Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री जल्द! जानिए कब पहुंचेगी बारिश और किन...

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री जल्द! जानिए कब पहुंचेगी बारिश और किन जिलों में बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल

रायपुर छत्तीसगढ़ में मानसून। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि मानसून 25 से 27 मई के बीच केरल पहुंच जाएगा, जबकि सामान्य तौर पर इसकी एंट्री 1 जून को होती है।

छत्तीसगढ़ में कब पहुंचेगा मानसून?

छत्तीसगढ़ में मानसून। मौसम विभाग के अनुसार, केरल में मानसून जल्दी पहुंचने का असर छत्तीसगढ़ पर भी देखने को मिलेगा। प्रदेश में मानसून जून के दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर सकता है। सबसे पहले बस्तर संभाग में मानसून की एंट्री होने की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि बस्तर में 10 जून या उससे पहले बारिश शुरू हो सकती है।

इसके बाद मानसून राजधानी रायपुर और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में 15 से 16 जून तक पहुंच सकता है। वहीं सरगुजा संभाग में मानसून सबसे आखिर में 20 या 21 जून तक पहुंचने का अनुमान है।

इन जिलों में हो सकती है सबसे ज्यादा बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून। इस बार प्रदेश के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बीजापुर, नारायणपुर (अबुझमाड़) और कोरिया जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की जा सकती है।

अभी जारी रहेगा गर्मी और लू का कहर

मानसून आने से पहले प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। कई जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

खेती-किसानी के लिए बेहद अहम है मानसून

छत्तीसगढ़ में मानसून। मौसम विभाग के अनुसार देश में चार महीने के मानसून सीजन के दौरान करीब 70 प्रतिशत बारिश होती है। यही बारिश खेती और जल स्रोतों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। हालांकि इस बार मानसून सीजन में सामान्य से थोड़ी कम बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments