Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रायगढ़: हथिनी ने शावक को दिया जन्म, गणेश चतुर्थी पर खुशी का माहौल – देखें Video

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अनोखा और हर्षित कर देने वाला नजारा देखने को मिला। बीती रात एक हथिनी ने खेत में स्वस्थ शावक को जन्म दिया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी खबर लगी, वे मौके पर पहुँच गए। जन्म के बाद हथिनी की चिंघाड़ पूरे गाँव में गूँज उठी।

गाँव के लोग इस नन्हे शावक को गणेश चतुर्थी के दौरान बप्पा का आशीर्वाद मान रहे हैं। लोग भारी संख्या में इस दृश्य को देखने पहुँच रहे हैं। गाँव में खुशी और उत्साह का माहौल है।

पहली बार देखा ऐसा नजारा

 रायगढ़ वन विभाग के अनुसार, यह घटना रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज के केराभार खेत की है, जहाँ हथिनी ने बीती रात करीब 3 बजे शावक को जन्म दिया। सुबह होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद जंगल में ऐसी खुशी देखने को मिली है। शावक का जन्म शुभ संकेत माना जा रहा है।

मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम

 रायगढ़ वन विभाग की टीम ने बताया कि माँ और शावक दोनों स्वस्थ हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक भीड़ न करें और हथिनी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, क्योंकि शावक की मौजूदगी के कारण हथिनी आक्रामक हो सकती है।

घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी सीके राठिया ने बताया कि उनके क्षेत्र में 47 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। इसमें से एक हथिनी ने शावक को जन्म दिया, जिसे दल से मिला दिया गया है। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

👉 देखिए Video –