महासमुंद/नवा रायपुर, 13 मई 2026। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने महासमुंद जिले के भंवरपुर स्थित परीक्षा केंद्र में नकल और वीडियो वायरल होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर 5 अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में पाया गया कि परीक्षा केंद्र क्रमांक 170131 स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भंवरपुर में आयोजित परीक्षा के दौरान गंभीर अनियमितता हुई। परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई।
निलंबित किए गए कर्मचारियों में –
- गंगाप्रसाद पटेल
- अनिरूद्ध भोई
- दिनेश कुमार दास
- दुर्गाप्रसाद पटेल
- विजिया बुडेक
शामिल हैं।
आदेश में कहा गया है कि संबंधित कर्मचारियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत पाया गया, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुंद निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह कार्रवाई लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक द्वारा 12 मई 2026 को जारी आदेश के तहत की गई है।




Recent Comments