Homeमेरा गांव मेरा शहरपेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की...

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका |

सुलतानपुर (उप्र), 19 मार्च (भाषा) जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक युवक का शव पेड़ पर कमीज से लटकता पाए जाने के बाद सनसनी फैल गई।
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि पूरे सूबेदार मजरे बिसावां गांव में चिलबिल के पेड़ से कमीज के सहारे लटके शव की पहचान राहुल यादव (18) पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने युवक की हत्या होने की आशंका जताई है। उनके अनुसार, शव को छूते ही वह जमीन पर गिर गया।

बल्दीराय के पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल यादव (18) पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि राहुल यादव बुधवार की रात लगभग आठ बजे अपने घर से निकला था। रात नौ से साढ़े नौ बजे के बीच उसका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं जफर मनीषा
मनीषा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments