Homeदेश - विदेशमहंगाई की नई मार: Petrol Diesel फिर महंगा, पांच दिनों में दूसरी...

महंगाई की नई मार: Petrol Diesel फिर महंगा, पांच दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम

Petrol Diesel Price : देश में आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी। इस बार दोनों ईंधनों के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। खास बात यह है कि बीते पांच दिनों में यह दूसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं।

इससे पहले शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ेगी, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर भी देखने को मिल सकता है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम

Petrol Diesel Price : नई दरों के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है।

कच्चे तेल की कीमतों का असर

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बने हालात के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक बाजार में तेल महंगा हुआ है।

होर्मुज संकट से बढ़ी चिंता

Petrol Diesel Price : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव को ढाई महीने से ज्यादा हो चुके हैं और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति अब भी सामान्य नहीं हुई है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल, एलपीजी और नेचुरल गैस की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है।

हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सभी रिफाइनरियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं और पेट्रोल, डीजल, एलपीजी व नेचुरल गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सरकार के मुताबिक फिलहाल किसी भी पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी पर सप्लाई संकट जैसी स्थिति नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments