Homeछत्तीसगढ़राजीव भवन में ED के दबिश पर नेताओं में जुबानी जंग, नेता प्रतिपक्ष...

राजीव भवन में ED के दबिश पर नेताओं में जुबानी जंग, नेता प्रतिपक्ष महंत बालें, केवल हमारे नेताओं को परेशान करने का है काम, मिनिस्टर विजय शर्मा का पलटवार – ‘भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों को जाना चाहिए जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दबिश के बाद नेताओं में तकरार बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि ED  के पास कोई सबूत नहीं है, सिर्फ नेताओं को परेशान करने का काम है. इस पर पलटवार करते हुए मिनिस्टर विजय शर्मा ने कहा कि ED  अपनी कार्रवाई कर रही है. जो भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, सबको जेल जाना चाहिए.

नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने राजीव भवन में ED के छापे पर मीडिया से चर्चा में कहा कि सालभर से छापा ही छापा पड़ रहा है. ED के पास कोई सबूत नहीं है, सिर्फ नेताओं को परेशान करने का काम है, यह हमारे लिए दुख के विषय हैं. लोकतंत्र में ऐसी बात नहीं होनी चाहिए, इसकी निंदा करते हैं.

वहीं नेता प्रतिपक्ष के सालभर से छापा पड़ने के आरोपों पर मिनिस्टर विजय शर्मा ने कहा कि उन्होंने जितना नोट छापा है, उसके विरुद्ध ये छापा है. शराब घोटाला छत्तीसगढ़ के बच्चे-बच्चे जानते हैं. ED  का छापा वहां पड़ा है, जहां भ्रष्टाचार का पैसा लगा है. कोई व्यक्ति बड़ा है, तो उसके सामने कानून छोटा नहीं होता.

28 फरवरी को आसमान में दिखेगा खुबसूरत नजारा, एक रेखा में दिखेंगे शनि, मंगल समेत 7 ग्रह, जानें इसे कैसे देखें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments