भगवान राजीव लोचन की पावन धरा ऐतिहासिक धर्मनगरी राजिम स्थित भगवान दत्तात्रेय मंदिर परिसर में अगहन पूर्णिमा पर 14 दिसंबर को गोस्वामी समाज द्वारा प्रांत स्तरीय भव्य दत्तात्रेय प्राकट्य उत्सव मनाई जाएगी। प्रातः 8 बजे भगवान दत्तात्रेय का मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना के पश्चात् 10.30 बजे भव्य भगवामय शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12.00 सामूहिक भोज के पश्चात् मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र की विधायक रोहित साहू, विशिष्ट अतिथि रेखा राजू सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, चन्द्रशेखर साहू सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद, नूतन लाल साहू समाजसेवी राजिम होंगे।
कार्यक्रम के अतिविशिष्ट स्थिति समाज के श्रद्धेय महंतगण, माननीय संस्थापक द्वय रमन गिरि एवं ओंकार पुरी तथा समाज के संरक्षक उमेश भारती होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी करेंगे। मंचीय कार्यक्रम में भगवान दत्तात्रेय दर्शन पर आधारित व्याख्यान हेतु श्री श्याम गिरि भेण्ड्री एवं बाल विदुषी कीर्ति किशोरी जी भगवताचार्य भाटापारा मुख्य वक्ता होंगे। सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन, समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं एवं प्रेरणास्त्रोत बुजुर्गों का सम्मान, सनातन संस्कृति पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज सहित विविध कार्यक्रम होगा।
प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम में पहुंचने की तैयारी कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार दूरस्थ जिला रायगढ़ से जिलाध्यक्ष भोजगिरि, कोरबा से जिलाध्यक्ष घासी गिरि, रायपुर से बद्री पुरी, महासमुन्द तोषण गिरि, दुर्ग से
धनराज पुरी, बालोद से दुष्यंत गिरि , शक्ति से शैलेन्द्र गिरि, कांकेर से होरेन्द्र गिरि, बेमेतरा से जागेश्वर बन, बिलासपुर, जगदलपुर, मुंगेली, जांजगीर, कबीरधाम सहित विभिन्न जिलों से जिलाध्यक्षों व प्रांतीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सामाजिक जन राजिम पहुंच रहे हैं।
समाज के महासचिव भूपेन्द्र पुरी एवं प्रांतीय प्रवक्ता कामेश्वर पुरी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यक्रम में आचार्य सुरेन्द्र गिरि के नेतृत्व में
प्रदेश के भगवताचार्यों की टोली कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम की तैयारी में प्रांतीय अधिकारी विश्वनाथ पुरी गोसाईं, पोखराज बन, हरिहर गिरि (विष्णु), प्रह्लाद गिरि, धर्मेन्द्र प्रकाश गिरि, गुमान पुरी, घनश्याम गिरि (नंद), मनीष बन, हरीश गिरि, सुशील पुरी, मदन गिरि, गिरीश पुरी गोसाईं, चन्दू गिरि, रामपुरी, पंकज गिरि, उमेश गिरि, डोमन पुरी, देवेन्द्र गिरि, अजय गिरि, कमलेश भारती, आकाश गिरि, अविनाश गिरि, मातृशक्ति प्रकोष्ठ के उषाकिरण गोस्वामी, मोहनी गोस्वामी, पुष्पा गोस्वामी, हिना गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी, संगीता गोस्वामी व सुधा गोस्वामी लगे हुए हैं।
कार्यक्रम के संयोजक रामकुमार पुरी व आयोजन समिति के अध्यक्ष काशीपुरी कुंदन के मार्गदर्शन में आयोजन समिति की ओर से खुमान पुरी, श्याम गिरि, गिरेन्द्र पुरी, भूपेन्द्र पुरी, चंपेश्वर गिरि, संजय गिरि, छबीलाल पुरी, उमेश गिरि, हरीश पुरी, विकास गिरि, संजय पुरी, सुरेन्द्र गिरि, महेश्वर पुरी, राजेन्द्र गिरि, लिल्लार पुरी, याज्ञवल्क्य पुरी, भरत पुरी, ईश्वर पुरी, ओम पुरी, संजय पुरी, भरत गिरि, लक्ष्मण गिरि, खेमराज पुरी, बबला गिरि, किशुन गिरि, पुरूषोत्तम गिरि, अजय गिरि, राजेन्द्र पुरी, अखिलेश पुरी, चन्द्रहास पुरी, कमलेश पुरी,
नारायण पुरी, भगवान पुरी, कौशल गिरि, गोपाल गिरि, व्यास गिरि, अनिल गिरि सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं मातृशक्ति प्रकोष्ठ कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं। समाज के प्रांताध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी एवं दत्तप्रकाश पत्रिका के संपादक वीरेन्द्र रमन गिरि ने समाज जनों से अधिक से अधिक शुभ्र – भगवा वेश में उपस्थिति की अपील की गई है। उक्ताशय की जानकारी जिला गोस्वामी समाज महासमुन्द की ओर से मनोज गोस्वामी ने दी।
https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/