Homeज्योतिषMars Transit 2026: मंगल के मेष राशि में प्रवेश से बना रूचक...

Mars Transit 2026: मंगल के मेष राशि में प्रवेश से बना रूचक राजयोग, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क

Mars Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम र नेतृत्व का कारक माना जाता है। 11 मई 2026 को मंगल अपनी ही राशि मेष में प्रवेश कर चुके हैं और 21 जून तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल के इस गोचर से पंच महापुरुष योगों में से एक शक्तिशाली रूचक राजयोग का निर्माण हुआ है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब मंगल अपनी स्वराशि में होते हैं तो व्यक्ति के आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और कार्यशक्ति में वृद्धि होती है। वहीं कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और संपत्ति का सुख मिलेगा, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों में सावधानी रखने की जरूरत होगी।

मेष राशि

मंगल आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे और आय में सुधार होगा। भूमि और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

वृषभ राशि

मंगल 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अचानक धन खर्च होने के योग बनेंगे। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है।

मिथुन राशि

मंगल 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आय और लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। हालांकि प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।

कर्क राशि

मंगल का गोचर करियर भाव में हो रहा है, जिससे नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। आर्थिक दबाव या कर्ज जैसी स्थिति भी बन सकती है।

सिंह राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी और व्यापार में उन्नति होगी। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी, लेकिन पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना जरूरी है।

कन्या राशि

मंगल आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। मकान या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में उन्नति मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि

मंगल सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में सुधार और अटका धन मिलने के संकेत हैं। परिवार में चल रही समस्याएं दूर हो सकती हैं। हालांकि पार्टनरशिप में कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें।

वृश्चिक राशि

मंगल छठवें भाव में हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है। सहकर्मियों या अधिकारियों से मतभेद होने की आशंका है। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य और रिश्तों में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

धनु राशि

रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। करियर और निजी जीवन में फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी। हालांकि खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है।

मकर राशि

घरेलू जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं, लेकिन कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। घर का माहौल शांत बनाए रखना जरूरी होगा।

कुंभ राशि

मंगल तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे यात्राओं और नए अनुभवों के अवसर मिलेंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

मीन राशि

मंगल दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। आपके निर्णयों का प्रभाव दूसरों पर दिखाई देगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments