Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रायपुर तेलीबांधा में युवती की दर्दनाक मौत, ट्रक ने रौंदा

रायपुर। तेलीबांधा हाइवे रिंग रोड पर आज शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क घटना हो गई। एक ट्रक ने स्कूटी सवार 27 साल की युवती को रौंद दिया, इससे उसकी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद हाइवे जाम हो गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मौके से फरार वाहन चालक को भी पुलिस ने कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान तान्या रेड्डी (27 साल) के रूप में हुई है. वह स्कूटी पर सवार होकर तेलीबांधा से जा रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया. इस हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद रिंग रोड पर भारी जाम लग गया, जिसे हटाकर पुलिस रास्ता बहाल करने में जुटी हुई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यहां देखें CCTV वीडियो

 

अभी तो ट्रेलर, दिखाएंगे पूरी पिक्चर, भुज से गरजे राजनाथ सिंह, पाकिस्तान को कड़ा संदेश