Homeरायपुर💥 छत्तीसगढ़ दशहरा राजनीति: रावण-विभीषण पर नेताओं की जुबानी जंग

💥 छत्तीसगढ़ दशहरा राजनीति: रावण-विभीषण पर नेताओं की जुबानी जंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और कांग्रेस के बीच ‘रावण कौन – विभीषण कौन’ को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों पार्टियां एक दूसरे को रावण बता रही हैं।


पीसीसी चीफ दीपक बैज
पीसीसी चीफ दीपक बैज

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान का पलटवार किया। उन्होंने कहा:

“रावण कौन है और विभीषण कौन, यह समय आने पर पता चल जाएगा। बीजेपी में विभीषणों की कमी नहीं है, बल्कि पूरी पार्टी ही रावण बन चुकी है। बीजेपी के नेता रावण की तरह काम कर रहे हैं। 2028 में असत्य पर सत्य की जीत होगी।”


भाजपा का जवाब

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीसीसी चीफ बैज के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा:

“दीपक बैज को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। अपने पार्टी के भीतर देखना चाहिए। दीपक बैज का कौन-कितना सुनता है… बीजेपी को रावण कहना दीपक बैज की घटिया सोच का परिणाम है।”


विधायक पुरंदर मिश्रा
MLA Purandar Mishra

पुरंदर मिश्रा का बयान

वहीं, विधायक पुरंदर मिश्रा ने दशहरे के मौके पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा:

“कांग्रेस रावण है, उसके भी दस सिर हैं, जो एक-एक कर कटते जा रहे हैं। दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है और कांग्रेस को बुराई छोड़ देनी चाहिए। कांग्रेस झूठ पर झूठ बोलती है, उसमें सभी रावण हैं, एक विभीषण भी है।”


जैम पोर्टल और बायोमेट्रिक पर कटाक्ष

दीपक बैज ने CM विष्णुदेव साय द्वारा जैम पोर्टल (GeM Portal) से जुड़ी खरीदी में गड़बड़ी की जांच की घोषणा पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा:

“जैम पोर्टल तो आपकी ही सरकार में शुरू हुआ था, जिसे पारदर्शिता के लिए लाया गया था। अब भ्रष्टाचार की बात क्यों हो रही है? यह तो जनता की गाढ़ी कमाई लूटने का जरिया बन चुका है। अगर भ्रष्टाचार हो रहा है तो इसके लिए CM जिम्मेदार हैं।”

साथ ही उन्होंने बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम पर भी सवाल उठाया:

“बायोमेट्रिक सिस्टम ठीक है, लेकिन क्या यह सरकार की नाकामियों को छुपाने की कोशिश है? पहले मंत्रियों के बंगलों में बायोमेट्रिक लगाया जाना चाहिए।”


सियासी तापमान बढ़ा

दशहरे के मौके पर जहां एक ओर नेता जनता को नैतिकता और सत्य की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ‘रावण-विभीषण’ जैसे शब्दों के जरिए एक-दूसरे पर तीखे राजनीतिक वार भी हो रहे हैं।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments