Homeज्योतिषWeekly Horoscope (11 To 17 May 2026): इस सप्ताह बनेंगे कई राजयोग,...

Weekly Horoscope (11 To 17 May 2026): इस सप्ताह बनेंगे कई राजयोग, इन राशियों को मिलेंगी एक साथ कई खुशियां

Weekly Horoscope (11 To 17 May 2026): मई 2026 का यह नया सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। 11 से 17 मई के बीच कई बड़े ग्रहों की चाल बदलने से शुभ राजयोगों का निर्माण होगा, जिसका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। इस सप्ताह मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश कर रूचक राजयोग बनाएंगे। सूर्य और मंगल की युति से मंगलादित्य राजयोग बनेगा, वहीं शुक्र मिथुन राशि में गुरु के साथ मिलकर गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके साथ सूर्य और बुध की युति बुधादित्य राजयोग बनाएगी। इन शुभ संयोगों का प्रभाव किसी के करियर को ऊंचाई देगा तो किसी के जीवन में धन, प्रेम और सफलता लेकर आएगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।


मई 2026 राशिफल: मेष राशि (Aries)
मई 2026 राशिफल: मेष राशि (Aries)

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने कामों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। ऑफिस में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके प्रोजेक्ट या योजनाओं में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए अपने हर निर्णय को सोच-समझकर लें।

व्यापार करने वालों को इस सप्ताह जोखिमभरा निवेश करने से बचना चाहिए। धन फंसने या नुकसान होने की आशंका है। सप्ताह के मध्य में जमीन-जायदाद या पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। घरेलू तनाव का असर आपके कामकाज पर भी पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सरकारी या कागजी कार्यों को समय पर पूरा करें, अन्यथा अनावश्यक परेशानी बढ़ सकती है।

प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें संवाद के जरिए दूर करना जरूरी होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी महसूस हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।


वृषभ (Taurus)
वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और लाभदायक रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में कुछ मानसिक चिंताएं रहेंगी, लेकिन आप अपने विवेक और मित्रों की सहायता से उनका समाधान निकालने में सफल होंगे।

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह शानदार रहेगा। अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। कारोबार में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और बाजार की तेजी का पूरा फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न होकर प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। पुराने घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।


मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और आर्थिक मामलों में बेहद लाभकारी साबित होगा। सप्ताह का पहला भाग विशेष रूप से शुभ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

यदि आपने किसी को उधार दिया था या आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो इस सप्ताह वह वापस मिल सकता है। भूमि-भवन खरीदने या बेचने की योजना सफल हो सकती है। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को भी बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत होगी। मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी-जुकाम या थकान की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे और दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।


कर्क (Cancer)
कर्क (Cancer)

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य और सफलता लेकर आया है। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलने लगेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

करियर और कारोबार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। छोटी बीमारी को नजरअंदाज करना बाद में परेशानी का कारण बन सकता है।

सप्ताह के दूसरे भाग में व्यापारियों को राहत मिलेगी। खर्चों में कमी आएगी और आय में बढ़ोतरी होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।


सिंह (Leo)
सिंह (Leo)

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह की तुलना में कहीं ज्यादा शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कोई बड़ी डील फाइनल होने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

नौकरीपेशा लोगों को सीनियर और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी और कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ घूमने-फिरने या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है।

प्रेम संबंधों में विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी और माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
उपाय: श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें।


कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ रहेगी। लंबे समय से प्रतीक्षित इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

यदि कोर्ट-कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें राहत मिलने की संभावना है। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

प्रेम संबंध मजबूत होंगे। परिवार आपके रिश्ते को स्वीकार कर सकता है और विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन पहली रोटी गाय को खिलाएं।


तुला (Libra)
तुला (Libra)

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता और प्रगति से भरा रहेगा। प्रमोशन और मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। वेतन वृद्धि की संभावना भी मजबूत है।

व्यवसाय में विस्तार होगा और विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। आपकी कार्यशैली और योजना बनाकर काम करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी।

प्रेम जीवन में नया उत्साह रहेगा। किसी नई मित्रता के प्रेम संबंध में बदलने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: शुक्रवार को किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाएं और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।


वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों पर इस सप्ताह किस्मत पूरी तरह मेहरबान रहेगी। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और विरोधी परास्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी।

सप्ताह के मध्य में धार्मिक यात्रा या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और प्रियजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

यदि किसी रिश्ते में गलतफहमी थी तो वह दूर होगी। सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान मिलने के भी योग हैं।
उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।


धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह राहत देने वाला रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान मिलने लगेगा। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा के योग बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी।

नौकरी में सीनियर आपके कार्यों की सराहना करेंगे, लेकिन सप्ताह के अंत में कार्यों में लापरवाही से बचें। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना चाहिए।

प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता बनाए रखें और साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
उपाय: केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


मकर
मकर

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। करियर और परिवार दोनों क्षेत्रों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामों में रुकावटें आने से मन परेशान रहेगा।

व्यवसाय में धन के लेनदेन में सावधानी रखें। जोखिमभरे निवेश से बचें। सरकारी नियमों और कागजी कार्यों में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है।

हालांकि सप्ताह के अंत तक स्थितियां धीरे-धीरे सुधरने लगेंगी और शुभचिंतकों की मदद से समस्याओं का समाधान मिलेगा।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।


कुंभ
कुंभ

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियां और राहत लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन या मनचाहे स्थान पर तबादले की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी।

व्यवसाय में लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

प्रेम संबंधों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।


मीन
मीन

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और सकारात्मक रहेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा और फंसा हुआ धन वापस आ सकता है। व्यापारियों को पुराने निवेश से लाभ मिलेगा।

छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का दूसरा भाग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं।

परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी की सेवा करें और लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments