Homeछत्तीसगढ़📰 महासमुंद जनपद उपाध्यक्ष के पति की सड़क दुर्घटना में मौत

📰 महासमुंद जनपद उपाध्यक्ष के पति की सड़क दुर्घटना में मौत

महासमुंद। नेशनल हाईवे-353 पर साराडीह मोड़ के पास शनिवार रात लगभग 8 बजे टाटा सफारी और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में महासमुंद जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति जितेंद्र चंद्राकर (46 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार अशोक साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से महासमुंद मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र चंद्राकर को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी में रखा गया है


📍 हादसा बेलसोंड़ा मार्ग पर हुआ

जानकारी के अनुसार, बेलसोंड़ा निवासी जितेंद्र चंद्राकर और अशोक साहू स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महासमुंद की ओर से आ रही टाटा सफारी (CG 04 QH 5836) ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों दूर जा गिरे और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


😡 ग्रामीणों का आक्रोश, टाटा सफारी पर पथराव

हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और आक्रोश में आकर टाटा सफारी पर पथराव कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचा दिया।
टाटा सफारी चालक अग्रवाल नामक व्यक्ति ने बाद में सिटी कोतवाली में पहुंचकर सरेंडर कर दिया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।


💔 अस्पताल में अचेत होकर गिरी जनपद उपाध्यक्ष

हादसे की सूचना मिलते ही जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचीं।
पति की मौत की खबर सुनकर वे अस्पताल परिसर में ही अचेत होकर गिर पड़ीं, जिन्हें बाद में परिजन और महिला कार्यकर्ताओं ने संभाला।

अस्पताल में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, और बेलसोंड़ा व आसपास के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे।
हुलसी चंद्राकर भाजपा से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हैं और पूर्व में ग्राम पंचायत बेलसोंड़ा की उपसरपंच रह चुकी हैं।

हमसे जुड़े

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments