कोमाखान में एक्सीडेंट के 70 दिन बाद FIR दर्ज, घायल बुजुर्ग का इलाज जारी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के करीब 70 दिन बाद FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में घायल हुए बुजुर्ग का इलाज लंबे समय तक चलने के बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केरामुडा खुर्द निवासी देवचंद चौहान ने शिकायत दर्ज कराई कि 3 मार्च 2026 की दोपहर करीब 2 बजे वह अपने पिता भारत चौहान के साथ बाइक से खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिवनीकला-केरामुडा रोड स्थित तालाब के पास सामने से आ रही बाइक क्रमांक CG 06 GX 7083 के चालक देवेन्द्र साहू ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में भारत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, गाल और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोटें आईं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में था और गलत दिशा में बाइक चला रहा था।
इलाज के चलते रिपोर्ट में हुई देरी
घटना के बाद घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च अस्पताल रेफर किया गया। चंडी अस्पताल में लंबे समय तक इलाज और लगातार आना-जाना होने के कारण परिजन समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। इलाज के बाद 11 मई 2026 को थाना पहुंचकर शिकायत दी गई, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई।
आरोपी पर मामला दर्ज
Komakhan Police Station पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(a) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



Recent Comments