साईं होटल, मेसर्स साईं होटल, मेसर्स दशमेश होटल बागबाहरा का सोमवार को औचक निरीक्षण एवं जांच किया गया।

मौके पर SDM उमेश कुमार साहू के निर्देश पर मेसर्स साईं होटल बस स्टैंड से पेड़ा एवं मलाई कतली तथा मेसर्स न्यू साहू होटल से जलेबी एवं कलाकंद तथा मेसर्स अग्रवाल एण्ड कंपनी मेन रोड बागबाहरा से घी का नमूना संकलित किया गया है। होटल एवं मिष्ठान्न प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं तथा गुणवत्ता युक्त मिठाई विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए गए है।

गुणवत्ता जांच हेतु संकलित खाद्य नमूनों को रायपुर स्थित प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशन में दीपावली पर्व को देखते हुए यह कार्यवाही जारी रहेगी। खाद्य नमूना संकलन एवं आदि निरीक्षण का कार्य क्षेत्र के खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई के द्वारा किया गया। मौके पर कौशल साहू, नमूना सहायक उपस्थित थे।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Leave a Comment

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com