होम

03 January Ank Jyotish: बुधवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

webmorcha

03 January Ank Jyotish: अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। (Ank Jyotish) उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1

बुधवार का दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ मिलेगा। शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यह समय प्यार और खुशी की मिठास से भरा हुआ है। बस पूरे दिल से जीवन का स्वागत करें। हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- रेड

अंक- 2

बुधवार को कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम के बदौलत मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। किसी भी महंगी चीज़ को खरीदने से पहले मरम्मत और नवीनीकरण कर लें। अपने निजी वित्त में संतुलन की तलाश करें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

बुधवार आपको किसी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा नहीं तो आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- पीला

अंक 4

बुधवार आपको अपने कुछ करीबों से अच्छा लाभ मिल सकता है। धन लाभ की अच्छी संभावना बन रही है। लेकिन किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। अपने व्यक्तित्व, उत्साह और दृढ़ संकल्प से सबका दिल जीत लेंगे।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- नारंगी

अंक 5

बुधवार काम में बदलाव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। दोस्तों और भाई बहनों के साथ इस विश्वास को शेयर करें। हम सभी में कुछ गुण होते हैं, बस हमें इन्हे बाहर निकालना पड़ता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग-सफेद

अंक 6

बुधवार आपकी ऊर्जा नए विचारों, नई खोज और अच्छे दृष्टिकोण का प्रतीक है। कुछ बड़ी योजनाएं शुरू होने वाली हैं और भगवान ने आपके लिए कुछ अलग और बड़ा सोच रखा है। इसके परिणाम भी बेहतरीन मिलेंगे।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

अंक- 7

बुधवार आपको आज वाहन आदि चलाते समय अलर्ट रहना होगा। किसी को धन उधार देने से बचें। नहीं तो यह धन आपको समय पर वापस नहीं मिलेगा। सेहत संबंधी मामले में गिरावट देखने को मिल सकती है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग-केसरिया

अंक 8

बुधवार कला के प्रति अपने प्यार को प्रियजनों से शेयर करें। घर के सदस्यों से बातचीत करते समय ध्यान रखें। आपकी कूटनीति और अच्छा श्रोता होने के गुणों के कारण सब आपकी तारीफ़ करेंगे।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 9

बुधवार आपको अपने खास संबंधों में विशेष सतर्कता दिखानी होगी। जमीन-जायदाद के मामले में आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सोचसमझकर ही कोई बात करनी होगी नहीं तो आपकी बाते बाहरी लोगों के पास पहुंच सकती है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

ये भी पढ़ें...