भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। कुम्हारी थाना क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में दो बहनें, उनके पिता और डेढ़ साल की मासूम बच्ची शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा मकान आग की चपेट में आ चुका था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में पहले शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। देखते ही देखते आग फैलते हुए किचन तक पहुंच गई, जहां रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में आग फैल गई और अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके।
NEET UG 2026: आखिर कहां छपता है NEET का पेपर और कैसे तैयार होता है प्रश्न पत्र? जानिए पूरी प्रक्रिया
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बेहद विकराल हो चुकी थी। बाद में घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए।
यहां देखें वीडियो
🚨 दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा
— Web Morcha (@WebMorcha) May 12, 2026
वार्ड नंबर-4 स्थित एक घर में आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 2 महिलाओं, 1 पुरुष और 1 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।#Durg #Kumhari #CylinderBlast #Chhattisgarh #BreakingNews pic.twitter.com/jm25rkcEGO
बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर में दो बहनें मौजूद थीं। इनमें से एक शादीशुदा थी और उसकी डेढ़ साल की बेटी भी घर में थी। दोनों बहनों के पिता भी उसी समय मकान में मौजूद थे। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और शुरुआती जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।



Recent Comments