छत्तीसगढ़: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी, दस्तावेज सुधार के बदले मांग रहा था ₹25,000

छत्तीसगढ़ मुंगेली। राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को मुंगेली जिले में एसीबी ने एक और पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी उत्तम कुर्रे ने जमीन के दस्तावेज सुधारने और नक्शा-खसरा उपलब्ध कराने के एवज में ₹25,000 की मांग की थी।

शिकायतकर्ता टोप सिंह अनुरागी, निवासी बोदरी नगर पंचायत, ने 30 मई को एसीबी बिलासपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम केसलीकला स्थित उनकी 1.43 एकड़ जमीन से संबंधित त्रुटि सुधार के लिए पटवारी ने रिश्वत की मांग की है। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।

आज, 10 जून को, जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी को रिश्वत की राशि मुंगेली के सुरी घाट स्थित कार्यालय में सौंपी, एसीबी की टीम ने मौके पर छापा मारते हुए आरोपी को रंगे हाथ धर दबोचा। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

आरोपी पटवारी उत्तम कुर्रे, निवासी दाऊपारा, मुंगेली, के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बारिश के लिए हो जाएं तैयार, जल्द ही छत्तीसगढ़ में मानसून होगा सक्रिय

छह महीनों में चौथी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ एसीबी की यह कार्रवाई जिले में बीते छह महीनों में चौथी बड़ी ट्रैप कार्रवाई है। इससे पूर्व प्राचार्य मालिक राम मेहर, बाबू हनी शर्मा, राजस्व निरीक्षक नरेश साहू, पटवारी सुशील जायसवाल व उनके सहायक, तथा एएसआई राजा राम साहू सहित कई अफसरों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा जा चुका है।

छत्तीसगढ़ एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह मुहिम जारी रहेगी और किसी भी स्तर के भ्रष्ट अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com