Homeमेरा गांव मेरा शहरयदि कांग्रेस और आप दिल्ली चुनाव में एक साथ रहते तो क्या...

यदि कांग्रेस और आप दिल्ली चुनाव में एक साथ रहते तो क्या होता, जाने आपके मन का सवाल

दिल्ली विधानसभा रिजल्ट में अब तक भाजपा ने पूर्ण बहूमत हासिल कर ली है। 70 सीटों की दिल्ली विधानसभा में बीजेपी करीब 50 सीट की ओर है। इधर, आप ने खराब प्रदर्शन किया तो ये सवाल उठता है कि यदि दिल्ली का चुनाव कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर लड़ा होता तो क्या होता?

यदि हम दोनों पार्टियों के वोट शेयर की बात करें तो आप हैरान हों जाएंगे। यदि दोनों पार्टी साथ मिलकर दिल्ली चुनाव लड़तीं तो आज कैसे तस्वीर रहती। कांग्रेस और आप ने दोनों ने दिल्ली चुनावों में एक दूसरे के खिलाफ मन से चुनाव लड़ा।

दिल्ली में तब क्या हो सकता था रिजल्ट

तो अब चलिए दिल्ली विधानसभा चुनावों की बात करें तो भाजपा को कुल 45.90 वोट मिले, जिसने उसे इन चुनावों में समाचार लिखे जाते समय तक 48 सीटों पर पहुंचा दिया है जबकि 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में आप 22 सीटों पर दीख रही है. कांग्रेस किसी सीट पर जीतती हुई नहीं लग रही. अब आइए यहां भी वोट पर्सेंट की ओर नजर दौ़ड़ाते हैं

बीजेपी 45.90

आप 43.70

कांग्रेस 6.38 फीसदी

कांग्रेस और आप दिल्ली चुनाव
कांग्रेस और आप दिल्ली चुनाव

तो क्या दोनों ने अपना नुकसान ही किया

अब यदि आप आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वोटों को जोड़ेंगे तो पूरा 50.08 फीसदी है अर्थात यदि दोनों मिलकर लड़ते तो यहां भी पिक्चर एकदम अलग से दिखती और तब शायद आप चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाने की स्थिति में होती. तो दोनों ही पार्टियों ने अलग लड़कर अपना नुकसान किया. और आज परिणाम सबके सामने है।

छत्तीसगढ़ जहरीली महुआ शराब पीने से 7 की मौत, 4 गंभीर, मचा हडकंप

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments