रायपुर Weather Alert। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार, 28 जुलाई 2026 के लिए प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
जारी जिला-स्तरीय चेतावनी मानचित्र के अनुसार जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।
Weather Alert वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिले येलो अलर्ट पर हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
लोगों के लिए सलाह Weather Alert
- खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
- बिजली चमकने पर सुरक्षित भवन में शरण लें।
- नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
- किसान और ग्रामीण मौसम की ताजा जानकारी के अनुसार ही खेतों में कार्य करें।
- प्रशासन और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।
Weather Alert IMD के अनुसार अगले 24 घंटों तक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बनी रहेंगी, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


Recent Comments