Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

औचक पहुंचे CM साय, श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी और आमा चटनी

रायपुर। सुशासन तिहार के तहत CM साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में निर्माणाधीन पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनका दौरा केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने श्रमिकों के साथ समय बिताकर सहजता का परिचय दिया।

निरीक्षण के दौरान CM साय सीधे वहां काम कर रहे श्रमिकों के बीच पहुंचे। उनके अचानक आने से श्रमिकों में उत्साह का माहौल बन गया। इस दौरान महिला श्रमिकों ने मुख्यमंत्री को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन
CM साय श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठ गए और उनके साथ भोजन किया। इस दौरान उन्होंने बोरे बासी, पान पुरवा रोटी, चना भाजी, चरोटा भाजी, मुनगा बड़ी और आमा चटनी का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह भोजन उनकी अपनी संस्कृति और जीवनशैली से जुड़ा हुआ है।

यहां देखें वीडियो

भोजन के दौरान CM साय ने महिला श्रमिकों से बातचीत कर शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने महतारी वंदन योजना और Pradhan Mantri Awas Yojana सहित अन्य योजनाओं के लाभ के बारे में पूछा। श्रमिकों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे उन्हें योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक मिला।

पेयजल समस्या पर दिए त्वरित निर्देश
इस दौरान ग्रामीणों ने CM साय को पेयजल समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बोरवेल और हैंडपंप लंबे समय तक काम नहीं करते, जिससे गर्मी में पानी की समस्या बढ़ जाती है।

CM साय ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही कलेक्टर से जानकारी ली। बताया गया कि 26 गांवों के लिए पाइपलाइन आधारित पेयजल योजना तैयार की गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने योजना को जल्द स्वीकृति देकर काम शुरू करने के निर्देश दिए।

CM साय ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचाना ही सुशासन का उद्देश्य है और सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।