Homeछत्तीसगढ़महिला की निजी तस्वीरें वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस की...

महिला की निजी तस्वीरें वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महासमुंद। महिला संबंधी अपराध के मामले में महासमुंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला का मोबाइल लेकर उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो अपने फोन में ट्रांसफर कर लिए थे और बाद में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उन्हें वायरल कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

मामला बसना थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी और परिवार की अन्य महिलाओं की निजी एवं आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की जा रही हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 79 BNS तथा 66(D), 67 और 67(A) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

छत्तीसगढ़: सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, घर में जिंदा जले पिता-पुत्री समेत दो बहनें

जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता अपने पति के साथ आंध्रप्रदेश के एक मुर्गी फार्म में काम करने गई थी। वहीं उसकी पहचान आरोपी रोनोजीत दोलाई से हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला का मोबाइल लेकर धोखे से उसमें मौजूद निजी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिए।

पीड़िता के वापस लौटने के बाद आरोपी फोन कर उसे परेशान करने लगा। विरोध करने पर उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद 12 मई 2026 को आरोपी रोनोजीत दोलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और आपत्तिजनक डिजिटल डेटा भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोनोजीत दोलाई पिता बुद्धिसबर दोलाई निवासी बेलपुकुरिया, थाना कुलपी, साउथ 24 परगना, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी कर रही है।

NEET Cancelled 2026: पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला, परीक्षा रद्द; CBI करेगी जांच

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments