मोंगरा किशन पटेल अध्यक्ष एवं भीखम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए

महासमुंद 6 मार्च 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में निर्वाचित होने के उपरांत गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया किया गया। दोनों पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र भरा गया। नामांकन दाखिल होने के उपरांत निर्धारित समय पर 15 सदस्यों द्वारा मतदान किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 15 से श्रीमती मांगरा किशन लाल पटेल तथा उपाध्यक्ष पद हेतु श्री भीखम सिंह ठाकुर निवार्चन क्षेत्र क्रमांक 6 निर्वाचित हुए।

महासमुंद 6 मार्च 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन
महासमुंद 6 मार्च 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन

मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा की गई और पीठासीन अधिकारी श्री रविराज ठाकुर द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य गण, सहायक पीठासीन अधिकारी श्रीमती सृष्टि चंद्राकर सहित निर्वाचन से जुडे़ अधिकारी उपस्थित थे।

बुध का गोचर, मीन, सिंह, मेष को मिलेगा गोल्डन चॉस, इस राशि वाले रहे सावधान

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com