26 May ka Ank Jyotish: आज सोमवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

सोमवार Ank Jyotish:

26 May ka Ank Jyotish 2025: आज सोमवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज सोमवार (Ank Jyotish) यदि किसी जातक की जन्मतिथि 2 अंकों अर्थात 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

आज सोमवार का दिन आपके आत्मबल को दृणता देगा। कोई पुराना निर्णय आज सही साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सम्मान मिलेगा और लोग आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे। पिता या गुरु तुल्य व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। यदि कोई सरकारी कागज़ी काम लटका हुआ है तो उसमें गति आएगी। पर अहंकार से बचें, विनम्रता से आपकी बात और प्रभावशाली बनेगी।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 3

अंक 2 Ank Jyotish

आज सोमवार मन थोड़ा भावुक रहेगा, लेकिन यही आपकी ताकत भी बनेगी। आज आपकी कला, संगीत या लेखन में रुचि बढ़ सकती है। रिश्तों में मिठास लाने के लिए पहल करनी होगी। घर में कोई छोटा सा आयोजन या खुशखबरी का माहौल बन सकता है। सेहत पर थोड़ी सावधानी रखें,  विशेषकर मानसिक तनाव से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

अंक 3 Ank Jyotish

आज सोमवार विद्या, धर्म और परोपकार से जुड़े कामों में मन लगेगा। किसी बुज़ुर्ग या शिक्षक का आशीर्वाद आज खास लाभ देगा। भाग्य पक्ष मज़बूत रहेगा, और रुका हुआ काम गति पकड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, परीक्षा या प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अहंकार से दूरी बनाएँ।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

अंक 4 Ank Jyotish

आज सोमवार का दिन कुछ अप्रत्याशित मोड़ ला सकता है। आप जिस बात से सबसे ज़्यादा डर रहे थे, वहीं आपको नई दिशा दिखा सकती है। तकनीक या शोध से जुड़े लोग उन्नति करेंगे। अति-विश्लेषण से खुद को थकाएं नहीं। छोटे-छोटे निर्णय लें, बड़ी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

अंक 5 Ank Jyotish

आपकी बातों में आज सोमवार विशेष प्रभाव रहेगा। जो भी कहेंगे, सामने वाला ध्यान से सुनेगा।  इसका पूरा लाभ लें। नये क्लाइंट, संपर्क या काम की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है। सोशल मीडिया या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए लाभ का दिन। यात्रा संभव है, लेकिन सावधानी बरतें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

अंक 6 Ank Jyotish

आज सोमवार प्रेम, आकर्षण और सौंदर्य आपके जीवन का हिस्सा बनेंगे। यदि किसी रिश्ते में तनाव है तो आज सुलह का अच्छा दिन है। खर्च थोड़े बढ़ सकते हैं लेकिन उससे पहले ही धन की आमद भी संभव है। घर की साज-सज्जा या खरीदारी का मन बनेगा। सौम्यता और विनम्रता आपकी चाबी है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

अंक 7 Ank Jyotish

आज सोमवार अंतर्मन की आवाज़ पर ध्यान दें। ध्यान, योग और एकांत में शक्ति मिलेगी। आपकी गुप्त प्रतिभा उभर सकती है। किसी पुराने ज्ञान को फिर से अपनाने का अवसर मिलेगा। तकनीकी या रहस्यमय विषयों में गहरी रुचि हो सकती है। यह आत्मचिंतन और नई शुरुआत का दिन है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

अंक 8 Ank Jyotish

आज सोमवार मेहनत आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। हालांकि थकावट और तनाव से दो-चार हो सकते हैं, पर आपकी लगन रंग लाएगी। जॉब में प्रमोशन या किसी काम का श्रेय मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर चलें। नियम, अनुशासन और धैर्य आज के हथियार हैं।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 4

अंक 9 Ank Jyotish

आज सोमवार कोई नया कार्य आरंभ करना हो तो आज बढ़िया समय है। गुस्से को थोड़ा काबू में रखें, वरना संबंधों में खटास आ सकती है। स्पोर्ट्स, आर्मी या डिफेंस से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। दूसरों की मदद करेंगे तो दिन और बेहतर बनेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

ये भी पढ़ें...

Edit Template