Homeमेरा गांव मेरा शहरसिर्फ 1 लाख रुपए में मिल सकता है ये बोल्ड इलेक्ट्रिक कार,...

सिर्फ 1 लाख रुपए में मिल सकता है ये बोल्ड इलेक्ट्रिक कार, एक बार बैटरी चार्ज होने पर चलेगी 192 KM

Cheapest Electric Car: इंडिया में कई इलेक्ट्रिक कार लांच हुई हैं जो आपके बजट रेंज के मुताबिक उपलब्ध है, हालांकि अब भारत में जल्द ही सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Ligier Mini EV लॉन्च की जा सकती है. दावा है कि इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत महज 1 लाख हो सकती है. इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो इस कार की लॉन्चिंग के बाद सामने आएगी, बहरहाल के लिए इस इलेक्ट्रिक कार का इन्तजार ग्राहकों को अभी से हो गया है.

इतनी रेंज करेगी ऑफर

जानकारी के मुताबिक ये इलेक्ट्रिक कार 63 KM से लेकर 192 KM तक की रेंज सिंगल चार्जिंग में दे सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में इस कार की कीमत 1 लाख रुपये होने का दावा किया जा रहा है. जो लोग एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं उनके लिए ये धांसू इलेक्ट्रिक कार एक तगड़ा ऑप्शन साबित हो सकती है.

आज सूर्य करेंगे गोचर, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

बैटरी डिटेल्स

जानकारी के अनुसार Ligier Mini EV में G.OOD, I.DEAL, E.PIC और R.EBEL जैसे 4 वेरिएंट्स में लॉन्च की जा सकती है. इन वेरिएंट्स के हिसाब से बैटरी पैक के भी ऑप्शंस मिलेंगे जिनमें 4.14 kWh, 8.2 kWh और 12.42 kWh समेत 3 बैटरी पैक विकल्प मिल सकते हैं.

Ligier Mini EV के डिजाइन की बात करें तो ये काफी छोटा होगा, साइज में छोटी होने की वजह से इसमें सीटिंग कपैसिटी ज्यादा नहीं होगी इसके बावजूद भी इसमें ग्राहकों को लंबाई 2958 मिमी, चौड़ाई 1499 मिमी और ऊंचाई 1541 मिमी का डाइमेंशन मिल सकता है. यूरोपियन मॉडल पर आधारित इस इलेक्ट्रिक कार में सिर्फ दो दरवाजे होंगे। इसमें 12 से 13 इंच के पहिए हो सकते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments