Homeज्योतिषआज का दिन खास: 21 दिसबंर का दिन छोटा और रात लंबी,...

आज का दिन खास: 21 दिसबंर का दिन छोटा और रात लंबी, आज विश्व ध्यान दिवस

आज का दिन खास:  21 December 2024: विश्व ध्यान दिवस आज शनिवार (21 दिसंबर 2024) को मनाया जाएगा। मेडिटेशन से मन को शांति मिलती और तनाव कम होता है। ब्रह्मांड में शनिवार को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के रूप में भी देखते हैं। सूर्यदेव छह माह की दक्षिण यात्रा का समापन कर उत्तर की ओर यात्रा का प्रारंभ करेंगे। दक्षिणायन से उत्तरायण सूर्य देव के प्रवेश करने के चलते 21 दिसंबर का दिन साल का सबसे छोटा दिन होगा। रात सबसे लंबी होगी।

दिन और रात में तीन घंटे 22 मिनट का अंतर

खगोलीय घटना के बारे में जानकारी देते हुए नेशनल अवॉर्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू (Sarika Gharu) ने बताया कि सूर्य की किरणें 21 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 50  मिनट पर मकर रेखा पर लबंवत होने जा रही हैं। इसके बाद सूर्य कर्क रेखा की ओर उत्‍तरायण यात्रा आरंभ होगी। शनिवार का दिन 10 घंटे, 19 मिनट का होगा। रात 13 घंटे, 41 मिनट की होगी। अर्थात दिन और रात में 3 घंटे, 22 मिनट का अंतर होगा।

जानिए ऐसा क्यों होता है

सारिका (Sarika Gharu) के अनुसार, पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है। शनिवार को पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव सूर्य से सबसे दूर और दक्षिणी ध्रुव सबसे नजदीक रहेगा। साथ ही सूर्य मकर रेखा से लंबवत होगा और कर्क रेखा को तिरछा स्पर्श करेगा। इस कारण सूर्य इस दिन शीघ्र अस्त होगा। इसके बाद से दिन की अवधि में इजाफा होगा और रातें छोटी होने लगेंगी। अभी हेमंत ऋतु चल रही है और शनिवार से ही शिशिर ऋतु की भी शुरुआत हो जाएगी और सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा।

ध्‍यान से बढ़ाइए मानसिक और भावनात्‍मक स्‍वास्‍थ्‍य

सारिका ने 21 दिसंबर का दिन विशेष है। कल पहला विश्व ध्यान दिवस भी है। मेडिटेशन करने से मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है। यह ध्यान और एकाग्रता को भी बढ़ाता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी मेडिटेशन  करना चाहिए। हर रोज योग और ध्यान करने से शरीर और मन संतुलित होता है और शरीर में हर समय ऊर्जा बनी रहती है।

साल के ये 4 दिन विशेष

सरिका ने बताया कि साल में 365 दिन होते हैं। हर दिन औसत 24 घंटे का होता है, लेकिन साल में चार दिन ही ऐसे होते हैं, जिनकी अलग ही खासियत है। इन चार दिन में 21 मार्च, 21 जून, 23 सितंबर और 21 दिसंबर आते हैं। 21 मार्च और 23 सितंबर के दिन-रात सबसे छोटा और सबसे बड़े होते हैं। निरयन सूर्य 14 जनवरी संक्रांति पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments