महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चोरों ने एक टीचर के घर को निशाना बनाया। सांकरा थाना क्षेत्र के श्यामनगर में शिक्षक देवनाथ पटेल के घर से 10 लाख से अधिक की चोरी हुई। देवनाथ पटेल अपनी पत्नी के साथ 21 फरवरी को प्रयागराज कुंभ में स्नान के लिए गए थे। वे 24 फरवरी को वापस लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।
चोर अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर से साढ़े 12 तोला सोने के गहने और 35 हजार रुपये नगद ले गए। सोने के गहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Sapna Dekhna: सपना में सांप दिखें तो मिलता है ये खास संकेत


Recent Comments