Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आज इन राशियों पर शनिदेव की बनेगी कृपा, जानें शुभ अंक और रंग

सितारों की चाल और ग्रहों की स्थिति हर दिन हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। आज का राशिफल (30 अगस्त 2025) आपको बताएगा कि आज आपके दिन में क्या खास है – करियर, प्रेम जीवन, सेहत और आर्थिक स्थिति में क्या बदलाव हो सकते हैं। साथ ही जानें आज का शुभ रंग और शुभ अंक, जिससे आपका दिन और भी भाग्यशाली बन सकता है।

♈ मेष राशि

आज का दिन पार्टनरशिप में किसी काम के लिए अनुकूल रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को शांतिपूर्वक हल करने की आवश्यकता है। पार्टनर के साथ घूमने का मौका मिलेगा जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। सितबंर माह कैसा रहेगा यहां देखें पूरा डिटेल
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3


♉ वृषभ राशि

नए अवसर आपको आगे बढ़ने का मौका देंगे। जिम्मेदारियों से न घबराकर मेहनत करें। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। नया घर खरीदने की योजना सफल हो सकती है। सितबंर माह कैसा रहेगा यहां देखें पूरा डिटेल
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6


♊ मिथुन राशि

अपने कार्य समय पर पूरे करें। वाणी की मधुरता से सम्मान मिलेगा। बिजनेस में प्रोडक्ट की क्वालिटी पर ध्यान दें। विरोधियों से सावधान रहें। सितबंर माह कैसा रहेगा यहां देखें पूरा डिटेल
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5


♋ कर्क राशि

काम पर पूरा फोकस बनाए रखें। कानूनी मामलों में जल्दबाजी से बचें। सरकारी योजनाओं में निवेश लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सितबंर माह कैसा रहेगा यहां देखें पूरा डिटेल
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2


♌ सिंह राशि

अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। समय का सही उपयोग करें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 9


♍ कन्या राशि

घर-परिवार की समस्याओं को मिलकर सुलझाएं। कोई गुप्त राज उजागर हो सकता है। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। संयम से काम लें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7


♎ तुला राशि

धन संबंधी कार्य अटक सकते हैं। बिजनेस डील सोच-समझकर करें। संतान की संगति पर ध्यान दें। अनावश्यक बहस से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4


♏ वृश्चिक राशि

विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। वाणी पर संयम रखें। मनोकामना पूरी होगी। नया वाहन घर आ सकता है।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8


♐ धनु राशि

काम को लेकर तनाव रहेगा, लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों से सावधान रहें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1


♑ मकर राशि

दिन खुशनुमा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कठिनाई हो सकती है। प्रिय वस्तु खोने की आशंका है। करियर में उछाल मिलेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 5


♒ कुंभ राशि

सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में विरोधियों पर नजर रखें। एक साथ कई काम टेंशन बढ़ा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7


♓ मीन राशि

दिन सामान्य रहेगा। प्रेमी युगल क्वालिटी टाइम बिताएंगे। जीवनसाथी को प्रमोशन मिल सकता है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में आगे बढ़ेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6