Homeज्योतिष7 दिसंबर राशिफल: रविवार आपका भाग्य बदल देगा! जानिए आज कैसा रहेगा...

7 दिसंबर राशिफल: रविवार आपका भाग्य बदल देगा! जानिए आज कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल – रविवार, 7 दिसंबर 2025 जानिए आज आपका दिन कैसा रहने वाला है, किस काम में मिलेगी सफलता और कहाँ रखना होगा सावधान… शुभ अंक और शुभ रंग के साथ पूर्ण विस्तृत भविष्यफल


🔥 मेष राशि (Aries) – आज का राशिफल

आज आपका मान-सम्मान और कीर्ति बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाज़ी करने से बचें। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। पार्टनरशिप में किया गया काम आपको लाभ देगा, लेकिन आपकी नेक नीयत को कुछ लोग गलत समझ सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के चलते व्यस्तता रहेगी। परिजनों का आवागमन बना रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल


🌿 वृष राशि (Taurus) – आज का राशिफल

आज का दिन जिम्मेदारी और आनंद दोनों लेकर आएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा और मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव खत्म होगा। किसी मित्र या परिचित की सहायता करने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। काम में फोकस बनाए रखें और जल्दबाज़ी न करें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सफेद


🌬️ मिथुन राशि (Gemini) – आज का राशिफल

वरिष्ठों का साथ और सहयोग मिलेगा। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। संतान पर जिम्मेदारी डालने से बचें, वरना तनाव हो सकता है। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। व्यवसाय में नई योजनाएं जोड़कर लाभ बढ़ा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : आसमानी


🌊 कर्क राशि (Cancer) – आज का राशिफल

आज आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। अधूरे काम पूरे होंगे और गति भी तेज रहेगी। कोई सपना पूरा होने से मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मन किसी बात से विचलित रह सकता है। संतान से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : चांदी जैसा


🦁 सिंह राशि (Leo) – आज का राशिफल

आपको विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। व्यस्तता के कारण आज कुछ काम टल सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने की योजना सफल होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मन की कोई इच्छा पूर्ण होगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सुनहरा


🌾 कन्या राशि (Virgo) – आज का राशिफल

आज जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। काम की अधिकता रहेगी, परंतु घबराने की जरूरत नहीं है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। विद्यार्थी नई चीजें सीखने में रुचि दिखाएंगे। पढ़ाई पर ध्यान बनाए रखें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा


⚖️ तुला राशि (Libra) – आज का राशिफल

आज वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। परिवार की कलह बातचीत से दूर होगी। किसी को पैसा उधार देने से बचें। परिजनों से कोई बात सोच-समझकर कहें। जमीन-जायदाद का कोई मामला तनाव दे सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गुलाबी


🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज का राशिफल

कारोबार में मजबूत स्थिति बनेगी। पुराने निवेश से बड़ा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार को धार्मिक यात्रा पर ले जाने की योजना बन सकती है। माता-पिता के सम्मान का ध्यान रखें। सरकारी मामलों में सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : मरून


🎯 धनु राशि (Sagittarius) – आज का राशिफल

आज सतर्कता ज़रूरी है। कार्यक्षेत्र में मन अस्थिर हो सकता है। बैंक लोन आसानी से मिल सकता है। संतान की संगति पर ध्यान दें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन संभव है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। नए काम के प्रयास सफल होंगे।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला


🏔️ मकर राशि (Capricorn) – आज का राशिफल

दिन अनुकूल है। पार्टनरशिप में काम फायदेमंद होगा। सरकारी नौकरी वाले ईमानदारी से काम करें—अधिकारी सहयोग करेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे। किसी अजनबी से बिजनेस की बात न करें।
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : काला


🌌 कुंभ राशि (Aquarius) – आज का राशिफल

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काम में जल्दबाज़ी न करें। जीवनशैली सुधारने की कोशिश सफल होगी। लंबी योजनाओं को गति मिलेगी। किसी सहयोगी की बात आपको बुरी लग सकती है। बॉस को दी गई सलाह काम आ सकती है। रुका धन वापस मिलेगा।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नीला


🌙 मीन राशि (Pisces) – आज का राशिफल

धन के मामलों में सावधानी बरतें। बड़ा निवेश न करें, नुकसान हो सकता है। शेयर बाजार में बिना सलाह कदम न बढ़ाएं। किसी अजनबी की बातों पर भरोसा न करें। पिता की सेहत बिगड़ सकती है, भागदौड़ रहेगी।
शुभ अंक : 12
शुभ रंग : बैंगनी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments