Homeछत्तीसगढ़धनतेरस पर बकरा भात के नाम पर गौमांस परोसने का आरोप, मुनगासेर...

धनतेरस पर बकरा भात के नाम पर गौमांस परोसने का आरोप, मुनगासेर में आक्रोश-ग्रामीणों ने की ठोस कार्रवाई की मांग

महासमुंद। दीपावली के शुभ पर्व धनतेरस के दिन एक गंभीर मामला सामने आया है। महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम मुनगासेर में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्हें ‘बकरा भात’ के नाम पर गौमांस परोसा गया। इस घटना से ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, धनतेरस के दिन गांव में भोज का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों को बताया गया कि यह बकरे का मांस है, लेकिन खाने के बाद कुछ लोगों को मांस पर शंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने जांच शुरू की, जिसमें खेत के पास गाय की हड्डी और सिर के अवशेष मिलने की बात सामने आई।

घटना के बाद से ही गांव में माहौल तनावपूर्ण है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा —

“यह हिन्दू धर्म की भावनाओं के साथ गंभीर खिलवाड़ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रशासन को तुरंत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और पुलिस को अब तक हुई कार्रवाई सार्वजनिक करनी चाहिए।”

वहीं, स्थानीय हिन्दू संगठनों ने भी इस घटना को धार्मिक आस्था के साथ कुठाराघात बताया है और प्रशासन से त्वरित न्याय की मांग की है।

फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में क्या कदम उठाए गए हैं, इसकी जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है।


📍 स्थान: ग्राम मुनगासेर, ब्लॉक बागबाहरा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
📅 घटना की तारीख: धनतेरस (दीपावली पर्व के दिन)

मुनगासेर में गौवंश अवशेष मिलने से आक्रोश, हनुमान चालीसा पाठ कर कार्रवाई की मांग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments