Homeछत्तीसगढ़रायपुर में 50 लाख की ठगी: कारोबारी का ड्राइवर पैसे लेकर फरार,...

रायपुर में 50 लाख की ठगी: कारोबारी का ड्राइवर पैसे लेकर फरार, गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के खम्हारडीह इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कंस्ट्रक्शन कारोबारी से जुड़े 50 लाख रुपये लेकर उसका ही ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कारोबारी उमेश अग्रवाल ने 24 अप्रैल को अपने अकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन को 50 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। अकाउंटेंट ड्राइवर कृष्णा साहू के साथ कार (CG 04 QG 663) से बैंक पहुंचे, लेकिन बैंक बंद होने के कारण दोनों वापस लौटने लगे।

इसी दौरान गीतांजलि नगर के पास ड्राइवर ने बहाने से अकाउंटेंट को गुटखा लाने के लिए गाड़ी से उतार दिया। जैसे ही वह नीचे उतरा, आरोपी मौके का फायदा उठाकर रकम लेकर फरार हो गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि अकाउंटेंट संभल ही नहीं पाया और तुरंत अपने मालिक को सूचना दी।

आरंग के पास हाइवा की चपेट में दो युवक, दर्दनाक मौत

पुलिस के मुताबिक, कृष्णा साहू पिछले एक साल से ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था और उसने भरोसा भी जीत लिया था। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद वह अपने भाठागांव स्थित घर भी नहीं पहुंचा। आरोपी मूल रूप से धमतरी का निवासी है, जहां पुलिस ने पहले भी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
ताजा अपडेट के मुताबिक पुलिस ने कृष्णा साहू को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

कर्ज बना वजह?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पर कर्ज होने की आशंका है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है और कारोबारी से भी लेन-देन को लेकर पूछताछ की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments