Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस बैठक में रविंद्र चौबे के बयान पर बवाल, अनुशासनहीनता का प्रस्ताव...

कांग्रेस बैठक में रविंद्र चौबे के बयान पर बवाल, अनुशासनहीनता का प्रस्ताव पारित

रायपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के बयान को लेकर विवाद छाया रहा। कई नेताओं ने इसे अनुशासनहीनता का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान अनुशासनहीनता का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के बयानों को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है और इसके लिए उनके “चमचे” जिम्मेदार होते हैं। उन्होंने जिलाध्यक्षों और नेताओं से अपील की कि वे अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संयमित रखें ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद न हों।

गौरतलब है कि भूपेश बघेल के जन्मदिन पर रविंद्र चौबे ने कहा था कि “छत्तीसगढ़ की जनता आज भी भूपेश बघेल का नेतृत्व चाहती है।” इस बयान से पार्टी में हलचल मच गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा सामूहिक नेतृत्व में काम करती है और अपने बयान से यू-टर्न ले लिया।

रायगढ़: हथिनी ने शावक को दिया जन्म, गणेश चतुर्थी पर खुशी का माहौल – देखें Video

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments