Homeछत्तीसगढ़अनोखा वाक्या, माता-पिता के अलावा दो बेटी लड़ रही पंचायत चुनाव

अनोखा वाक्या, माता-पिता के अलावा दो बेटी लड़ रही पंचायत चुनाव

छत्तीसगढ़। गौरेला जिले में एक अनोखा वाक्या सामने आया है। यहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज मतदान जारी है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्य चुनावी मैदान में हैं। सेमरा भदौरा की रहने वाली गजमति भानू, जो पूर्व सरपंच हैं, इस बार पुन: सरपंच पद पर अपनी भाग्य आजमा रही हैं। उनके पति अमर भानू जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 2 से चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, उनकी बड़ी बेटी शोभा भानू पंच पद के लिए चुनाव मैदान में हैं, जबकि छोटी बेटी सुचिता भानू जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से चुनाव लड़ रही हैं। आज जब मतदान की शुरुआत हुई, ये चारों प्रत्याशी एक ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं से संपर्क करते हुए दिखाई दिए। जहां गजमति भानू, अमर भानू और शोभा भानू के चुनाव आज ही हो रहे थे, वहीं सुचिता भानू के क्षेत्र में मतदान 20 फरवरी को होगा।

इस पूरे परिवार का चुनावी अभियान चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि एक ही परिवार के चार सदस्य एक साथ चुनावी दंगल में उतरे हैं। इन सभी के आत्मविश्वास और उत्साह को देख मतदाता भी इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस परिवार का चुनावी नजारा गौरेला में राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन चुका है। देखना दिलचस्प होगा कि कितनो को या फिर क्या सभी को इस चुनाव में कामयाबी मिल पाती या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments